ऐसा क्यों हुआ कि रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुपर स्टार सलमान खान का आधा परिवार दुबई के लिए उड़ गया। अब ऐसी ख़बरें हैं कि सलमान खान भी मुंबई से दुबई जा चुके हैं। जिस अभिनेता को फिल्म उद्योग के पहिये की धुरी माना जाता है, वह ऐसे समय इंडस्ट्री को भगवान भरोसे छोड़ गया।
कल ही राज्यसभा में सपा सांसद के बयान का आशय कुछ ऐसा ही था, कि फिल्म उद्योग बड़ी मुसीबत में आ गया है। इस समय मुंबई फिल्म उद्योग में बोलना और न बोलना दोनों ही मुश्किल हो गया है। राज्य सरकार चाहती है कि कलाकार उसके पक्ष में बोले और सुशांत -कंगना के प्रशंसक चाहते हैं कि कलाकार राज्य सरकार की मनमानी के खिलाफ स्वर ऊंचा करे।
सलमान ख़ान इस प्रकरण को लेकर इतने बदनाम हो चुके हैं कि आज यदि उनकी कोई फिल्म रिलीज हो जाए तो उसका बहिष्कार कर दिया जाएगा। अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के प्रशंसक उनसे उस प्यार का हिसाब मांग रहे हैं, जो प्रशंसक कई वर्षों से उन्हें बेहिसाब देते आए हैं।
विशेष रूप से सलमान खान के अखंड मौन से दर्शक बहुत नाराज़ हैं। सलमान ही क्या उनके कैम्प के सभी लोगों को जैसे सांप सूंघ गया है। अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, हिमेश रेशमिया, सोनाक्षी सिन्हा, आथिया शेट्टी, सूरज पंचोली, अरमान कोहली, पुलकित सम्राट, ज़रीन खान, डेजी शाह, अर्जुन कपूर सलमान खान को अपना मेंटोर मानते हैं।
सुशांत प्रकरण पर न बोलकर उन्होंने सलमान के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई है। क्या ऐसा करके वह दादा साहेब फाल्के के श्रम से उगाए गए वृक्ष की जड़ों में तेज़ाब डालने का काम नहीं कर रहे हैं? जो स्वप्न दादा साहेब फाल्के ने देखा था, वह मारिजुआना के धुंए में गुम होता दिखाई दे रहा है। कंगना रनौत, शेखर सुमन और रवि किशन की पीड़ा को ये कलाकार समझ नहीं पा रहे हैं।
यदि इंडस्ट्री को इस नशे के जाल से बाहर निकाला न गया तो ये इंडस्ट्री बहुत बीमार हो जाएगी। युवा कलाकार इस ओर न आकर भोजपुरी, मराठी, दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कॅरियर बनाना ज्यादा सही समझेगा। दक्षिण भारत में भी ये ज़हर फैला हुआ है लेकिन बॉलीवुड की तुलना में अभी कम है।
हिन्दी फिल्म उद्योग ख़त्म होने की कगार पर है। इसे एक ओर से ड्रग्स सिंडिकेट और दूसरी ओर से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई खा रही है। आने वाले दिनों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के हाथ और भी बॉलीवुड सितारों के गिरेबान तक पहुंचने वाले हैं। सपा सांसद जया बच्चन, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर को पता नहीं अभी और कितने बयान देने पड़ेंगे।
वे कहते हैं बॉलीवुड को बचाओ। जनता उनकी ये गुहार सुनकर हतप्रभ है। आखिर वे किसको किससे बचाने की गुहार लगा रहे हैं। क्या केंद्रीय एजेंसियां इसलिए अपना काम न करे कि बहुत से सितारों का नाम खराब हो जाएगा। केवल इस कारण से देश की सरकार युवा पीढ़ी को इस नशे के संसार में जाकर बर्बाद हो जाने दे?
हर रोज़ मुंबई और गोवा में ऐसे ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार किये जा रहे हैं, जिनका बॉलीवुड से सीधा संबंध है। बॉलीवुड के सितारों की ये मांग देश की जनता को हैरान कर रही है कि बॉलीवुड को बचाओ। मेरे ख्याल में तो ये कार्रवाइयां बॉलीवुड को बचाने के लिए ही की जा रही हैं।
क्या सलमान खान, जया बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार नहीं चाहते कि बॉलीवुड को नशे से बचाया जाए। यदि वे चाहते हैं तो सरकार की कार्रवाई के समर्थन में उन्हें खड़े रहना चाहिए। इससे सरकार और एजेंसियों का उत्साहवर्धन होगा।
बहुत ठीक