अर्चना कुमारी। करीब 231 दिन बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह मुंबई पहुंचे, इस बीच वह इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। इस बीच महाराष्ट्र पुलिस के रिटायर्ड ACP शमशेर खान पठान ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परमबीर सिंह भ्रष्ट और विवादित अधिकारी रहे हैं तथा उन्होंने 26/11 के सबसे बड़े गुनहगार अजमल आमिर कसाब की मदद की थी।
पठान आरोप लगाया है कि कसाब के पास से मिले फोन को परमबीर ने अपने पास रख लिया था और उसे कभी जांच अधिकारियों को नहीं सौंपा। दावा किया गया है कि यह वही फोन था जिससे कसाब पाकिस्तान से निर्देश पा रहा था। यही नहीं उन्होंने परमबीर पर कसाब के साथ आए कुछ अन्य आतंकियों और उनके हैंडलर्स की मदद करने और सबूत मिटाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पठान ने चार पन्नों की एक शिकायत मुंबई के मौजूदा पुलिस कमिश्नर को भेजी है।
जिस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि कभी महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर काम करने वाले परमवीर सिंह खुद फंस गए हैं और उन्होंने उद्धव ठाकरे के मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाकर अपनी जिंदगी मुसीबत में डाल दिया। यही वजह है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद भी वह अब तक खुलकर सामने नहीं आ सके थे और उनके रूस भाग जाने की भी खबर चर्चा में थी।
नोट -कृपया सब्सक्राइब करें क्राइम की खबरों को लेकर. बेल आइकन भी दवाएं