आईएसडी नेटवर्क। दीपिका पादुकोण उनकी आगामी फिल्म ‘पठान’ के बिकिनी लुक को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में भी एक कैमियो में दिखाई देने वाली है। सन 2018 में उन्होंने आखिरी हिट ‘पद्मावत’ दी थी। उसके बाद से ही वे फ्लॉप चल रही हैं। ‘जेएनयू स्टैंड’ ने उनकी फॉलोइंग को बहुत नुकसान पहुंचाया था। अब ‘पठान’ के जरिये दीपिका पुनः वापसी करना चाहती हैं। रोहित शेट्टी ने कन्फर्म किया है कि दीपिका उनकी अगली ‘सिंघम अगेन ‘ में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल करने जा रही हैं।
36 वर्षीया दीपिका पादुकोण के लिए अब अपना खोया स्टारडम वापस लेना इतना आसान नहीं होने वाला है। भारतीय फिल्म उद्योग में एक अभिनेत्री की ऑनस्क्रीन उम्र वैसे भी बहुत कम होती है।दीपिका अब एक हीरोइन के तौर पर रिटायरमेंट की स्थिति में पहुँच चुकी हैं। वे अब फिल्मों में सपोर्टिंग रोल कर सकती हैं। शुक्रवार को यशराज फिल्म्स की ‘पठान’ में दीपिका का नया लुक आउट हुआ है।
उनके इस बिकिनी लुक पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वैसे भी दीपिका ने कभी एक्सपोज करने से परहेज नहीं किया है। 12 दिसंबर को पठान का वह गीत रिलीज होगा, जिसमे दीपिका का नया लुक दिखाया गया है। यशराज प्रोडक्शंस की स्थिति इस समय काफी खराब चल रही है। सन 2017 में यशराज की ‘वॉर’ हिट रही थी। इसके बाद लगातार पांच फ़िल्में फ्लॉप हो गई।
पिछली दो फ्लॉप फ़िल्में ‘शमशेरा’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ तो बॉक्स ऑफिस पर भरभरकर गिर पड़ी थी। सो फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ‘पठान’ को हिट कराने के लिए प्रचार के सारे हथकंडे आजमा रहे हैं । ‘पठान’ के साथ बड़ी दिक्कत ये है कि इसके साथ जुड़े सभी कलाकार कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। दीपिका ‘जेनएयू स्टैंड’ में और शाहरुख़ खान को पिछली बयानबाज़ियों से बहुत नुक़सान हुआ है।
शमशेरा में चोटीधारी ब्राम्हण को खलनायक के रुप में पेश करने के बाद आदित्य चोपड़ा भी निशाने पर हैं। दीपिका का आइटम गीत ‘बेशर्म रंग’ इसलिए ही रिलीज किया जा रहा है क्योंकि निर्माता को पता है कि मार्केट में उसकी हालत खराब चल रही है। दीपिका पादुकोण अब उस दौर में हैं, जहाँ से उनके लिए लीड रोल्स की गुंजाइश कम होती चली जा रही है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने दीपिका को अपनी ‘सिंघम यूनिवर्स’ के लिए साइन कर लिया है। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका लेडी कॉप के किरदार में दिखाई देने जा रही हैं।