अर्चना कुमारी। माता-पिता से नाराज होकर तीन छात्राएं बिहार से दिल्ली पहुंच गई । वह गलत हाथों में पड़ जाते तो उनका भविष्य खराब हो जाता लेकिन बिहार के तीन परिवार को दिल्ली पुलिस ने दीपावली पर अनमोल तोहफा दिया। माता-पिता से नाराज होकर दिल्ली आई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलवा दिया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह सब गांधी नगर थाने में तैनात एएसआई सुबोध कुमार की सूझबूझ से संभव हो सका। बताया जाता है कि सुबोध ने किशोरियों को संदिग्ध हालत में घूमता हुआ देखकर मामले की सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद थाने लाकर तीनों लड़कियों की काउंसलिंग करवाई गई। बाद में बिहार पुलिस को सूचना दे दी गई।
परिजनों के साथ बिहार पुलिस दिल्ली पहुंची। शुक्रवार शाम गांधी नगर थाने में तैनात एएसआई सुबोध कुमार मदर डेयरी, गांधी नगर एरिया में पिकेट ड्यूटी पर थे। इस बीच महावीर पार्क के पास उन्होंने तीन लड़कियों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। सुबोध ने तीनों को रोक लिया। बातचीत के बाद मामला संदिग्ध लगने पर फौरन थाने के स्टाफ को खबर दी गई।
एक एसआई व महिला स्टाफ मौके पर पहुंच गया। 17, 14 और 15 साल की तीनों किशोरियों को थाने लाया गया। तीनों ही किशनगंज के ठाकुरगंज की रहने वाली थीं। तीनों नौंवी कक्षा में एक ही क्लास में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर उनके माता-पिता उनको डांटते थे। इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया। वह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली आ गईं।
गांधी नगर थाना पुलिस ने फौरन बिहार पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को थाना ठाकुरगंज में तीनों के अपहरण की एफआईआर दर्ज थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीनों का मेडिकल करवाया बाद में उनको कल्याणपुरी स्थित वन स्टाप सेंटर में भेज दिया। शनिवार को बिहार पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। पुलिस अब इन लड़कियों को परिजनों को सौंप दिए