आईएसडी नेटवर्क। रिपब्लिक भारत ने सोमवार की सुबह सुशांत सिंह राजपूत की मौत और बड़ा खुलासा किया है। चैनल ने एम्स मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गुप्ता के आधिकारिक बयान दर्शकों को सुनाए हैं। बयान में डॉक्टर गुप्ता बहुत विश्वास के साथ मुंबई पुलिस की जाँच पर सवाल उठाते सुने जा सकते हैं लेकिन अब वे अपने बयानों से पलटते हुए सुशांत की आत्महत्या की थ्योरी को आगे बढ़ा रहे हैं। एम्स द्वारा पेश की गई इस विवादित रिपोर्ट के बाद अब सारा दारोमदार सीबीआई पर आ गया है।
रिपब्लिक चैनल ने डॉक्टर सुधीर गुप्ता से जाँच सीबीआई को दिए जाने के बाद बात की थी। सोमवार को चैनल ने सुधीर गुप्ता से हुई बातचीत की रिकार्डिंग देश को सुनवाई गई। रिकार्डिंग में वे साफ़ कह रहे हैं कि क्राइम सीन पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और इस पर फोरेंसिक जाँच होना बहुत मुश्किल है।
वे कहते हैं सबूत नष्ट कर दिए गए हैं। वे कहते हैं मैं आश्चर्य में हूँ कि किस आधार पर मुंबई पुलिस ने आत्महत्या की बात की है। उन्होंने रिपोर्टर से कहा शव को मर्च्युरी में क्यों ले जाया गया। मुंबई पुलिस इतनी जल्दी आत्महत्या के नतीजे पर कैसे पहुँच गई।
चैनल ने डॉक्टर सुधीर गुप्ता की बातचीत सार्वजानिक कर हड़कंप मचा दिया है। अब बॉल एम्स के पाले में चली गई है। सवाल खड़ा हो गया है कि एम्स मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष ने किसके दबाव में अपना आधिकारिक बयान बदल दिया है।
उल्लेखनीय है कि रिपब्लिक भारत इस केस पर एक मिशन की तरह कार्य कर रहा है और सुधीर गुप्ता के बदले हुए बयान से इस मिशन पर नकारात्मक असर पड़ा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पूरे मामले पर सरकार से सफाई मांग ली है।
अर्नब गोस्वामी ने कहा कि हमें फ़ोर्स किया गया कि हम देश को ये रिकार्डिंग सुनाए। अर्नब ने कहा कि चालीस दिन पहले ये डॉटर अटॉप्सी रिपोर्ट की खामियां गिना रहा था और अब पलट क्यों गया है। चैनल पूछ रहा है कि किस आधार पर रिपोर्ट बदली गई है। डॉक्टर ने कहा था सबूत नष्ट कर दिए गए थे।
फिर उन्ही सबूतों के आधार पर सुशांत की मौत को आत्महत्या कैसे साबित कर दिया गया है। चैनल की ये रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संकेत दिए गए हैं कि एम्स से इस बात का जवाब मांगा जाएगा। चैनल अब डॉक्टर सुधीर गुप्ता को इस केस में साजिशकर्ता होने का आरोप लगा रहा है। डॉक्टर सुधीर गुप्ता की संदिग्ध भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए उनके पुराने केस निकालने की तैयारी हो चुकी है। डॉक्टर गुप्ता पर पूर्व में सुनंदा पुष्कर केस को दबाने का आरोप लग चुका है। डॉक्टर गुप्ता शोपियां एनकाउंटर और बाटला एनकाउंटर को भी फर्जी बता चुके हैं।
Bik gya 100 %