ईडी और सीबीआई का शिकंजा कसता देख आंध्रा बैंक के 5 हजार करोड़ हड़पने के मुख्य आरोपी नितिन, चेतन तथा दिप्ति संदेसरा पर दुबई छोड़कर नाइजीरिया भागने का शक है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में दलाली खाने वाले मिशेल की गिरफ्तारी से संदेसरा परिवार इस कदर डर गया कि वह नाइजीरिया भाग गया। नाइजीरिया भागने का शक इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भारत-नाइजीरिया के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। मालूम हो कि बैंकों के अरबों रुपये लेकर भागने वाला हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भी नाइजीरिया में पनाह ली हुई है। गुजरात के बड़ोदड़ा बेस्ड स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी के मालिक नितिन संदेसरा, चेतन संदसरा तथा दीप्ति से जुड़े पांच हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाला वही मामला जिसमें सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना से लेकर सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकर अहमद पटेल के दामाद और बेटे के जुड़े फंसे होने का आरोप है। ऐसे में एक बार फिर संदेसरा परिवार को दुबई से भगाने में कही न कहीं अहमद पटेल का लिंक होने का शक गहरा गया है।
मुख्य-बिंदु
* 5 हजार करोड़ बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी है स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन, चेतन और दिप्ति संदेसरा
* इसी घोटाले में सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के दामाद और बेटा भी आरोपी है
* नाइजीरिया भागने का शक इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उससे भारत का प्रत्यर्पण संधि नहीं है
देश के दोनों मुख्य जांच एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि नितिन संदेसरा उसके भाई चेतन संदेसरा तथा उसकी भाभी दीप्ति संदेसरा नाइजीरिया में छिपे हैं। उनका कहना है कि नाइजीरिया से प्रत्यर्पण संधि या फिर कोई कानूनी तालमेल नहीं होने की वजह से ही उन्होंने नाइजीरिया में छिपने का फैसला किया है। वह जानता है कि नाइजीरिया से उसे भारत ले जाने में कठिनाई होगी।
गौरतलब है कि सीबीआई और ईडी ने एक बैंक से 5 हजार करोड़ रुपये के घोटाला करने के आरोप में स्टर्लिंग बायोटेक, उसके निदेशक नितिन, चेतन तथा दीप्ति संदेसरा के अलावा राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, विलास जोशी, चार्टर्ड एकाउंटेंट हेमंत हाथी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेशकर अनुप गर्ग के अलावा कई अंजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशाल जून में ही दिल्ली के व्यवसायी गगन धवन तथा गर्ग को गिरफ्तार कर उसके चार हजार सात सौ करोड़ की संपत्ति पहले ही जब्त कर चुका है। लेकिन संदेसरा परिवार की गिरफ्तार इसलिए जरूरी है ताकि उसके खिलाफ आपराधिक मामला चलाया जा सके। क्योंकि उस पर घोटाले वाले रकम का अधिकांश हिस्सा बाहर भेजने का आरोप है। इसके अलावा संदेसरा परिवार देश से लेकर विदेशों तक में करीब 300 सेल और बेनामी कंपनी खोलने का का भी आरोप है। उनपर अपनी सेल और बेनामी कंपनियों के माध्यम से बहुत सारे पैसे विदेश भेजने का आरोप है। उन बेनामी कंपनियों द्वारा विदेश भेजे गए पैसे तब तक वापस नहीं लाए जा सकते जब तक संदेसरा परिवार को गिरफ्तार कर भारत नहीं लाया जाता।
अहमद पटेल और संदेसरा ग्रुप के सबंधो को उजागर करती अन्य खबरों के लिए पढ़ें:
अहमद पटेल का करीबी दुबई में गिरफ्तार! प्रत्यर्पण होते ही अहमद पटेल पर गिर सकती है गाज!
URL: To escape from ED and CBI, Ahmed patel’s closest ‘Sandesara family’ fled Nigeria
Keywords: Sterling Biotech, sandesara sterling, sandesara nigeria, sandesara fraud, ahmed patel, sandesara, bank fraud, ED, income tax, modi government, स्टर्लिंग बायोटेक, संदेसरा स्टर्लिंग, संदेसरा नाइजीरिया, संदेसरा धोखाधड़ी, अहमद पटेल, संदेसरा, बैंक धोखाधड़ी, ईडी, आयकर, मोदी सरकार