स्वदेशी जागरण मंच,दिल्ली द्वारा चीन का NSG में भारत की सदस्यता का विरोध करने पर चीन के दूतावास पर प्रचंड प्रदर्शन !
NSG मुद्दे पर भारत में चीन के खिलाफ बहुत सारे लेख ,ब्लॉग आ चुके हैं! सोशल मीडिया में भी चीन के खिलाफ हम जबरदस्त आक्रोश दिखा चुके हैं किन्तु धरातल पर उतर कर कुछ कर जाने की ठानी है संघर्ष वाहिनी ने !
संघर्ष वाहिनी के प्रमुख विकास चौधरी से थोड़ी देर पहले हमारी बात हुई! उन्होंने दिल्ली और एनसीआर की जनता का कल तीन मूर्ति पर आहवाहन किया है जहाँ अधिक से अधिक लोग एकत्रित होकर, चीन के दूतावास के बहार प्रदर्शन के तहत चीनी सामान की होली जलाएंगे! विकास कहते हैं की चीन के प्रोडक्ट्स के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है! हमारे देश के खिलाफ होकर वह भारत में सुई तक नहीं बेच सकता! हम आज से और अभी से चाइनीज सामना का बहिष्कार करते हैं,जिनको भी लगता है उनके पास कोई भी चीन सामान है वह यहाँ लाकर उसको जल सकता है.उनका कहना है केवल दिल्ली में से ही लगभग अब तक 400 से 500 लोगों ने आने की पुष्टि कर दी है!
इससे पहले संघर्ष वाहिनी ने कल हरियाणा के हिसार के मुख्या चौराहे पर चीन का पुतला फूंका और चाइनीज सामान को आग के हवाले किया,विकास का कहना है की वह चीन सामान के बहिष्कार को राष्ट्रव्यापी बनाएंगे तथा इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे! विकास का कहना है जब देश के सम्मान की बात आती है तो देश की सवा सौ करोड़ जनता एक साथ में चीन के खिलाफ आवाज इतनी बुलंद करनी चाहिए की चीन तक भारत की आवाज पहुंच चुके!
हम विकास चौधरी के संघर्ष की आवाज को आप तक पहुंचाते हैं आप इस आवाज को और आगे पहुचाइए कृपया अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रदर्शन को सफल बनाएं।
सादर
विकास चौधरी
संघर्ष वाहिनी प्रमुख
दिल्ली व् हरियाणा
Ph no. 9599719999