By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • Blog
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • JOIN US
Reading: अलविदा वैदिक जी।
Share
Notification
Latest News
राहुल को सजा, फिर संसद से निलंबन और अब तोड़फोड़ ! 
मुद्दा राजनीतिक खबर
उमेश पाल का ‘दोस्त’ मोहम्मद सजर  था अतीक अहमद का मुखबिर ! 
अपराध
ब्रिटेन में भारतीय दूतावास से तिरंगा उतारने के केस में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस  !
देश-विदेश
मानहानि मामले में सुनवाई टली !   
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
राहुल गांधी की मुसीबत कम नहीं हो रही है !
मुद्दा राजनीतिक खबर
Aa
Aa
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • Blog
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speaks Daily > Blog > मीडिया > मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म > अलविदा वैदिक जी।
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

अलविदा वैदिक जी।

Courtesy Desk
Last updated: 2023/03/15 at 10:58 AM
By Courtesy Desk 76 Views 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

हेमंत शर्मा। वैदिक जी चले गए।एकाएक गए।रंगभरी एकादशी को हमारे होली कार्यक्रम में आए थे।सोमा घोष के गायन पर वे थिरके भी।फिर उन्हें शतायु होने का आशीर्वाद दिया।और खुद चुपचाप दुनिया छोड़ गए।दिल्ली में जिन लोगों से मैं ज्ञान प्राप्त करता था वैदिकजी उनमें एक थे।वैदिशिक मामलों, कूटनीति और सामरिक नीति पर सहज सरल भाषा में पूरे प्रवाह के साथ हिन्दी में लिखने वाले वे इकलौते लेखक थे।वैदिक जी से पहले ये विषय अंग्रेज़ी के माने जाते थे।

उनका जाना सचमुच हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का अवसान है।विचारशील पत्रकारिता का अंत है।जिसमें जैसा सोचा जाता था वही लिखा जाता था।और अपनी बात ताल ठोंक कर कहने का जज़्बा था।कठिन से कठिन मुद्दों को वैदिक जी सरल संवाद की शैली में लिखते थे।लेखन के लिए उन्होंने एक संवाद की भाषा ही विकसित की थी।वे नए शब्द गढ़ते थे।सार्क देशों के लिए दक्षेस उन्ही का दिया हुआ शब्द था।

वैदिक जी मेरे मित्र थे।उनके जाने से ऐसा लग रहा है कि शरीर का कोई हिस्सा कम हो गया है।वे हिन्दी के योद्धा थे और अंग्रेज़ी के दुश्मन।वे सालाना अंगेज़ी हटाओ सम्मेलन करते रहे। वैदिक जी की गिनती उन राष्ट्रीय अग्रदूतों में होगी। जिन्होंने हिंदी को मौलिक चिंतन की भाषा बनाया और भारतीय भाषाओं को उनका उचित स्थान दिलवाने के लिए सतत संघर्ष और त्याग किया।

वैदिक जी कट्टर लोहियाईट थे। वैसे ही लड़ाका। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएच.डी. की। वे भारत के ऐसे पहले विद्वान हैं, जिन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शोध-ग्रंथ हिन्दी में लिखा। उनका निष्कासन हुआ। वह राष्ट्रीय मुद्दा बना।वैदिक जी को पीएचडी अवार्ड नहीं हुई और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से निकाले गए। मामला लोकसभा में डॉ लोहियाने उठाया। 1965-67 में संसद हिल गई।

More Read

वैदिक जी को श्रद्धांजलि
NBDSA ने कुछ उपद्रवियों के कृत्यों के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के लिए News18 पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया
सरकार की निष्पक्ष आलोचना करना हर पत्रकार का अधिकार है, यह राजद्रोह नहीं : पूर्व सीजेआई यूयू ललित
Times Now के बाद अब Ultra Left The Wire कूदा संघ प्रमुख मोहन भागवत के समर्थन में!

डॉ राममनोहर लोहिया, मधु लिमये, आचार्य कृपालानी, गुरू गोलवलकर, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर, हिरेन मुखर्जी, हेम बरूआ, भागवत झा आजाद, प्रकाशवीर शास्त्री, किशन पटनायक, रामधारी सिंह दिनकर, जैसे लोगों ने वैदिकजी का डटकर समर्थन किया। सभी दलों के समर्थन से वैदिकजी ने विजय प्राप्त की,सरकार को दखल देना पड़ा। जेएनयू का रिवाज बदला। वहॉं अंग्रेज़ी का वर्चस्व टूटा।नया इतिहास रचा।वहॉं पहली बार उच्च शोध के लिए भारतीय भाषाओं के द्वार खुले।

पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, हिंदी के लिए अपूर्व संघर्ष, विश्व यायावरी, प्रभावशाली वक्तृत्व, संगठन-कौशल आदि अनेक क्षेत्रों में एक साथ मूर्धन्यता प्रदर्षित करने वाले वैदिक जी रूसी ,फारसी, जर्मन और संस्कृत के भी जानकार हैं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. के शोधकार्य के दौरान न्यूयार्क की कोलंबिया युनिवर्सिटी, मास्को के ‘इंस्तीतूते नरोदोव आजी’, लंदन के ‘स्कूल ऑफ ओरिंयटल एंड एफ्रीकन स्टडीज़’ और अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में अध्ययन और शोध किया।

उनके जैसा जीवंत पत्रकार कोई-कोई ही होता है. हर विषय में दख़ल और हर विचारधारा के राजनेता से भी आत्मीय संबंध। वह हिंदी के उन गिने-चुने पत्रकारों में से थे, जो अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की हर कड़ी से जुड़े थे. उनके संबंध ईरान के शाह रज़ा पहलवी से भी थे और अयातुल्लाह खोमैनी से भी। वे अफगानिस्तान में शाह दाऊद के भी दोस्त थे।नजीबुल्ला और हामिद करजाई उनके छात्र थे।और तालिबानियों से भी उनकी कड़ी जुड़ी थी।पाकिस्तान में भी भुट्टो और नवाज़ शरीफ़ परिवार से उनकी निकटता थी।हाफ़िज़ सईद से संबंधों के चलते उनकी खूब खिंचाई भी हुई।मगर उन्होंने ने कभी इन संबंधों को छुपाया नहीं।नेपाल के कोईराला परिवार से भी उनकी नज़दीकी थी।इन सबके अनूठे किस्से वे रस लेकर सुनाते थे।यह दूसरी बात है कि उनकी किस्सागोई में अक्सर सच और गप्प का फ़ासला मिट जाता था। पर यह उनकी स्टाइल थी। इसके पीछे कोई फ़ायदा उठाने की ललक नहीं थी।

वैदिकजी पहली जेल-यात्रा सिर्फ 13 वर्ष की आयु में की थी। हिंदी सत्याग्रही के तौर पर वे 1957 में पटियाला जेल में रहे। बाद में छात्र नेता और भाषाई आंदोलनकारी के तौर पर कई जेल यात्राएं ! भारत में चलनेवाले अनेक प्रचंड जन-आंदोलनों के सूत्रधार बने।बहुत कम लोगों को पता होगा की कि वैदिक जी का ही वह कार्यक्रम था जिसके चलते १९९० में मुलायम सिंह और विश्व हिन्दू परिषद में कटुता बढी।
वैदिक जी के पिता जी ने इंदौर में एक अंग्रेज़ी हटाओ सम्मेलन रखा।इस सम्मेलन को वे कई वर्षों से करते थे।और इसी नाम पर उनकी एक संस्था भी थी।डॉ वैदिक के पिता आर्यसमाजी थे और समाजवादियों में उनका ख़ासा रसूख़ था। इस सम्मेलन में देश भर के समाजवादी इक्कठा थे।बृहत् आयोजन था।मुलायम सिंह जी के साथ राज्य सरकार के विमान से हम भी गए।मध्य प्रदेश में पटवा जी की सरकार थी। कार्यक्रम में मुलायम सिंह जी के भाषण के बाद जब हम मंच के नीचे उतर बाहर पीछे की तरफ़ लौट ही रहे थे कि वहॉं विश्व हिन्दू परिषद के समर्थकों भीड़ जमा थी और वे मंदिर के समर्थन और मुलायम सिंह के विरोध में नारे लगाने लगे।पुलिस ने हमें घेर लिया और उन्हें दूर करने लगी। सबके हाथ में झन्डे थे।इस दौरान दोनो तरफ़ से लोग इक्कठा हुए और हाथा पाई शुरू हुए। हमें लोगों और पुलिस ने घेर रखा था। तभी मैंने देखा नेताजी ज़ोर से चीखे। किसी ने झन्डे के डन्डे से उनकी पीठ पर मारा।मैं जब तक समझ पाता मेरे घुटनों के पीछे ही ऐसा ही डंडा लगा।हम दोनो को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में सर्किट हाउस पहुँचाया। नेता जी आगबबूला थे बिना कुछ खाए उन्होंने कहा चलिए सीधे एयरपोर्ट चलते हैं।उन्हें गहरी चोट लगी थी। जहाज़ पर बैठते ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा को भी गरियाया ख़राब सुरक्षा व्यवस्था के लिए।और विश्व हिन्दू परिषद के लिए तो एलान ही कर दिया की अब मैंइन्हें ठीक करूगाँ।विश्व हिन्दू परिषद से उनकी लडाई बढ़ते बढ़ते भगवान राम से हो गयी। मुलायम सिंह और वीएचपी की दुश्मनी के मूल में यही घटना थी।वरना मुलायम सिंह कोई नास्तिक आदमी नहीं थे।इस घटना का उल्लेख सिर्फ़ इसलिए की वैदिक जी से जैसे सम्बन्ध मुलायम से थे वैसे ही विश्व हिन्दू परिषद से।और आर्य समाज में भी उनकी जड़ें गहरी थी।

वैदिक जी का जाने से सिर्फ़ लेखन और पत्रकारिता में ख़ालीपन नहीं आया है।सार्वजनिक बौद्धिकता का भी नुक़सान हुआ है।सार्वजनिक विमर्श में भी एक ख़ालीपन होगा।आप बहुत याद आएँगें वैदिक जी। प्रणाम।

साभार

Related

TAGGED: journalist, journalist ved paratp vaidik, ved paratp vaidik pass away, Ved Prakash Vaidik, ved pratap vaidik death, vedpratap Vaidik
Courtesy Desk March 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Previous Article 𝐃𝐢𝐩𝐥𝐨𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐍𝐨𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐊𝐀𝐈𝐋𝐀𝐒𝐀
Next Article पुलिस के रडार पर विकास मालू और उसकी पूर्व पत्नी सानवी , डार्क नेट के जरिए दी जा रही है धमकी,  सतीश कौशिक मौत मामले में विकास मालू और उनकी पूर्व पत्नी से पूछताछ  !
Leave a comment Leave a comment

Share your Comment Cancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

राहुल को सजा, फिर संसद से निलंबन और अब तोड़फोड़ ! 
उमेश पाल का ‘दोस्त’ मोहम्मद सजर  था अतीक अहमद का मुखबिर ! 
ब्रिटेन में भारतीय दूतावास से तिरंगा उतारने के केस में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस  !
मानहानि मामले में सुनवाई टली !   

You Might Also Like

समाचार

वैदिक जी को श्रद्धांजलि

March 14, 2023
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

NBDSA ने कुछ उपद्रवियों के कृत्यों के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के लिए News18 पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया

March 1, 2023
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

सरकार की निष्पक्ष आलोचना करना हर पत्रकार का अधिकार है, यह राजद्रोह नहीं : पूर्व सीजेआई यूयू ललित

February 13, 2023
SDeo blogमेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

Times Now के बाद अब Ultra Left The Wire कूदा संघ प्रमुख मोहन भागवत के समर्थन में!

January 29, 2023
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Advertise Contact
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2023 - Kapot Media Network LLP.All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?