अर्चना कुमारी। वह पहले भी एक महिला की हत्या कर चुका था और इस बार अपने छोटे भाई की पत्नी को मार डाला। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी महिलाओं के प्रति नियत खराब रखता था। आरोपी नरेंद्र उर्फ सोनू (40) ने पकड़े जाने के बाद अपना जुर्म कबूल लिया है जबकि पुलिस का कहना है कि सोनिया नामक महिला की हत्या करने के आरोप के चलते उसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोनिया नामक महिला को फोन पर बात करने के दौरान उसके जेठ ने चाकू मार दिए थे। छानबीन के दौरान पता चला कि सोनिया अपने पति जितेंद्र के साथ यहा रहती थी। आरोप है कि सात सितंबर को शाम को सोनिया घर पर अकेली किसी से फोन पर बात कर रही थी।
इसी दौरान उसका जेठ नरेंद्र बुरी नियत के साथ मौके पर वहां पहुंचा। उसने सोनिया का हाथ पकड़ा और उसका इरादा उसके साथ बदसलूकी करना था। लेकिन इस दौरान विरोध करन पर आरोपी भड़क गया। उसने किचन से चाकू लाकर सोनिया के पेट व अन्य जगहों पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
इसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।
राजपूत पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2019 में एक अन्य महिला की हत्या के मामले में जेल में बंद था। उसके साथ भी उसने बदसलूकी की कोशिश की थी और विरोध करने पर जान से मार डाला था। मई माह में उसे कोविड की वजह से पेरोल पर रिहा किया गया था। 24 सिलंबर को उसे जेल में सरेंडर करना था। लेकिन कातिल ने फिर से एक और घटना को अंजाम दे दिया