आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थान बोर्ड में एक ईसाई महिला विधायक वांगलपुड़ी अनीता को नियुक्त कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। हिंदुओं को अपमानित करना उनकी घोर राजनीतिक महत्वाकांक्षा से अधिक कुछ नहीं है। देश में हिंदुओं को अपमानित करने का यह पहली घटना नहीं है। यदि किसी ईसाई के तिरुपित देवस्थान बोर्ड के सदस्य बनने से देश का सेक्युलरिज्म मजबूत होता है तो फिर क्यों नहीं दिल्ली के जामा मसजिद इमाम के रूप में किसी मठ के महंत और चर्च में किसी मंदिर के पुजारी की नियुक्ति हो? इससे तो देश का सेक्युलरिज्म और मजबूत होगा।
इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने हिंदुओं के साथ ऐसा ही अपमानजनक कदम उठाया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुंभ मेले के प्रबंधन की जिम्मेदारी अपने अजीज मंत्री आजम खां को दे दी थी। उनके इस कदम से देश के कई हिंदुओं की आस्था आहत हुई थी।
मुख्य बिंदु
* एक ईसाई महिला विधायक को तिरुपति देवस्थान बोर्ड के सदस्य बनने से गरमाई आंध्र प्रदेश की राजनीति
* हिंदू समुदायों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाकर राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए चंद्रबाबू ने उठाया कदम
तिरुपति मामले में विवाद इसलिए बढ़ा है क्योंकि महिला विधायक का यह कहते हुए वीडियो वायरल हुआ है कि वह ईसाई हैं और अपने बैग में बिना बाइबल लिए कहीं जाती तक नहीं। इसे देखते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि जो महिला खुद बता रही है कि वो ईसाई है तो फिर किसी हिंदू मंदिर बोर्ड में कैसे नियुक्त हो सकती है?
चंद्रबाबू नायडू के इस कदम की चारो तरफ आलोचना हो रही है। खास बात है कि कई मुसलमानों ने भी चंद्रबाबू के इस कदम की आलोचना की है। अपने ट्वीट के माध्यम से एक उपयोगकर्ता ने लिखा है कि एक ईसाई महिला को हिंदू मंदिर बोर्ड का सदस्य बनाकर नायडू ने तिरपति की आंखों में तूफान ला दिया है। भाजपा ने भी नायडू के इस कदम पर सवाल खड़ा किया है और कहा है कि क्या नायडू को हिंदुओं की भावनाओं का कोई कद्र नहीं है। नायडू के इस कदम से खासकर उत्तर प्रदेश के मुसलिम सहमें हुए हैं। उन्हें डर है कि नायडू के नक्शे कदम पर कहीं यूपी के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ मसजिदों के इमाम के रूप में महंतों को बैठाना न शुरू कर दे।
URL: Chandrababu Naidu elected Christian MLA for Tirumala Tirupati Devasthan Board
Keywolds: chandrababu naidu, TDP MLA Vangalapudi Anitha, CM Chandrababu Naidu, Tirumala Tirupati Devasthanams board, चंद्रबाबू नायडू, तिरुपति मंदिर, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड, विधायक वांगलपुड़ी अनीता, तेलगू देशम पार्टी