योगी आदित्यनाथ तो हैं वैसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लेकिन वे अपने प्रदेश से लेकर पूरे देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनकी लोकप्रियता के आगे दूसरी पार्टियों के कोई मुख्यमंत्री टिकते तक नहीं। आदित्यनाथ के थोड़े पीछे यदि कोई दूसरा मुख्यमंत्री हैं तो वह भी भाजपा के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का आंकलन गुगल ट्रेंड के आधार पर किया गया है। उनकी लोकप्रियता का कारण उनकी प्रशासनिक सख्ती के साथ ही देश के प्रति समर्पण है। इधर इस बीच खबर आई कि पाकिस्तान ने अपने यहां कैद भारतीय नागरिक कुलदीप जाधव को फांसी देने की बात कही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तल्ख बयान देते हुए कहा कि कुलदीप जाधव को फांसी दी गई तो यूपी की जेल में बंद 10 पाकिस्तानियों को एक ही दिन फांसी पर लटका दूंगा।
देश भर के मुख्यमंत्रियों में सीएम @myogiadityanath सबसे लोकप्रिय, Google Trends में टॉप पर. @CMOfficeUP #GoogleTrends https://t.co/VlIHLU0E4F
— Breaking TUBE (@BreakingTUBE) October 26, 2018
मुख्य बिंदु
* देश के सभी मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ गुगल सर्च इंजन के मुताबिक सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं
* किसी अन्य पार्टियों के मुख्यमंत्री का नाम भी नहीं है, दूसरे लोकप्रिय सीएम में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान हैं
उनका यही तेवर देशभक्तों को पसंद आता है। तभी तो जहां देश के कई ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके नाम तक याद करने में मुश्किल होती है। उनके अपने प्रदेश की जनता भी शायद ही ट्रेंड करती हो, वहीं योगी आदित्यनाथ हैं जिन्हें अपने प्रदेश से लेकर अन्य प्रदेशों को जनता सबसे ज्याद सर्च करती है।तभी तो उनकी लोकप्रियता देश के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बढ़ती जा रही है। गूगल ने भी उनकी बढ़ती लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। गुगल के सर्च इंजन के मुताबिक अभी देश के सभी मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक सर्च किए जाते हैं।
URL: Google said Yogi Adityanath is the most popular Chief Minister of country
Keywords: Yogi Aditynath, uttar pradesh, uttar pradesh CM, most popular CM Yogi, Google, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी, Google