
Box Office : प्रथम सप्ताह में लागत का आधा भी न निकाल सकी गंगूबाई काठियावाड़ी
आईएसडी नेटवर्क। विगत सप्ताह प्रदर्शित हुई गंगूबाई काठियावाड़ी ने प्रदर्शन के चौथे दिन तक लगभग 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। चौथे दिन से ही कलेक्शन के आंकड़े और एडवांस बुकिंग गिरने लगे थे। लगभग 180 करोड़ की लागत से बनाई गई फिल्म को औसत सफलता मिलती दिख रही है। इसके साथ प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म वलीमै ने देशभर में उत्तम प्रदर्शन करते हुए 120 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो फिल्म 150 करोड़ का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर होने की ओर बढ़ चुकी है।
संजय लीला भंसाली की बॉयोपिक गंगूबाई काठियावाड़ी को समीक्षाएं तो अच्छी प्राप्त हुई किन्तु माउथ पब्लिसिटी में इसे मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली थी। पहले दिन फिल्म ने लगभग 9 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म वलीमै ने प्रथम दिन भारत में तीस करोड़ और ओवरसीज में 20 करोड़ का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया था।
शुक्रवार से रविवार तक गंगूबाई काठियावाड़ी के कलेक्शन कुछ हेल्दी हुए थे। शनिवार को इसने लगभग 13 करोड़ और रविवार को लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को कलेक्शन फिर उतार पर आते दिखाई दिए। सोमवार को फिल्म केवल 6 करोड़ ही जुटा सकी। मंगलवार से कलेक्शन बढ़ने की कोई आशा दिखाई नहीं दे रही है।
यहाँ से देखा जाए तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 70 से 80 करोड़ के आसपास सिमट सकता है। इसके कलेक्शन में ओवरसीज की कमाई जोड़ दी जाए तो फिल्म वर्तमान में लगभग 65 करोड़ पर टिकी दिखाई देती है। उल्लेखनीय है कि फिल्म को विदेश में भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। रिलीज के पहले दिन तीन करोड़ के आसपास एडवांस बुकिंग की गई थी।
पहले दिन अधिकांश दर्शक आलिया भट्ट की फॉलोइंग में से थे। कई समीक्षकों ने कहा है कि फिल्म का विषय ऐसा नहीं था कि इसे परिवार के साथ देखा जा सके। एक बोल्ड विषय के चलते भंसाली की फिल्म को फैमिली फुटफॉल नहीं मिल सका। इसके अलावा आलिया भट्ट का चयन भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने का कारण बताया जा रहा है।
इस सप्ताह एक मराठी फिल्म पावनखिंड को भी आशातीत सफलता मिलती दिख रही है। मात्र आठ करोड़ की लागत से बनी इस कालखंड फिल्म ने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 करोड़ का कलेक्शन कर हिट का तमगा प्राप्त कर लिया है। संजय लीला भंसाली की बॉयोपिक अपने कलेक्शन बढ़ाते हुए इस सप्ताह के अंत तक टिकी रहेगी, इसमें संदेह है।
अगले सप्ताह अमिताभ बच्चन की ‘झुण्ड’ प्रदर्शित होने जा रही है। इसके अगले सप्ताह में विवेक अग्निहोत्री की ‘कश्मीर फाइल्स’ प्रदर्शित होने जा रही है। अग्निहोत्री की फिल्म के साथ प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधे श्याम’ भी प्रदर्शित होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि गंगूबाई काठियावाड़ी को दर्शक मिलने में परेशानी होगी।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284