आईएसडी नेटवर्क। सन 1992 में अजमेर शहर में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक पत्रकार संतोष कुमार ने खुलासा किया कि शहर के एक गर्ल्स स्कूल की 300 से भी अधिक लड़कियों का यौन शोषण किया गया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस घटना पर बनाई गई एक फिल्म ‘अजमेर 92’ थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है।
‘अजमेर 92’ के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह हैं। पुष्पेंद्र को टीवी जगत में अच्छे निर्देशक के रुप में जाना जाता है। इस फिल्म के निर्माता पहले इसे एक वेब सीरीज के रुप में बनाना चाहते थे लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी’ को तगड़ी सफलता मिलने के बाद इस कहानी को फिल्म के रुप में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
अजमेर शहर में घटा ये कांड ‘अजमेर चिश्ती सेक्स स्कैंडल’ के नाम से जाना जाता है। ये केस देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल माना जाता है। इस केस में खुद अजमेर शरीफ दरगाह का एक चिश्ती शामिल था। इस कांड के चलते कई स्कूली लड़कियों ने आत्महत्या कर ली थी। इस केस में अजमेर के एक रसूखदार परिवार, उनके रिश्तेदारों और परिचितो ने करीब 300 लड़कियों को ब्लैकमेल किया।
पुलिस जाँच में पाया गया था कि इन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति में भी धकेला गया। पहले स्कूल की मासूम हिंदू लड़कियों के साथ दोस्ती का नाटक किया जाता था। इसके बाद उनकी नग्न तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल कर लड़कियों की दोस्त, बहन आदि को भी बुलाने के लिए कहा जाता था।
इस भयंकर कांड के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में आ गई थी। इस कांड के मास्टर माइंड फारूक चिश्ती, अनवर चिश्ती और नफीस चिश्ती थे। ये तीनों ही यूथ कांग्रेस के नेता भी थे। अजमेर 92′ के निर्माता पुष्पेंद्र कुमार सिंह हैं। इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट रिलीज करने जा रहा है। फिल्म में मनोज जोशी, सायाजी शिंदे और करण वर्मा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।