एक ओर जहां देश के किसान गरीबी, बढ़ते कर्ज और खेतीबाडी में मुनाफा न होने के चलते शहरों में पलायन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर देश के पढ़े-लिखे युवा खेती आधुनिक खेती और जैविक खेती में स्टार्ट अप रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा के सामुदायिक रेडियो केंद्र रेडियो एमिटी 107.8 एफएम में लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे अंकित शर्मा ने अपने गांव की ओर रूख किया है।
अंकित ने अलगीढ़ शहर के अपने पैतृक गांव सेहरोई (खैर,विधानसभा) में अपनी पैतृक जमीन में करीब एक हजार (1हजार) पौधे लगाकर, यूकेलिप्टस आदि वृक्षों की खेती की शुरूआत की है। अंकित का मानना है कि किसानों को आज के दौर में थोड़ा जागरुक होने के जरूरत है, किसान भाईयों को ये जानना और समझना होगा कि बाजार में में किस चीज की डिमांड है और उसको अपने खेतों की मदद से वो कैसे पूरा कर सकता है। किसान भाईयों को मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल कर जैविक खेती की ओर रुख करना चाहिए।
अंकित ने बताया यूकेलिप्टस जैसे वृक्षों की खेती से किसान भाई कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं और ये भारत में अभी नई है। विभिन्न देशों में इसकी खेती की जाती है-जैसे ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका का आदि। किसान भाई अपनी नजदीकी वन विभाग की नर्सरी से भी इन वृक्षों की पौध ले सकते हैं या बीज लेकर इसकी पौध तैयार कर सकते हैं।
सरकार की ओर से भी किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए योजनाएं चलाए जा रही हैं, बस जरूरत है तो किसान को थोड़ा जागरूक होने की। अधिक जानकारी के लिए आप अंकित शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 9871117990(अंकित)
URL: Journalist turned towards agriculture
Keyowords: agriculture, farming, Start up scheme, modern farming, organic farming, कृषि, खेती, स्टार्टअप योजना, आधुनिक खेती, जैविक खेती,