By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: The Hindu अखबार और राजदीप सरदेसाई जैसे पत्रकार हथियार दलाल जेम्स मिशेल की तरफदारी में आखिर क्यों जुटे हैं ?
Share
Notification
Latest News
मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
मुद्दा
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
English content
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
ISD videos
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
राम मन्दिर को लेकर रामभद्राचार्य के बोले गए झूठ का पोस्टमार्टम।
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > मीडिया > फिफ्थ कॉलम > The Hindu अखबार और राजदीप सरदेसाई जैसे पत्रकार हथियार दलाल जेम्स मिशेल की तरफदारी में आखिर क्यों जुटे हैं ?
फिफ्थ कॉलम

The Hindu अखबार और राजदीप सरदेसाई जैसे पत्रकार हथियार दलाल जेम्स मिशेल की तरफदारी में आखिर क्यों जुटे हैं ?

ISD News Network
Last updated: 2016/05/03 at 10:05 AM
By ISD News Network 625 Views 8 Min Read
Share
8 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

अंग्रेजी अखबार The Hindu और The Telegraph सहित नामी पत्रकार राजदीप सरदेसाई,बरखा दत्त आदि AgustaWestland Helicopter scam में साफ तौर पर हथियार दलाल और अभियुक्त जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल की तरफदारी में जुटे हुए हैं! आखिर क्या वजह है कि एक हथियार दलाल और अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचैलिए जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल के लिए इन्हें मैदान में उतरना पड़ा है!

द हिंदू ने तो बकायदा जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल का साक्षात्कार( http://www.thehindu.com/opinion/interview/interview-with-james-christian-michel-alleged-middleman-in-vvip-chopper-deal/article8524561.ece) ही छाप दिया, जबकि जेम्स इस मामले में न केवल मुख्य अभियुक्त है, बल्कि उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट से लेकर रेड काॅर्नर नोटिस तक जारी है!

ऐसा भी नहीं है कि The Hindu ने घोटाले को खोलने के उद्देश्य से जेम्स का साक्षात्कार लिया हो! बल्कि इस साक्षात्कार को पढ़ कर साफ लगता है कि यह इटली की अदालत में घूसकांड की ड्राइविंग फोर्स सिग्नोरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता अहमद पटेल व आॅस्कर फर्नांडिस को निर्दोष दिखाने के लिए मुख्य अभियुक्त जेम्स मिशेल का बयान है, जिससे देश की जनता को गुमराह किया जा सके! इस साक्षात्कार में जेम्स को भी पीडि़त दिखाने का प्रयास किया गया है, जो पूरी तरह से एजेंडा जर्नलिज्म का हिस्सा लगता है!

यह साफ तौर पर PressTitutes पत्रकारिता है, जिसमें रिपोर्टिंग से अधिक घोटाले में घिरे पूर्व यूपीए सरकार और कांग्रेस नेतृत्व के पक्ष में दलाली की कोशिश को दर्शाता है! द हिंदू के अलावा द टेलीग्राफ और कांग्रेस के बेहद नजदीक रहे मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई और बरखा दत्त द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल ने मोदी सरकार को जब यह प्रस्ताव दिया है कि वह भारत आकर जवाब देने को तैयार है तो फिर सरकार उसे भारत बुलाकर उसका बयान दर्ज क्यों नहीं कर रही है? यह मीडिया हाउस और ये पत्रकार बार-बार जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल के एक संदिग्ध पत्र का उल्लेख भी कर रहे हैं, जो कि इनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को जेम्स ने इस बारे में लिखा है! जेम्स के आधे-अधूरे हस्ताक्षर वाला ऐसा कोई पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय के पास पहुंचने की सूचना नहीं है तो फिर ये पत्रकार मुख्य अभियुक्त व हथियार दलाल पर अपने देश के प्रधानमंत्री कार्यालय से अधिक विश्वास क्यों कर रहे हैं? स्वाभाविक है इन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से यह पत्र तो मिला नहीं है, तो फिर ये लोग जेम्स मिशेल के लगातार संपर्क में रहकर झूठ बोलने और अपनी ही सरकार पर जेम्स को सेफ पैसेज देने के लिए दबाव क्यों बना रहे हैं?

More Read

प्रधानमंत्री मोदी का त्रिकोणात्मक मैसोनिक हस्त-मुद्रा!
भारत में कृषि के लिए एआई और वैश्विक नीतियों के खतरे
Iron Mountain ने Web Werks का अधिग्रहण किया: भारत के डेटा पर विदेशी सैन्य प्रभाव को लेकर रणनीतिक चिंता
“2030 तक आप कुछ भी स्वामित्व में नहीं रखेंगे और फिर भी खुश रहेंगे” – आखिर क्लॉस श्वाब का क्या मतलब है?

दरअसल द हिंदू, द टेलीग्राफ, राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त आदि की पूरी कोशिश यह है कि जेम्स स्वयं भारत आए और यह बयान दे दे कि अगस्ता वेस्टलैंड में सिग्नोरा गांधी, जिसे भारत की जनता से कमोबेश सोनिया समझ ही लिया है- और कांग्रेस लीडरशिप का इस घूसकांड से कोई वास्ता नहीं है! जेम्स का यह बयान देते ही ये पत्रकार व मीडिया हाउस कांग्रेस लीडरशिप को बचाने के लिए 24 घंटे अखबार व न्यूज चैनलों के जरिए कोलाहल का प्रदर्शन करेंगे! संभवतः इससे जांच एजेंसी पर जेम्स सहित कांग्रेस लीडरशिप से पूछताछ न करने का दबाव उत्पन्न हो जाएगा और यदि मोदी सरकार ने इसकी कोशिश भी की तो यही पत्रकार व मीडिया हाउस इसे एक बदले की राजनीति के रूप में प्रमोट करेंगे! जबकि अभी यह पूरा मामला इटली की अदालत द्वारा खोला गया है, इसलिए ये चाहकर भी इसे बदले की राजनीति के रूप में पेंट नहीं कर पा रहे हैं! लेकिन इनकी पूरी कोशिश घोटाले की आरोपी सोनिया गांधी या यूपीए सरकार को बचाने और घोटालेबाजों पर कार्रवाई तेज करने वाली मोदी सरकार पर हमला करने की है, जो इन अखबरों व पत्रकारों की पत्रकारिता से अभी भी परिलक्षित हो रहा है!

द हिंदू अखबार ने तो विदेश में बैठे जेम्स का साक्षात्कार तक ले लिया ताकि घोटाले की जांच कराने वाली मोदी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया जा सके और घोटाले में संलिप्त यूपीए सरकार व कांग्रेस नेतृत्व को इस आरोप से बाहर निकाला जा सके! स्वयं द हिंदू अखबार भी इस घूसकांड में फंसा दिखता है! जेम्स मिशेल के मोबाइल नंबरों की जांच में कई पत्रकारों का नंबर मिला है, जिसमें एक नंबर द हिंदू अखबार के रक्षा मंत्रालय कवर करने वाले पत्रकार राजू संथानम का है!

राजू संथानम से प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पूछताछ भी किया है! सूत्र बताते हैं कि उससे मिली जानकारी में द हिंदू के मुख्य संपादक तक जांच की आग पहुंच रही है! यही नहीं, उसने कई बड़े संपादकों और पत्रकारों का नाम लिया है, जिसे अगस्ता वेस्टलैंड की डील से फायदा मिला है! इसमें जेम्स मिशेल द्वारा इन पत्रकारों को इटली घुमाने से लेकर करीब 45 करोड़ रुपए घूस(http://indiaspeakdaily.in/agustawestland-chopper-manufacturer-finmeccanica-managing-the-indian-media-by-six-million-euros/) में देने तक का आरोप है!

जेम्स के जरिए पत्रकारों व मीडिया हाउस के चालों को मोदी सरकार भी समझ रही है! इसलिए केंद्र सरकार ने बयान जारी कर अप्रत्यक्ष रूप से यह बता दिया है कि कुछ पत्रकारा व मीडिया हाउस अगस्ता मामले में संलिप्त अपराधियों को बचाने के प्रयास में जुटे हैं। 29 जून को पीआईबी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति को अधिकांश मीडिया हाउस ने लगभग दबा दिया, लेकिन उसमें साफ लिखा था- “जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल द्वारा 08.11.2015 को सीबीआई व ईडी द्वारा भारतीय धरती पर सवाल पूछने के दिए गये कथित प्रस्‍ताव पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर सवाल उठाकर कुछ लोगों ने वांछित अपराधी का साथ दिया है। कानून की परिधि के बाहर किसी भी आरोपी से किसी तरह की समझ रखना या समझौता करना आपराधिक कृत्‍य है।”

सरकार आगे कहती है, “जेम्‍स क्रिश्‍चयन मिशेल भारतीय कानून व जांच एजेंसियों का एक वांछित अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी और प्रत्‍यावर्तन कर भारत लाने के लिए सभी कानूनी साधनों का प्रयोग किया जा रहा हैं। मिशेल को तरह-तरह के बहाने तलाशने की बजाय अपने आपको भारतीय कानूनी व्‍यवस्‍था के समक्ष समर्पण कर देना चाहिए। वह वास्तव में एक आरोपी हैं। देश इस बात के प्रति दृढ़प्रतिज्ञ हैं कि मिशेल और उसके सहयोगियों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा।” सरकार के अनुसार, “कुछ लोग जो PM Modi को अपने उद्देश्‍यों में सफल होते नहीं देखना चाहते हैं वे ही इस तरह की भ्रामक बातें फैला रहे हैं!”

स्पष्ट है कि Modi सरकार के इस कठोर बयान को मीडिया हाउसों द्वारा दबाने का मकसद यही था कि कि सरकार इसमें साफ तौर पर कह रही है कि जेम्स एक आरोपी है, उससे कानून के जरिए ही निपटा जाएगा, इसलिए जो लोग जेम्स के पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं, वो साफ तौर अगस्ता वेस्टलैंड के एक बिचैलिए और मुख्य अभियुक्त को बचाने का प्रयास कर रहे हैं! द हिंदू, द टेलीग्राफ, राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त आदि की पत्रकारिता यही करती दिख रही है!

Web title: agustawestland-chopper-manufacturer-finmeccanica-managing-the-indian-media-1

Keywords: AgustaWestland scam| Augusta patrakar| Congress| modi gov| Scam| Sonia Gandhi| barkha dutt| Dr. Subramanian Swamy| presstitutes| rajdeep sardesai|The Hindu Newspaper| The Telegraph

Related

TAGGED: AgustaWestland scam, barkha dutt, Congress Scams, Dr. Subramanian Swamy, modi gov, Paid journalist, presstitutes, rajdeep sardesai, Sonia Gandhi
ISD News Network May 3, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article India Speaks Daily - ISD News स्थानीय लोगों की वनों पर निर्भरता का कम होना है! उत्तरांचल के जंगलों में फैलती आग!
Next Article India Speaks Daily - ISD News प्रतिष्ठा संस्था द्वारा अपील

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!

You Might Also Like

फिफ्थ कॉलम

प्रधानमंत्री मोदी का त्रिकोणात्मक मैसोनिक हस्त-मुद्रा!

June 18, 2025

भारत में कृषि के लिए एआई और वैश्विक नीतियों के खतरे

April 24, 2025
फिफ्थ कॉलम

Iron Mountain ने Web Werks का अधिग्रहण किया: भारत के डेटा पर विदेशी सैन्य प्रभाव को लेकर रणनीतिक चिंता

April 19, 2025
फिफ्थ कॉलम

“2030 तक आप कुछ भी स्वामित्व में नहीं रखेंगे और फिर भी खुश रहेंगे” – आखिर क्लॉस श्वाब का क्या मतलब है?

April 17, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?