विपुल रेगे। कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ वेव ऑफ़ नेशन बन गई है। बहुत ही कम बजट में बनाई गई कांतारा ने रिलीज के दूसरे दिन ही हिट का वर्डिक्ट प्राप्त कर लिया था। हिन्दी पट्टी में इस रोमांचक फिल्म को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और अब कन्नड़ फिल्म उद्योग ने भी बॉलीवुड की जमीन पर अपना विजयी ध्वज गाड़ दिया है। दक्षिण के इन लाजवाब ट्रेडिशनल सांस्कृतिक आक्रमणों से बॉलीवुड का दाउदी किला ढहने के करीब है।
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित कांतारा का बजट महज 16 करोड़ रखा गया था। इससे अधिक राशि तो बॉलीवुड में सलमान, अक्षय और ऋत्विक अपनी फीस के रुप में ले जाते हैं। इतनी कम राशि में बॉलीवुड कांतारा जैसी भव्य फिल्म बनाने के बारे में सोच नहीं सकता, क्योंकि उसे करोड़ों का भुगतान तो बड़े स्टार्स को करना पड़ता है। कांतारा के कलेक्शन हर दिन बढ़ते चले गए।
हिंदी बेल्ट में फिल्म ने पहले दिन 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद लगातार कलेक्शन बढ़ते रहे। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। यदि नेट कलेक्शन को निकाल दे तो पता चलेगा कि फिल्म की आधी से अधिक लागत तो हिंदी बेल्ट ने ही वसूल करा दी है। फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन (ग्रास) 160 करोड़ के पार चला गया है। नेट कलेक्शन लगभग 134 करोड़ हो गया है।
सिनेमा के इतिहास में इसे एक कीर्तिमान की तरह देखा जाना चाहिए। फिल्म ने अपनी लागत से कहीं अधिक कलेक्शन किया है और अब भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो बॉलीवुड के लिए संकट का एक नया दौर शुरु हो सकता है। एक समय बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी समझे जाने वाले आयुष्यमान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ के कलेक्शन बहुत शर्मनाक है।
फिल्म ने वर्ल्डवाइड मात्र 28 करोड़ कलेक्शन किया है। अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की ‘गुडबाय’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। एक सप्ताह में फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। सातवें दिन ये फिल्म पचास लाख का कलेक्शन भी नहीं कर सकी। ऋत्विक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ के कलेक्शन थमते दिखाई दे रहे हैं। मणिरत्नम की ”पोन्नियन सेल्वम’ का नेट कलेक्शन आ गया है।
फिल्म ने ढाई सौ करोड़ का नेट कलेक्शन कर लागत आराम से वसूल कर ली है। इस शुक्रवार दीपावली का माहौल भुनाने के लिए दो बड़ी फ़िल्में रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ और अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ फेस्टिवल टाइम में अपना भाग्य आजमाएगी। दीपावली का माहौल इन दोनों फिल्मों को बड़ी सफलता दिलवा सकेगा, इसमें बड़ा संदेह है।