फुटपाथ पर सो रहे लाचार लोगों को रौंद कर हत्या कर देने का आरोप था भाईजान पर लेकिन वे अदालत से बाईज्जत बरी कर दिए गए। अब काला हिरण की हत्या के आरोप में सलमान को अदालत ने पांच साल की सजा सुना दी। यह आम जन के उम्मीद से परे था क्योंकि आम आदमी का भरोसा इस बात पर मजबूत हो ही नहीं पाया कि खास आदमी के लिए कानून भी वही है जो उनके लिए। जोधपुर के जज साहब ने सलमान को पांच साल के लिए जेल भेजकर आम आदमी का कानून पर भरोसा बढ़ाया है। वो भरोसा जो हमेशा इंसाफ की अदालत कहती है ‘कानून की नजर में सब बराबर है’ लेकिन जमीन पर नहीं दिखता।
सलमान को सजा होने से बॉलीवुड को अरबों का घाटा होना था इसकी चिंता सलमान से ज्यादा भारतीय मीडिया को थी। यही माहौल मीडिया ने तब भी बनाया था जब सलमान पर इंसानो की हत्या का आरोप था जिसमें वे बरी कर दिए गए जबकि उनके खिलाफ साक्ष्य मजबूत थे। सलमान को जब सजा हुई तो राजदीप जैसे फेक न्यूज के खिलंदरों ने ट्वीट किया कि ‘आदमी के हत्यारे गौ रक्षको को माफी और हिरण के हत्यारे को पांच साल की सजा।
सलमान को सजा होगी तो बॉलीवुड को अरबों रुपये का नुकसान होगा! यह बस घड़ियाली आंसू था। पांच साल की सजा के बाद भी सलमान जल्द जमानत पर बाहर आ जाएंगे हाईकोर्ट में इस सजा को चुनौती देते हुए लेकिन वे सजायाफ़्ता दोषी तो कहलाएंगें ही। यही आम आदमी का इंसाफ पर भरोसा बढ़ाने का संदेश है। भारत को दिया गया यह संदेश बॉलीवुड के अरबों के घाटे पर भारी है। यह भरोसा प्राकृतिक न्याय के संदेश को मजबूत करता है कि रौब और ग्लैमर का रुतबा हमेशा इंसाफ का सौदा नहीं कर सकता।
खबरबाजों को भले ही समझ नहीं आता कि एक स्टार के द्वारा काला हिरण की हत्या के मामले की गंभीरता क्या है? इंसाफ की अदालत को सब पता है। काला हिरण दुनिया में सिर्फ भारत, पाकिस्तान और नेपाल में पाया जाता है। यहां भी अब वे विलुप्त हो रहें है। देश के ट्रोलबाज, खबरबाजों को इसकी गंभीरता का पता ही नहीं कि सलमान जैसे आमजन के नायक ने अपनी हरकतों से क्या संदेश दिया?
यह भी पढ़ें:
अदालत को घुटने के बल खड़ा न कीजिए, ये सजा सलमान को नहीं उस सोच को है जो कानून को ठेंगा दिखाता है!
URL: jodhpur court found salman khan guilty on black buck poaching case
KeyWords: Salman Khan, Blackbuck poaching case, salman khan guilty, Salman Khan controversy, सलमान खान, काला हिरण शिकार केस, चिंकारा शिकार केस, जोधपुर कोर्ट,