By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: अरे! यह क्या हो रहा है पंजाब में ? – अनुज अग्रवाल
Share
Notification
Latest News
उत्सवप्रिय मेरे पिताजी!
SDeo blog
‘ईसाई लॉबी’ अब क्या करेगी?
ISD videos
अब तो यही है अंतिम आशा
भाषा और साहित्य
भेड़ की खाल में छिपा भेड़िया
भाषा और साहित्य
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.एन.मिश्र जी मेरे पिताजी को श्रद्धांजलि देने मेरे घर पधारे
SDeo blog
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > राजनीतिक खबर > अरे! यह क्या हो रहा है पंजाब में ? – अनुज अग्रवाल
राजनीतिक खबर

अरे! यह क्या हो रहा है पंजाब में ? – अनुज अग्रवाल

ISD News Network
Last updated: 2022/02/19 at 2:15 PM
By ISD News Network 81 Views 5 Min Read
Share
5 Min Read
punjab election
SHARE

अनुज अग्रवाल संपादक, डायलॉग इंडिया । पंजाब के चुनावों के जो भी अनुमान विभिन्न सर्वेक्षणों में लगाए गए थे वे सब धराशायी होने जा रहे हैं। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुक़ाबले का अनुमान हर कोई लगा रहा था किंतु पिछले दो हफ़्तों में जिस तेज़ी से घटनाक्रम बदला है उसने हाशिए पर खड़ी व उपेक्षा की शिकार भाजपा को बड़ी भूमिका में ला खड़ा किया है।

आइए जाने क्या हैं प्रमुख कारण हैं –

1.बाबा राम रहीम की तीन सप्ताह के लिए जेल से फ़रलो(छुट्टी) व उनके समर्थकों द्वारा नोटा पर मुहर लगाने की डेरा समर्थकों से अपील


2. केजरीवाल के पूर्व सहयोगी व उनकी पार्टी के पंजाब के पिछले चुनावों में संयोजक रहे कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर आतंकी संगठनों , ख़ालिस्तानियो व राष्ट्रद्रोही ताक़तों से सहयोग लेने का आरोप

More Read

संजय जोशी सेक्स सीडी कांड !
भाजपा और कश्मीर संकट 1989-91
क्या 2014 के बाद से ही भारतीय सेना मजबूत हुई ?
बिहार : भारतीय लोकतंत्र का ग्राउंड ज़ीरो एक ज्वालामुखी फटने ही वाला है


3. भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल की आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ जुगलबंदी


4. कांग्रस पार्टी द्वारा सीएम पद के लिए चन्नी के नाम की घोषणा


5. भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी की अप्रत्याशित सक्रियता

सूत्र बताते हैं कि बाबा राम रहीम की रिहाई एक राजनीतिक समझौते के अंतर्गत की गयी है ताकि वे आम आदमी पार्टी के गढ़ पंजाब के मालवा क्षेत्र में अपने बड़ी मात्रा में रहने वाले डेरा समर्थकों के वोट आआपा को न डलने दें। इस खेल के कारण 15 से 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी का गणित बिखर गया है। निश्चित रूप से इसका लाभ बाक़ी दलों को होने जा रहा है।

पूर्व साथी कुमार विश्वास के आरोपो ने भी केजरीवाल के चढ़ते ग्राफ़ को गिरा दिया है। कांग्रेस व भाजपा ने उनको बुरी तरह घेर लिया है और वे अब बचाब की मुद्रा में हैं। उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उत्साह व आत्मविश्वास डोल गया है व वोटर भी पीछे हट रहे हैं।


यह सच है कि आम आदमी पार्टी व भगवंत मान की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता से बाक़ी दल घबरा गए हैं। यह अलग बात है कि यह लोकप्रियता मुफ़्त रेवड़ी बाँटने के वादों के कारण अधिक है। भाजपा, कोंग्रेस व अकाली दल जहां एक सुर में आम आदमी पार्टी व केजरीवाल के ख़िलाफ़ आक्रामक हुए हैं, वहीं अंदरखाने एक दूसरे के साथ वोट शेयर करने की रणनीति पर भी चल रहे हैं। जिन जिन सीटों पर ये दल कमजोर हैं वहाँ वहाँ ये अपने वोट एक दूसरे के मज़बूत प्रत्याशी के पक्ष में ट्रांसफ़र करेंगे।


कोंग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पद हेतु चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा से प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बिदक गए हैं और वे अनेक सीटों पर अपने समर्थकों के वोट भाजपा व अकाली दल को ट्रांसफ़र करवाएँगे। पार्टी में मची भगदड़ भी यही कहानी कह रही है।ऐसे में कोंग्रेस पार्टी का भविष्य ही अधर में जाना तय है।


लंबे समय से मुक़ाबले से ग़ायब सी दिख रही भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री के. अमरिंदर सिंह , सुखविंदर सिंह ढिंढसा व अन्य दलों के साथ गठजोड़ कर कमबैक तो किया था किंतु उसका बढ़ा प्रभाव नहीं दिख रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के क़ाफ़िले को रोकने के षड्यंत्र के कारण भाजपा एकदम से मुख्यधारा में आ गयी और यकायक ताबड़तोड़ बैटिंग करने लगी। एक ओर उसने अपने परंपरागत हिंदू वोट बैंक में (जो किसान आंदोलन के बाद बहुत घबराया व अलग थलग पड़ा था) आत्मविश्वास भरा वहीं सिख पंथ के सभी वर्गों के लोगों को रिझाने के सभी आवश्यक उपाय किए। मोदी की रैलियों ने भी माहौल बदला है।


इस सभी उतार चढ़ावो से एक ओर जहां आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी का ग्राफ़ तेज़ी से गिरा वहीं भाजपा ख़ासी आगे बढ़ गयी है। यहाँ तक कि सट्टा बाजार पंजाब में भाजपा गठबंधन को 25 सीटें दे रहा है।ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी को बहुमत से कम सीटें मिलती हैं तो सरकार भाजपा गठबंधन की बन सकती है क्योंकि एक ओर वह अपने पुराने सहयोगी अकाली दल को साथ मिला ही लेगी वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में भी बड़ी सेंध लगा बहुमत के जादुई अंक यानि 59 तक पहुँचने की हर संभव कोशिश करेगी ही। फ़िलहाल तो तेल देखिए और तेल की धार देखिए।

Related

TAGGED: aam aadmi party, aap punjab, Bjp, Congress, punjab bjp, punjab CM, punjab election
ISD News Network February 19, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों की संपत्ति बहाल करने व हर्जाना वापस करने को कहा
Next Article Movie Review: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 146 मिलियन डॉलर की मूनफॉल
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

उत्सवप्रिय मेरे पिताजी!
‘ईसाई लॉबी’ अब क्या करेगी?
अब तो यही है अंतिम आशा
भेड़ की खाल में छिपा भेड़िया

You Might Also Like

संघवाद

संजय जोशी सेक्स सीडी कांड !

November 25, 2025
संघवाद

भाजपा और कश्मीर संकट 1989-91

November 24, 2025
आजाद भारत

क्या 2014 के बाद से ही भारतीय सेना मजबूत हुई ?

November 24, 2025
राजनीतिक खबर

बिहार : भारतीय लोकतंत्र का ग्राउंड ज़ीरो एक ज्वालामुखी फटने ही वाला है

November 22, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?