ज्योतिष भारत की समृद्ध और यशस्वी परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र युगों से अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए मशहूर रहा है। भारतीय राजनीति के विषय में भविष्यवाणी समय समय पर होती आई हैं। यदि नक्षत्रों की वर्तमान दशा और स्थितियां देखी जाए तो कहा जा सकता है कि 2018 भारतीय जनता पार्टी के लिए ख़राब है। ग्रहों की दशा ने अपना प्रभाव भी दिखाना शुरू कर दिया है! कर्नाटक चुनाव में पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीट होने के बाद भी भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा।
दूसरा बड़ा झटका भाजपा को तब लगा जब पार्टी के संस्थापक और तीन बार भारत के प्रधानमन्त्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गये। भाजपा की मुश्किलें अभी ख़तम नही हुई हैं, मंगल के प्रभाव के कारण पार्टी में अभी रूठने मनाने का दौर भी आ सकता है! कई गठबन्धन टूटने के आसार भी 2018 में परिलक्षित हुए हैं, चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी से भाजपा का अलगाव इन्हीं नक्षत्रों का प्रभाव है।
2018 में अभी भी चार महीने शेष बचे है लेकिन देखने और समझने वाली बात यह है कि इस साल (2018 में) चार ही राज्यों में ही विधान सभा चुनाव भी होने हैं, ग्रहों की और से भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं दिख रहे हैं लेकिन भाजपा के जो अच्छी खबर है वह 03 फवरी 2019 के बार आने वाले ग्रहों की दशा में बदलाव! तीन फ़रवरी 2019 से भाजपा के लिए ग्रहों की दशा लाभेष और षष्टेश मंगल में होगी जोकि पराक्रम और संचार की दशा है! हालांकि यह मंगल कई ग्रहों के साथ बैठ कर महादशा नाथ नीच के चंद्र पर दृष्टि डाले हुए है जिस कारण अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है पर इन सबके बावजूद वर्तमान समय की तुलना में फरवरी 2019 से भारतीय जनता पार्टी लाभ की स्थिति में रहेगी। ज्ञात हो कि 2019 में ही भारत में आम चुनाव भी होने हैं!
URL: Astrological prediction- year 2018 will bring crisis for BJP
keywords: Astrology, Astrological prediction, prediction for bjp, crisis for BJP, 2019 election, 2018 predection for bjp, ज्योतिष, राजनैतिक भविष्यवाणी, बीजेपी के लिए भविष्यवाणी, 2019 चुनाव, बीजेपी के लिए 2018 भविष्यवाणी,