
हनीट्रैप !
अर्चना कुमारी । प्रेमजाल में फंसाकर उनसे वसूूली करने वाली शातिर प्रवृत्ति की महिला को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा। महिला को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान जोहरा जबीं उर्फ परवीन (56) के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि साल 2018 में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में जोहरा और उसके गैंग ने एक डॉक्टर को अपने जाल में फंसाकर उससे 50 लाख की डिमांड की थी।
पुलिस को शिकायत करने पर स्पेशल सेल ने गैंग के दो लोग नूर मजहर उर्फ असलम और महेंदर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जोहरा 2018 से लगातार फरार चल रही थी। बाद में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने महिला की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। जोहरा की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने जामिया नगर पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस को मामले में गैंग लीडर जहांगीर उर्फ शेखू की तलाश है।
पुलिस का कहना है तीन नवंबर 2018 को जामिया नगर थाना पुलिस को हनीट्रैप में फंसाकर एक डॉक्टर से वसूली की शिकायत मिली थी। पीड़ित डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि परवीन नामक महिला इलाज के बहाने उससे मिली थी। महिला ने खुद को सऊदी अरब का नागरिक बताया था। महिला ने इमरजेंसी के नामक पर डॉक्टर से उसका नंबर ले लिया।
पहले वह क्लीनिक पर इलाज के लिए आई। इसके बाद उसने एक दिन इमरजेंसी की बात कर डॉक्टर को जाकिर नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था। वहां डॉक्टर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डॉक्टर को बेहोश कर लिया। बताया जाता है कि इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ अश्लील वीडियो बनाया। बाद में एक नंबर से डॉक्टर के पास वीडियो भेज दिया गया। इसके बाद कॉल कर डॉक्टर से 50 लाख की डिमांड की गई।
बाद में परेशान डॉक्टर ने बिना देर किए पुलिस को खबर दे दी। पुलिस से शिकायत करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद छानबीन के बाद 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नूर मजहर उर्फ असलम और महेंदर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जोहरा उर्फ परवीन लगातार पुलिस को चकमा देती रही। इस दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त ने परवीन की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी।
16 जून को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर वसूली करने वाली जोहरा उर्फ परवीन मध्य प्रदेश के फाइन एंक्लेव, कॉलर रोड, भोपाल में छिपकर रह रही है। इस तरह की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम को भोपाल भेजा गया। पुलिस ने 18 जून को जोहरा जबीं उर्फ परवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने वसूली की बात स्वीकार कर ली। जोहरा ने बताया कि वह होशंगाबाद, महाराष्ट्र की रहने वाली है। गैंग का लीडर उसका कजिन जहांगीर उर्फ शेखू है।
उसके कहने पर ही यह दिल्ली के जामिया नगर पहुंची थी। यहां उसने कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली की। पूछताछ में जोहरा ने बताया कि वह शादीशुदा है और पति के साथ भोपाल में छिपकर रह रही थी। उसके यहां कोई बच्चा नहीं है। उसके कजिन जहांगीर ने उसे जबरन वसूली के लिए राजी किया था। उसके कहने पर यह दिल्ली आई। यहां उसने किराए पर फ्लैट लिया।
अपने शिकार को किसी भी तरह फंसाकर यह उसे फ्लैट पर बुला लेती थी। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अचेत कर दिया जाता था। बाद में जोहरा पीड़ितों के कपड़े उतारकर उनके साथ खुद की अश्लील वीडियो बनवा लेती थी। वीडियो महेंदर बनाता था। नूर मजहर का काम वीडियो भेेजना और वसूली की कॉल करना था। पुलिस अब जहांगीर उर्फ शेखू की तलाश कर रही है। जो कि अब तक फरार है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284