By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: बिहार: कुंभ भगदड़ में ज़िंदा बची महिलाओं ने बताया कैसा था वो मंज़र
Share
Notification
Latest News
रामभद्राचार्य जी ने फिर बोला झूठ!
SDeo blog
दिल्ली-लखनऊ के पावर गेम का शिकार हुए शंकराचार्य!
मुद्दा राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
शंकराचार्य जी की जवाबी नोटिस से उप्र सरकार और मेला प्रशासन बैकफुट पर!
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
अदालत द्वारा फर्जी घोषित वासुदेवानंद जी के नाम पर कब तक झूठ फैलाएंगे संघी?
SDeo blog
शंकराचार्य जी ने यूपी प्रशासन पर लगाया जान से मारने की साजिश का आरोप!
संघवाद सनातन हिंदू धर्म संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > अपराध > बिहार: कुंभ भगदड़ में ज़िंदा बची महिलाओं ने बताया कैसा था वो मंज़र
अपराधमुद्दासरकारें

बिहार: कुंभ भगदड़ में ज़िंदा बची महिलाओं ने बताया कैसा था वो मंज़र

ISD News Network
Last updated: 2025/02/05 at 7:19 PM
By ISD News Network 72 Views 12 Min Read
Share
12 Min Read
तीन सगी बहनें- सीता देवी, पनपतिया देवी और भगवनिया देवी भी कुंभ गईं थीं. ये तीनों शुक्रवार को वापस आईं
SHARE

प्रयागराज में 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात कुंभ मेले में मची भगदड़ में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 30 लोगों की मौत हो गई.

Contents
ज़िंदा बची महिलाओं की आपबीती‘हम ज़िंदा थे, लेकिन सिपाही बोला…’

मृतकों में कई राज्यों के लोग शामिल हैं. बिहार सरकार के मुताबिक़, कुंभ भगदड़ में राज्य के 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

मृतकों में से चार गोपालगंज के हैं, दो औरंगाबाद के, एक-एक पटना, मुज़फ़्फ़रपुर, सुपौल, बांका और पश्चिमी चंपारण के हैं.

इन्हीं मृतकों में से एक पटना से सटे मनेर की सिया देवी हैं. कुंभ में उनकी मौत की ख़बर के बाद से ही मनेर के जीवराखन टोले में सन्नाटा है.

More Read

दिल्ली-लखनऊ के पावर गेम का शिकार हुए शंकराचार्य!
काशी के मणिकर्णिका मामले में बनारस पुलिस का बल प्रयोग।
ऐसा पहली बार हुआ जब शंकराचार्य को गंगा स्नाध किए बिना वापस लौटना पड़ा।
KGMU में हाई वोल्टेज ड्रामा लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण

ज़िंदा बची महिलाओं की आपबीती

सविता देवी
इमेज कैप्शन,सविता देवी के परिवारवालों का कहना है कि उन्हें अब कभी भी किसी मेले में नहीं भेजेंगे

प्रयागराज से तकरीबन 350 किलोमीटर दूर जीवराखन टोले की चौदह महिलाएं कुंभ मेले में मौनी अमावस्या का स्नान करने गईं थीं. लेकिन सिया देवी लौट कर घर नहीं आ सकीं.

जो महिलाएं जीवित लौट आई हैं, उनके चेहरे पर हादसे के निशान रह-रहकर उभर आते हैं और वो अब भी सदमे में हैं.

इस हादसे में जीवित बचीं सविता देवी के बेटे कहते हैं कि वो अब अपनी मां को कभी किसी मेले में जाने नहीं देंगे. विशाल कुमार कहते हैं, ” हमारी मम्मी वापस आ गई. समझिए पुनर्जन्म हो गया.”

समूह में प्रयागराज गईं महिलाओं में रिंकू भी हैं. उनके चेहरे पर बस ख़ामोशी है, घर की दूसरी औरतों की तरह वो रो नहीं रहीं.

ऐसा लगता है कि हादसे की चश्मदीद होने के चलते उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा है और स्वीकार कर लिया है.

रिंकू सिया देवी की बहू हैं.

घटना के बारे में वो बीबीसी से कहती हैं, “मैं अपनी सास के साथ संगम घाट जा रही थी, तभी दूसरी तरफ से बहुत भीड़ आई और हम लोग गिर गए. मैं और मेरी सास कई लोगों के नीचे दब गए.”

“किसी तरह बाहर निकली तो मैंने अपने टोले की कई दूसरी औरतों को निकाला, लेकिन जब मैं सास के पास पहुंची तो वो मर चुकी थीं. घंटों बाद पुलिस आई तो हम लोग एम्बुलेंस से अस्पताल गए. लेकिन अस्पताल में भी लोग हमें भगाते थे. मैंने उनसे कहा कि बिना बॉडी लिए वापस नहीं जाउंगी.”

रिंकू देवी को 29 जनवरी की दोपहर अपनी सास का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद मिला. रिंकू बताती हैं, “मुझे 15,000 रुपये दिए और कहा जाओ. मैं पहली बार कुंभ गई थी अब दोबारा कभी नहीं जाउंगी.”

हालांकि, रिंकू देवी से जब हमने ये जानना चाहा कि उन्हें 15,000 रुपये किसने दिए तो उनका कहना है कि उन्हें नाम याद नहीं. सिया देवी का पार्थिव शरीर एक गाड़ी से उनके आवास तक पहुंचाया गया था.

सिया देवी के चार बेटे और चार बेटियां हैं. मज़दूर परिवार से ताल्लुक रखनेवाली सिया की एक पासपोर्ट साइज़ धुंधली तस्वीर ही अब उनके परिवार वालों के पास है. साथ ही महाकुंभ प्रयागराज के केन्द्रीय चिकित्सालय का एक पर्चा है जिस पर सिर्फ़ ‘ब्रॉट डेड’ यानी मृत लाया गया लिखा हुआ है.

सिया देवी और अस्पताल का पर्चा
इमेज कैप्शन,सिया देवी के परिवार के पास कुंभ के अस्पताल का एक पर्चा है, जिसमें ‘ब्रॉट डेड’ लिखा हुआ है

सिया के घर से कुछ दूरी पर ही जानकी देवी खटिया पर लेटी हैं. उनके आसपास बच्चों और महिलाओं की भीड़ जमा है. जानकी के पास खड़ी औरत कहती हैं, “सूखे पत्ते की तरह थरथराती रहती हैं. कई इंजेक्शन लगे हैं तब जाकर होश में आई हैं.”

जानकी देवी के पूरे शरीर पर जख़्मों के गहरे निशान हैं. थोड़ा सा भी शरीर इधर-उधर करने पर वो दर्द से कराह उठती हैं. जानकी, सिया देवी के साथ मौनी अमावस्या के स्नान के लिए कुंभ गईं थीं.

70 साल की ये महिला अपने पूरे जीवनकाल में कभी मनेर से बाहर भी नहीं गईं थीं. उनके पास कोई संपर्क का ज़रिया या फोन भी नहीं था.

उनकी बहु मौनी देवी बताती हैं, “हम लोगों को रात दो बजे भगदड़ का पता चला. मन बेचैन हो गया. सुबह किसी भैया ने फ़ोन किया और बताया कि इनको स्टेशन पर बैठा दे रहे हैं. इनके पास पर्स में घर का मोबाइल नंबर था. फिर पापा इनको जाकर ले आए. हमारे लिए तो वो भैया देवता थे. बड़े- बुजुर्ग कहते हैं कि प्रयागराज धाम है, लेकिन वहां तो मर्डर हो रहा. सब चैनल मोबाइल में यही दिखा रहे हैं.”

जानकी और सिया से कुछ दूरी पर अनीता देवी, सविता देवी, चंद्रा देवी का घर है. ये महिलाएं भी पहली बार कुंभ गईं थीं. ये सभी 27 जनवरी की सुबह 11 बजे अपने टोले से निकली थीं और स्थानीय दानापुर स्टेशन से कुंभ स्पेशल ट्रेन पर बैठी थीं.

ये महिलाएं बताती हैं, “ट्रेन में आना-जाना फ़्री था. मर्दाना से पैसा मांगना नहीं था. इसलिए हम लोग संघतिया (समूह) बनाकर चले गए. अकेले जाना होता तो नहीं जाते.”

अनीता देवी अपनी 12 साल की बच्ची के सहारे पूरा घर छोड़कर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए गईं थीं. उनके पति मदन राय दिल्ली में रहकर दूध से जुड़ा काम करते हैं.

वो बताती हैं, “सब बोले स्वर्ग मिलता है तो हम भी चले गए. लेकिन घाट के पास पहुंचते उससे पहले ही भगदड़ हो गई. हम एक जवान आदमी का कॉलर पकड़कर उससे विनती करने लगे कि हमको निकाल दो. वो आदमी हमको झिटकता था, लेकिन हमने कॉलर नहीं छोड़ा.”

“उसने मेरा हाथ पकड़कर घसीटते हुए मुझे बाहर निकाल दिया. लेकिन जब बाहर निकले तो देखा बदन पर कपड़े नहीं थे. 20-30 लोगों से कपड़ा मांगा लेकिन किसी ने कपड़ा नहीं दिया. आखिर में एक औरत तरस खाई. मेरा झोला कपड़ा सब खो गया.”

सविता देवी तो अपने घर से चोरी छिपे कुंभ के लिए निकल गईं थीं. उनके बेटे विशाल कुमार बताते हैं, “मैं ट्यूशन गया था तभी मम्मी निकल गईं. अगर कुछ हो जाता तो क्या होता. ये मोबाइल लेकर गईं थीं, लेकिन उसका चार्जर नहीं था. हम पांच भाई बहन रोते थे कि मम्मी मर गईं.”

सविता देवी की जान पुलिसवालों ने बचाई.

सविता बताती हैं, “भगदड़ मची तो हम पुलिस वाले से विनती किए. उसने कहा आंटी आप मेरा बैग पकड़े रहिए. उसी बैग के सहारे हम भीड़ से निकल पाए. गला दबता था, ऐसा लगता था मर जाएंगे. अपने बच्चों से दोबारा मिलेंगें या नहीं. हाथ खड़ा करके भीड़ में चलते रहे, पूरा देह इतना दर्द कर रहा कि उसको बताना मुश्किल है.”

सविता बताती हैं, “भीड़ से निकले तो 30-35 किलोमीटर पैदल चले, तब जाकर स्टेशन पहुंचे. वहां से पहले मुगलसराय लाया गया और मुगलसराय में दूसरी गाड़ी मिली जो पटना लाई. यहां पहुंचे तो घर में बच्चे, भाई, बहन सब रो रहे थे कि मम्मी मर गईं. लेकिन हम बच गए थे. अब किसी मेले में नहीं जाएगें. अपने मायका-ससुराल सभी से फोन करके बोल दिया है कोई कुंभ में नहीं जाना.”

सविता देवी सिर्फ़ शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद मानसिक तौर पर भी परेशान हैं. उनके बेटे विशाल बताते हैं, “मम्मी रह रहकर रोती हैं. डर से सिहर जाती हैं. हम लोग अकेला नहीं छोड़ रहे लेकिन फिर भी रात में जाग जाती हैं और रोना शुरू कर देती हैं.”

इन महिलाओं से बातचीत में सरकार और प्रशासन के प्रति गुस्सा भी ज़ाहिर होता है. कुंभ गईं चंद्रा देवी कहती हैं, “ऐसा लगता था जैसे लाश पर भागदौड़ हो रही है. जो जितना मजबूत था वो अपने से कमजोर आदमी को दबा रहा था. सरकार नाम की चीज़ ही नज़र नहीं आ रही थी. सरकार बुलाया था हम लोगों को लेकिन जब हम लोगों की जान पर बनी तो पुलिस प्रशासन ने भी कुछ नहीं किया.”

‘हम ज़िंदा थे, लेकिन सिपाही बोला…’

अनीता देवी
इमेज कैप्शन,अनीता देवी अपनी 12 साल की बच्ची के सहारे पूरा घर छोड़कर कुंभ गईं थीं

जीवराखन टोला से थोड़ी दूरी पर भूधर टोला है. यहां की पांच महिलाएं भी कुंभ स्नान के लिए गईं थीं. माधुरी देवी उनमें से एक थी. उनके पांव पर चोट के काले निशान साफ देखे जा सकते हैं.

वो बताती हैं, “हम अपने पति से लड़-झगड़कर चले गए. जाना फ़्री था तो कोई दिक्कत भी नहीं थी. लेकिन वहां जाकर भगदड़ में फंस गए. उस भगदड़ में मेरी पायल, बिछिया सब गुम गई. किसी तरह से जान बच गई.”

इस टोले की तीन सगी बहनें भी कुंभ गईं थीं. सीता देवी, पनपतिया देवी और भगवनिया देवी. ये तीनों बहनें भी कुंभ में बिछड़ गईं थीं. हालांकि शुक्रवार दोपहर तक ये सभी वापस लौट आईं.

भगवनिया देवी बीबीसी से कहती हैं, “भगदड़ में फंसने के बाद कोई हित (समाज का आदमी) हमको नहीं दिखाई दे रहा था. हम सबसे हाथ जोड़ रहे थे, लेकिन लोग मेरा बैग छीन लेना चाहते थे. बैग नहीं देने पर एक आदमी मुझको छाती पर मारा. हम बेसुध हो गए.”

भगवनिया देवी ने दावा किया, “थोड़ा होश आया तो सिपाही को बोलते सुना कि ये मर गई है, इसको गंगा में बहा दो. इतने में एक औरत ने सिपाही को डांटा कि तुम्हारे घर में मां, बहन नहीं है क्या. उस औरत ने मेरे मुंह पर पानी डाला तब हम होश में आए. और लोगों से विनती करते-करते आज (शुक्रवार) सुबह लौटे हैं.”

बिहार में स्थानीय अख़बारों में कई लोगों के लापता होने की भी ख़बर है. सरकार ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है.

साभार- बीबीसी

Related

TAGGED: #MahaKumbh, Kumbh, Kumbh Mela, kumbh mela 2025, kumbh prayagraj
ISD News Network February 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article “भविष्य-मालिका” भविष्य का दर्शन (भाग-2)
Next Article  जीने की राह छोड़ दी तूने !
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

रामभद्राचार्य जी ने फिर बोला झूठ!
दिल्ली-लखनऊ के पावर गेम का शिकार हुए शंकराचार्य!
शंकराचार्य जी की जवाबी नोटिस से उप्र सरकार और मेला प्रशासन बैकफुट पर!
अदालत द्वारा फर्जी घोषित वासुदेवानंद जी के नाम पर कब तक झूठ फैलाएंगे संघी?

You Might Also Like

मुद्दाराजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा

दिल्ली-लखनऊ के पावर गेम का शिकार हुए शंकराचार्य!

January 21, 2026
मुद्दा

काशी के मणिकर्णिका मामले में बनारस पुलिस का बल प्रयोग।

January 20, 2026
मुद्दाराजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारासनातन हिंदू धर्म

ऐसा पहली बार हुआ जब शंकराचार्य को गंगा स्नाध किए बिना वापस लौटना पड़ा।

January 19, 2026
अपराध

KGMU में हाई वोल्टेज ड्रामा लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण

January 10, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?