अर्चना कुमारी साल 1991 में सरकार ने सोना गिरवी रखा था। अब भारत में 100 टन सोना लाया गया है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना देश में वापस मंगा लिया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वापस लाए सोने को अपने भंडार में ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि 1991 में इस सोने को गिरवी रखा गया था और अब आरबीआई ने इसे वापस मंगा कर अपने स्टॉक में रख लिया है।
आरबीआई ने आधे से अधिक सोने का भंडार बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटेलमेंट्स के पास रखे हैं। जबकि इसका एक तिहाई हिस्सा देश में है।
रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन से सोना भारत लाने के कारण आरबीआई को स्टॉक कास्ट बचाने में भी मदद मिलेगी। इसका भुगतान हर साल बैंक ऑफ इंडिया को किया जाता है।
आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2024 तक केंद्र सरकार के पास 822.10 टन सोना था। जबकि इसके पिछले साल 794.63 सोना था। बता दें कि 1991 में चंद्रशेखर सरकार ने उस दौरान भुगतान संकट टालने के लिए सोने को गिरवी रख दिया था।
भारत सरकार के अनुसार उस दौरान आरबीआई ने 400 मिलियन डॉलर की राशि जुटाने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान में 46.91 टन सोना गिरवी रखा था।