अर्चना कुमारी। अब देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा तब हुआ जब एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार रात में परिवार ने घर में मॉर्टिन कॉइल जलाया था ,उसके बाद मॉर्टिन कॉइल गद्दे पर गिर गई। बताया जाता है जिसके बाद गद्दे में आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया। जिसके चलते दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आज सुबह यानी 31.3.23 बजे 09:00 बजे थाना शास्त्री पार्क में पीसीआर कॉल आई कि मजार वाला रोड, मच्छी मार्केट, शास्त्री पार्क स्थित एक घर में आग लग गई है। इस जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया था। घटना में कुल 9 लोग शामिल थे। इनमें से 6 लोगों की जलने/दम लगने से मौत हुई है। मृतकों में 4 वयस्क पुरुष, 1 वयस्क महिला और
1 बच्चा – डेढ़ साल का शामिल है जबकि दो झुलसे लोगों का इलाज किया जा रहा है । इन में से 1 लड़की की उम्र 15 साल 1 पुरुष की उम्र लगभग 45 वर्ष शामिल है और करीब 22 साल के एक पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पता चला है कि जलती हुई मच्छर की तार रात में किसी समय एक गद्दे के ऊपर गिर गई थी। जहरीले धुएं के कारण बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई।आगे की जांच जारी है।