संदीप देव। भाजपा और खासकर पीएम मोदी की जबरदस्त समर्थक काजल हिंदुस्तानी को भाजपा की गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोप, हेट स्पीच का।
नुपुर शर्मा, नवीन जिंदल और टी राजा के बाद भाजपा ने ली काजल हिंदुस्तानी की बली, जबकि काजल के अधिकांश कार्यक्रम भाजपा के हिंदू वोटों को गोलबंद करने वाले होते थे। संघ के विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन ही काजल का कार्यक्रम आयोजित कराते थे।
वैसे आपने अब तक हिंदुओं के विरुद्ध हेट स्पीच के आरोपियों में से कितनों पर भाजपा सरकार द्वारा कार्रवाई देखी है?
महाभारत में समलैंगिकता ढूंढने वाले मोहन भागवत के विरुद्ध तो केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधीन वाली दिल्ली पुलिस FIR तक दर्ज नहीं कर रही है! रामचरितमानस को गाली देने वाला स्वामी प्रसाद मौर्या खुलेआम घूम रहा है।दिलीप मंडल के साथ तो देश के कानून मंत्री ही फोटो खिंचवाते और उनके टवीट को RT करते हैं, जबकि वह अकसर हिंदुओं के विरुद्ध घृणा फैलाता रहता है!
ज्ञानवापी में निकले शिव को फव्वारा कहने वाला तसलीम रहमानी खुलेआम घूम रहा है और उसे जवाब देने वाली नुपुर शर्मा छुप कर जीवन जीने को अभिशप्त है! ऐसे अनेक उदाहरण हैं।
“2014 के बाद हिंदू बोल पा रहा है”, यह कहने वाले मास्टरस्ट्रोकवादियों सूची ध्यान से देखो, क्योंकि अगली बारी तुम्हारी है!