कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बार-बार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं, जो हिंदुओं की विशेष श्रद्धा का केंद्र है। आरोप है कि इस यात्रा के दौरान नेपाल पड़ाव में वह जंगली सूअर का मांस और चिकेन खा रहे हैं! यह साफ-साफ न केवल भगवान भोले शंकर का अपमान है, बल्कि हिंदुओं की आस्था से सीधा खिलवाड़ है!
नेपाल में राहुल गांधी द्वारा जंगली सूअर और चिकन खाने का खुलासा किसी भारतीय मीडिया ने नहीं, बल्कि नेपाल के वेबसाइट देश संचार डॉट कॉम ने किया है। देश संचार डॉट कॉम के अनुसार, शुक्रवार की शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काठमांडू आए। उन्होंने रात काठमांडु में बिताया। राहुल ने शाम में काठमांडू के लाजिम्पाट स्थित भूति फुड वुटिक नामक होटल में नेवारी खाना खाया। राहुल ने अपने चार साथियों के साथ रात आठ बजे रेस्टोरेंट में प्रवेश किया और वहां करीब दो घंटे बिताया। रेस्टोरेंट के संचालक राजू सिंह ने देशसंचार न्यूज को बताया कि राहुल ने खाने में नेवारी मिट प्लैटर, दार्जिलिंग मोमो, चिकेन कुरकुरे तथा बँदेल का मांस खाया। बंदेल मांस का तात्पर्य हिंदी में जंगली सूअर के मांस से है।
रेस्टोरेंट संचालक राजू सिंह के अनुसार, राहुल गांधी करीब दो घंटे तक रेस्टोरेंट में रहे। पहले वो राहुल को पहचान नही पाए, फिर एक गेस्ट ने सेल्फी लिया, जिसके बाद हमने राहुल गांधी को पहचाना।
संचालक के अनुसार, ‘हमारे एक रेगुलर कस्टमर राहुल गांधी को रेस्टोरेंट में लेकर आए थे। उन्होंने बताया था कि उनके एक साथी भारत से आए हैं। राहुल गांधी के आने की गोपनीयता बरती गयी थी। रेस्टोरेंट को इसकी जानकारी नहीं दी गयी थी। इसलिए हम राहुल को देख कर आश्चर्य चकित रह गए।
ज्ञात हो कि भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले हैं। राहुलके मानसरोवर यात्राका ट्रान्जिट प्वइन्ट नेपाल बना है। कैलाश मानसरोवर साक्षात् महादेव शिव का घर है। ऐसे में उस यात्रा के दौरान पवित्रता का खास ध्यान हिंदू रखते हैं। लेकिन आरोप के अनुसार राहुल गांधी ने पवित्रता तो छोडि़ए, यात्रा के दौरान जंगली सूअर और चिकन खाकर यह दर्शा दिया है कि उनकी यह यात्रा किसी आस्था के लिए नहीं, केवल हिंदुओं को गुमराह कर 2019 के आम चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया जा रहा है। भारत में शायद ही कोई हिंदू हो जो तीर्थ यात्रा के दौरान मांसाहार करता हो! यदि यह खबर सही है तो राहुल ने दर्शा दिया है कि हिंदू आस्था के प्रति वह किस प्रकार के ढोंग कर रहे हैं!
URL: rahul gandhi kailash mansarovar visit and controversy-1
Keywords: rahul handhi, kailash mansarovar, china, bjp, congress, rahul china visit, india news