गर्मी में विविध रंगों के कपडे, नए स्टाइल के वेस्टर्न परिधान पहने जा सकते हैं! गर्मी में भारी व चटक रंगों वाले कपड़े शरीर पर बोझ से लगते है, इसलिए लोग इस मौसम में हल्के और सौम्य कपड़े पहना अधिक पसंद करते हैं।
दिल्ली के द्वारका उपनगर में गर्मियों में फैशन पूरे परवान पर है। हर दिन महिलाओं, युवतियों और बच्चों के शरीर पर कुछ नए ट्रेंड का वस्त्र देखने को मिलता है। फैशन के मामले में सबकी अपनी अलग राय है। द्वारका की ज्यादातर महिलाएं गर्मी में काॅटन कपड़ों की ओर ही आकर्षित हैं। सफेद सूती कपडे से बनी लेस लगी लाइनिंग स्कर्ट्स, फूलों की प्रिंटेड बिना बाजू वाली टी-शर्ट, शाॅटर््स, सूट, चूड़ीदार सलवार, लहंगा की खरीद का इन दिनों जोर है। सफेद के साथ गुलाबी रंग के शेड्स, पीले और हरे रंगों के कपड़ों की ज्यादा मांग है। साडी मार्केट में कहीं कोई भीड़ नजर नहीं आती है।
दुकानदारों का मानना है कि गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा विकल्प फैशन बाजार में बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। लड़कों के वार्डरॉब में हलके रंगों में प्रिंटेड व कार्टून चरित्रों से सजे विभिन्न प्रकार के टी-शर्ट्स, निकर, बरमूडा का शानदार कलेक्शन मौजूद है। लड़कियों के लिए गुलाबी, स्ट्रॉबरी आईस और जामुनी रंगों से सजे विभिन्न परिधानों का विकल्प बाजार में बहुतायत में है।
पुरुषों के मामले में सभी दुकानदार एक ही राय रखते हैं। पुरुषों के लिए हल्के शेड्स में ढीली टी-शर्ट्स अथवा हॉफ शर्ट्स या कभी-कभी कॉटन के बने शार्ट कुर्ते की मांग बढ़ जाती है। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि द्वारका में फैशन का ऐसा कोई ट्रेंड सेट नहीं है। जो समूची दिल्ली में चलन में है, वही फैशन का चलन यहां भी है।
Web Title: Summer’s Hottest Fashion Trends-1
Keywords: Cool Fashion Trends| TheCool Fashion| Fashion Blogs| Summer Dresses| Summer Fashion 2016| Summer’s Hottest Fashion Trends| Summer 2016 Fashion Trends to Shop|