राजधानी में विदेशी तस्करों का बोलबाला है और उत्तम नगर तथा आसपास के इलाकों में नाइजीरियन काफी संख्या में रहते हैं। लेकिन पुलिस इन नाइजीरिया के रहने वाले तस्करों के खिलाफ कभी ठोस कार्रवाई नहीं करती लेकिन इस बार द्वारका जिले के नारकोटिक्स सेल ने 106 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इसके पास से 10.68 किलो उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान जॉर्ज उचेन्ना (49) के रूप में हुई है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी वर्ष 2018 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। तब से आरोपी भारत में ही रुका था। अब पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी देश छोड़ने की फिराक में था। उसका जानकार वापस नाइजीरिया लौट गया। लेकिन जाते-जाते वह हेरोइन की खेंप जॉर्ज को सौंप गया। अब वह इसे दिल्ली-एनसीआर में बेचने के चक्कर में लगा था।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक मोबाइल गार्डन इलाके के प्लॉट नंबर-29, ए-2, ब्लॉक के पास आने वाला है। इस तरह की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाल बिछा दिया। इसके बाद शाम के समय आरोपी वहां पर हेरोइन के साथ पहुंचा। पुलिस का दावा है कि आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से कुल 10.68 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी जॉर्ज ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद मोहन गार्डन में रहने वाला उसका साथी इमेका वापस नाइजीरिया लौट गया। जॉर्ज का कहना था कि पुलिस की सख्ती के बाद वह भी भारत छोड़ने का प्रयास कर रहा था। जॉर्ज ने बताया कि बरामद हेरोइन उसके पास नाइजीरिया से भारत पहुंची। यहां बंदरगाह से दिल्ली पहुंचने के बंद इसे सप्लाई करना था।