Archana Kumari. राजधानी की कानून व्यवस्था का भगवान मालिक है। आए दिन भिन्न-भिन्न तरह के अपराध दिल्ली में होते रहते हैं लेकिन इस बार एक बार फिर से एक हिंदू लड़के की जान ले ली गई।
ख्याला के रहने वाले अंकित सक्सेना, विकासपुरी कराने वाले डॉक्टर नारंग, आदर्श नगर के राहुल तथा मंगोलपुरी निवासी रिंकू शर्मा को तो आप भूले नहीं होंगे और इन लोगों की इसी दिल्ली में मौत के घाट उतार दिया गया था जबकि इस बार डाबड़ी इलाके में गर्ल फ्रैड के पीछे हुए झगड़े में एक युवक का कत्ल किया गया ।
इस वारदात में शामिल दो आरोपियों पकड़ लिए गए हैं, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। दूसरे आरोपी की पहचान सलमान (23) के तौर पर हुई। वह महावीर एंक्लेव पार्ट तीन का रहने वाला है।
दिल्ली के रहने वाले लोगों का कहना है कि ऐसे लोग इंसानियत के दुश्मन है और आए दिन विभिन्न तरह के अपराध करके अमन पसंद लोगों का जीना हराम कर रखा है।
पुलिस ने बताया 14 मार्च सूचना मिली थी कि एक लड़के ने दूसरे को चाकू मार दिया है। इस तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस गली नंबर 53 महावीर एंक्लेव पार्ट तीन पर पहुंची, जहां से जख्मी हालत में घायल को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।
उसकी पहचान पंकज शाह (23) के तौर पर हुई। जांच कार्रवाई में पता चला कि उसकी छाती के बाएं हिस्से पर चाकू से वार किया गया था। घायल युवक पंकज बयान देने की स्थिति में नहीं मिला।
पुलिस ने शुरु में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया, लेकिन घायल ने बाद में दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस केस में हत्या की धारा को शामिल किया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है, जांच के दौरान पुलिस को पता चला यह झगड़ा पंकज की नाबालिग गर्ल फ्रैंड अंजलि (15 साल) के पीछे हुआ था।
सलमान ने उसे कुछ बोल दिया था, उसके साथ भद्दा मजाक किया था, जिसे लेकर लड़की ने पंकज को शिकायत की थी। इस पर पंकज ने सलमान को भला बुरा कहा था।
जिसके बाद सलमान ने अपने नाबालिग दोस्त को मौके पर बुला लिया ताकि वह पंकज को सबक सीखा सके। पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान सलमान के नाबालिग साथी ने पंकज के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और सलमान ने भी उसका साथ दिया।
यह वारदात पंकज की गर्ल फ्रैंड के सामने हुई। इस हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिल जाने पर उनके मोबाइल टैक्नीकल सर्विलास पर लिए। उनके परिवार और संपर्क में रहने वाले लोगों से जानकारी भी जुटायी।
आरोपियों की लोकेशन आगरा यूपी में होना पता चली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां जाकर पकड़ लिया। अभी पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।