
Box office : लार्जर देन लाइफ मनोरंजन के स्थान पर पारिवारिक कहानी ने धूम मचाई
आईएसडी नेटवर्क। इस सप्ताह अनिल कपूर की ‘जुग जुग जियो’ बॉक्स ऑफिस की विजेता सिद्ध हो रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 9 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। इसके कलेक्शन हर दिन के साथ बढ़ते चले गए। रविवार तक ये तय हो चुका था कि कम बजट से बनी जुग जुग जियो ने सफलता की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। कमल हासन की ‘विक्रम’ का विजयी मार्च अब भी नहीं रुका है। मेजर उन्नीकृष्णन पर बनी ‘मेजर’ भी धीमी गति से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस का ट्रेंड बदलकर रख दिया है। जब ये फिल्म प्रदर्शित होने जा रही थी तो ट्रेड पंडितों को सफलता की ज़रा भी उम्मीद नहीं थी। चूँकि फिल्म में कोई भी बिकाऊ सितारा न होने के कारण समझा जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकेगी। हालाँकि पहले दिन से फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली। इसके अलावा माउथ पब्लिसिटी ने भी फुटफॉल्स बढ़ाने में सहायता की।
ISD 4:1 के अनुपात से चलता है। हम समय, शोध, संसाधन, और श्रम (S4) से आपके लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लाते हैं। आप अखबार, DTH, OTT की तरह Subscription Pay (S1) कर उस कंटेंट का मूल्य चुकाते हैं। इससे दबाव रहित और निष्पक्ष पत्रकारिता आपको मिलती है। यदि समर्थ हैं तो Subscription अवश्य भरें। धन्यवाद।
एक अरसे बाद हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर लार्जर देन लाइफ मनोरंजन के स्थान पर पारिवारिक कहानी ने धूम मचाई है। पहले दिन फिल्म ने 9.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को ये बढ़कर12.55 हो गया। रविवार को फिल्म ने सर्वाधिक 14.87 करोड़ का कलेक्शन कर सिद्ध कर दिया कि मात्र 60 करोड़ के कलेक्शन से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म का कम बजट इसके लाभ के अवसर बढ़ा रहा है।
भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी की फिल्म निकम्मा ने तो पानी तक नहीं माँगा। फिल्म ने अब तक मात्र दो करोड़ का कलेक्शन किया है। अभिमन्यु दासानी अभी अनुभवहीन हैं और उनको काबिल निर्देशक के साथ फिल्म उद्योग में पदार्पण करना चाहिए था। सुपरस्टार अभिनेता पंकज त्रिपाठी के लिए ये सप्ताहांत शुभ नहीं रहा। उनकी फिल्म शेरदिल -द पीलीभीत सागा को दर्शक नहीं मिले। ये एक ऐसा विषय था, जिस पर आम दर्शक कम ही दिल लुटाता है।
पहले दिन शेरदिल मात्र 45 लाख का कलेक्शन ही कर सकी। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज पंद्रह दिन भी सिनेमाघरों में संघर्ष नहीं कर सकी। 300 करोड़ के बजट से बनी फिल्म अब 85 करोड़ पर जाकर रुक गई है। अब इतनी उम्मीद भी नहीं बची है कि फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो सके। आगामी 1 जुलाई को अभिनेता माधवन की रॉकेट्री और आदित्य राय कपूर की राष्ट्र कवच ओम प्रदर्शित हो रही है। इसमें रॉकेट्री का पलड़ा भारी रहने की संभावनाएं दिख रही है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284