भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील ने गांधी-वाड्रा परिवार के चारों सदस्यों को किसी भी विषय पर एक साथ बहस करने की चुनौती दी है।
मैं विनम्रता पूर्वक एक प्रस्ताव रखता हूं
एक तरफ मैं अकेला
और दूसरी तरफ
सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा जी
स्थान विषय दिन समय राहुल जी तय करें
अखबार-समाचार चैनल राहुल जी तय करें
कितनी देर बहस होगी, यह भी उनकी मर्जी
उसके बाद
सच-झूंठ अच्छा-बुरा जनता खुद तय कर लेगी pic.twitter.com/GLqQByZtax
— Ashwini Upadhyay अश्विनी उपाध्याय (@AshwiniUpadhyay) February 7, 2019
इस संदर्भ में ट्वीट करते हुए अश्विनी उपाध्याय ने राहुल गांधी को विनम्रता पूर्वक एक प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि वे सारे सदस्य एक साथ किसी भी विषय पर कहीं भी खुली बहस कर के देख लें। देश की जनता खुद ही सही और गलत का फैसला कर लेगी। इसके लिए उन्होंने बहस के विषय से लेकर बहस कराने की जगह तक तय कर लेने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि आप स्वयं ही विषय से लेकर स्थान तक चुन ले। एक तरफ दोनों परिवारों के वे चारों लोग यानि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा तथा रॉबर्ट वाड्रा हो और दूसरी तरह अकेले अश्विनी उपाध्याय रहेंगे। बहस का समय भी वही तय कर लें। बस बहस कर देख लें। देश की जनता सच और गलत में फर्क समझ जाएगी।
अब सवाल उठता है कि कांग्रेस गांधी साहस दिखाएंगे और भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्यय से बहस करेंगे या फिर अपनी पार्टी के माध्यम से यह कहलवा देंगे कि राहुल गांधी अपने कद के नेता के सात ही बहस कर सकते हैं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उससे नीचे वे किसी से बहस नहीं कर सकते हैं। वैसे भी राहुल गांधी हमेशा मोदी को ही चुनौती देते फिरते हैं।
URL : bjp leader ashwini upadhyah challenged rahul to debate!
Keyword: ashwini upadhyay, rahul gandhi, congress,bjp