पूरे बंगाल में कुत्ते-बिल्ली का 20 हजार किलो मांस जब्त होना कोई आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि जो लोग गाय का मांस खा सकते हैं वे कुत्ते-बिल्ली का मांस भी खा सकते हैं। उदारवादी होने का तमगा लटकाए रहने के लिए वे कुछ भी हजम कर सकते हैं कुत्ता बिल्ली छोटी बात है। दिक्कत उनके लिए हुई है जो गाय का मांस नहीं खाते हुए भी मांसाहारी हैं। तभी तो एक सप्ताह के भीतर ही कोलकाता में मांसाहारी भोजन की बिक्री 50 प्रतिशत घट गई है।
मुख्य बिंदु
* कोलकाता में कुत्ते- बिल्ली के 20 हजार किलो मांस जब्त होने के बाद मांसाहारी भोजन की बिक्री 50 प्रतिशत गिरी
* क्या लिबरल का तमगा लटकाए रहने के लिए बीफ के साथ कुत्ते-बिल्ली को भी हजम कर लेंगे?
* क्या लिबरल ब्रिगेड, ममता सरकार के खिलाफ कुत्ते-बिल्ली का मांस परोसने के खिलाफ आवाज उठाएंगे?
कोलकाता में 20 हजार किलो मांस जब्त किया गया है उसमे से अधिकांश मांस कुत्ते और बिल्ली का ही हैं। जिस समय मांस को जब्त किया गया उस समय सारा मांस पूरे तौर से तैयार था उसकी पैंकिंग भी हो गई थी। इसे अलग-अलग राज्यों और शहरों में भेजने की तैयारी चल रही थी।
रेस्तराओं में कुत्ते-बिल्ली के मांस परोसने की खबरों ने पूरे पश्चिम बंगाल के मांसाहारियों में एक प्रकार का डर पैदा कर दिया है। इस खबर के खुलासे के बाद से ही सप्ताह के शुरू में अप्रत्याशित रूप से गोस्त की मांग और बिक्री में कमी आई है। यहां तक कि चिकन, मटन, पोर्क आदि के मांस की बिक्री में 50 प्रतिशत की कमी आई है। अब पूरे प्रदेश में लोग मछली खाने तक से परहेज करने लगे हैं। आपको मालूम हो कि पश्चिम बंगाल का मुख्य भोजन मांछ-भात है।
जिस प्रदेश के लोग अपने मुख्य भोजन से परहेज करने लगे तब आप सोच सकते हैं कि लोग कितने भयभीत हैं? इस घटना ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है लेकिन सरकार है कि इस घटना पर एक शब्द बोलने के लिए भी तैयार नहीं। सरकार की बात तो छोड़िए इतनी बड़ी घटना घट जाने के बाद लिबरल ब्रिगेड भी सरकार के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं है। खैर, इनसे इसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती! वे तो लिबरल का तमगा अपने गले में लटकाए रहने के लिए गाय के साथ ही कुत्ते-बिल्ली को भी हजम कर लेंगे।
कोलकाता के राजाबजार इलाके में छापे मार कर पुलिस ने इतनी मात्रा में कुत्ते-बिल्ली का मांस बरामद किया है। जिस समय छापा मारा गया उस समय इस मांस को बाहर भेजने की तैयारी चल रही थी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें एक राजनीतिक पार्टी का नेता भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसका लिंक बिहार, झारखंड और उड़ीसा से भी हो सकता है।
URL: Carcass meat probe: Dog, Cat meat fear grips Kolkata police seizes 20 tonnes of rotten meat
keywords: Non Vegetarian food, Kolkata eateries, dog meat, carcass meat Rajabazar, carcass meat, vincent simon, Central Forensic Science Laboratory. mamata benerjee