कठुआ कांड का दोहन कर अपनी जेबें भरने की मंशा से इस घटना को हिंदू विरोधी बनाने का मुख्य साजिशकर्ता तालिब हुसैन बलात्कारी निकला और आज जेल की हवा खा रहा है। उसे पुलिस ने एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कठुआ कांड में मीडिया के एक तबके की आंखों का नूर बने तालिब हुसैन का गहरा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ घरेलू हिंसा तथा दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के प्रयास के मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं। इसके साथ ही जम्मू यूनिवर्सिटी से निकाले गए इस बलात्कार के आरोपी पर एक शिक्षक की हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। इस मामले में भी उसके खिलाफ केस चल रहा है।
मुख्य बिंदु
* कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने का ढोंग करने वाले तालिब हुसैन पर घरेलू हिंसा तथा पत्नी की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है
* शिक्षक की हत्या के प्रयास का अभी भी चल रहा है केस, जांच कमिटी द्वारा दोषी पाए जाने पर हो जम्मू यूनिवर्सिटी से निकाला जा चुका है
कठुआ कांड की पीड़िता के लिए न्याय का ढोंग करने वाले तालिब हुसैन का पहले से ही गहरा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके बाद भी मीडिया का एक तबका उसे अपना हीरो बनाता रहा। क्यों? इसलिए कि उसे हिंदुओं को बदनाम करने वाला एक हथियार चाहिए था, जो उसे तालिब हुसैन और उसके सहयोगी जेएनयू की छात्रा शहला राशिद और दीपिका राजावत के रूप में मिला था। शहला राशिद और दीपिका ने ही हुसैन के साथ मिलकर चंदे के नाम करोड़ों रुपये की उगाई की है। कठुआ कांड के बहाने जहां इनलोगों ने हिंदुओं और देश को पूरी दुनिया में बदनाम किया वहीं चंदे के नाम पर वसूली कर अपनी जेबें भी भरीं। आपराधिक इतिहास होने के बाद भी तालिब हुसैन के साथ शहला राशिद और दीपिका राजावत ने खूब हवाई सैर की।
Talib Hussain, associate of Dipika Rajawat & Shehla who colleced money in #Kathua case has been arrested by J&K Police for raping a married woman. He was earlier booked for domestic violence & attempt to kill his wife over dowry.
— Prashant Patel Umrao (@ippatel) August 1, 2018
बलात्कार के बाद लगातार महिला को डरा रहा था तालिब हुसैन!
जिस बलात्कार के आरोप में तालिब हुसैन आज जेल पहुंचा है, उसे अंजाम तो उसने करीब डेढ़ महीने पहले दिया था, लेकिन शिकायत पिछले मंगलवार को हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि तालिब, बलात्कार के बारे में मुंह खोलने पर भयानक परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। लेकिन अपने पति को बताने के बाद अंत में उसने शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि हुसैन ने चाकू के बल पर डेढ़ महीने पहले उनके साथ बलात्कार किया जब वह जंगल में पशुओं को चराने गयी थी। महिला की शिकायत पर ही सांबा पुलिस ने उसे दक्षिण कश्मीर के त्राल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार और हथियार रखने के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
तालिब के खिलाफ पहले से दर्ज है पत्नी की हत्या के प्रयास का मामला
तालिब हुसैन पर बलात्कार करने के अलावा घरेलू हिंसा और दहेज़ का मामला दर्ज है! उसकी पूर्व पत्नी नुसरत बेगम taalib के खिलाफ दहेज़ और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करा चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले तालिब हुसैन की शादी नुसरत बेगम से हुई थी। उससे उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन इस दौरान वह दहेज को लेकर पत्नी से मार-पीट करता था। आरोप है कि उसने एक दिन अधिक दहेज के लिए उसकी हत्या करने तक का प्रयास किया। नुसरत बेगम ने कोर्ट के आदेश पर अपने पिता मोहम्मद ताहिर तथा करीब दर्जन भर पड़ोसियों के साथ मिलकर तालिब के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस मामले में तालिब के भाई पर छेड़खानी करने तथा हत्या के इरादे रखने का मामला दर्ज है।
जम्मू यूनिवर्सिटी के शिक्षक की भी जान लेने की कोशिश की थी!
तालिब हुसैन के आपराधिक इतिहास साल 2013 से ही शुरू होता है। आरोप है कि उसने जम्मू यूनिवर्सिटी के एक विद्वान शिक्षक कपिल शास्त्री की जान लेने की कोशिश की थी। इस मामले में गांधी नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 13 सितंबर 2013 को उसने कपिल शास्त्री पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या करने की कोशिश की थी। उस मामले में उसके खिलाफ जम्मू सेशन कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। इतना ही नहीं इस आपराधिक मामले में ही जम्मू यूनिवर्सिटी से निकाला भी जा चुका है। जांच कमेटी ने उसे दोषी पाया था।
ऐसा नहीं है कि कठुआ कांड में जब तालिब हुसैन नया हीरो बन रहा था तब उसके आपराधिक इतिहास के बारे में नहीं पता था। लेकिन मीडिया के एक वर्ग ने उसके आपराधिक इतिहास को जानबूझ कर अनदेखा कर दिया, क्योंकि उसे तो हिंदुओं और देश को बदनाम करने के लिए एक नया हीरो खड़ा करना था। लेकिन कठुआ कांड की सारी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। हाल ही में इस मामले के तीन गवाहों की शिकायत पर हाईकोर्ट ने गृह सचिव और एसआईटी से जवाब मांगा है। गवाहों का कहना है कि एसआईटी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को जेल भेजने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले में जल्द ही जम्मू मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया जा सकता है। लेकिन बचाव पक्ष का कहना है कि जब तक सीबीआई से जांच नहीं होती तब तक इस मामले में गढ़ी गई सत्ता की साजिश सामने नहीं आ सकती है।
कठुआ से सम्बंधित अन्य ख़बरों के लिए पढें:
कठुआ कांड में तीन गवाहों की शिकायत पर हाईकोर्ट ने गृह सचिव और एसआईटी से मांगा जवाब!
हमदर्द नहीं, कठुआ पीड़िता के शव की सौदागर निकली शेहला राशिद!
3- कठुआ रेप केस: सीसीटीवी ने खोली कश्मीर क्राइम ब्रांच के चार्जशीट की पोल!
URL: Talib Hussain, who pretended to give justice to Kathua victim is arrested in rape case
Keywords: domestic violence, crime against women, talib hussain rapist, jammu, jammu and kashmir, kathua, kathua murder case, kathua rape case, घरेलू हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, तालिब हुसैन, बलात्कार, जम्मू, जम्मू और कश्मीर, कठुआ, कठुआ हत्या का मामला, कठुआ बलात्कार मामला,