
Box Office Update :केजीएफ – चैप्टर 2 ने 740 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है
आईएसडी नेटवर्क। प्रशांथ नील और यश की फिल्म केजीएफ : चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस को रौंद डाला है। मात्र दस दिन के भीतर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 740 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए अनुमान है कि केजीएफ द्वितीय इस सप्ताहांत में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। राजामौली की आर आर आर का बेहतरीन प्रदर्शन अब भी जारी है। ये फिल्म जल्द ही 1100 करोड़ के कलेक्शन छू लेगी।
ये बात गौर करने लायक है कि राजामौली की आर आर आर को प्रदर्शित हुए एक माह होने आ रहा है और अब जाकर उसके कलेक्शन हज़ार करोड़ के पार हुआ है। इसके अनुपात में यश की केजीएफ ने दुगनी रफ़्तार से कलेक्शन किया है। केजीएफ की रफ़्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये एक माह से भी कम समय में आर आर आर के कलेक्शन को पार कर लेगी।
विशेष रुप से युवा दर्शकों में इस फिल्म का बहुत क्रेज देखा जा रहा है। थलापति विजय की विवादित फिल्म बीस्ट ने दस दिनों में 202 करोड़ का कलेक्शन किया है। कई मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित होने के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो रही है। दक्षिण भारत के इस तूफ़ान के सम्मुख बॉलीवुड की दशा बुरी हो रही है। 1 अप्रैल को प्रदर्शित हुई जॉन अब्राहम की अटैक : पार्ट वन अब तक बस 22 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी है।
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स का तूफ़ान अब थम चुका है। अब तक फिल्म ने 337 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि एक कीर्तिमान है। पिछले दो माह कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज्य किया है। इसके विजय रथ पर आर आर आर भी लगाम नहीं लगा सकी थी। चूँकि अब फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध हो गई है, इसलिए थियेटर में फुटफाल्स कम होता जा रहा है।
अमिताभ बच्चन की झुण्ड मात्र 22 करोड़ के कलेक्शन पर ही आकर ठहर गई। संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी भी जैसे-तैसे अपनी लागत वसूल कर फुस्स हो गई। दक्षिण के इस तूफ़ान से लड़ पाना फिलहाल तो बॉलीवुड के बस की बात नहीं है। इस शुक्रवार प्रदर्शित हुई शाहिद कपूर की जर्सी ने बहुत ही निराशाजनक शुरुआत की है। ये एक उत्कृष्ट ऑफबीट फिल्म है और इसकी प्रशंसा हो रही है। अनुमान है कि माउथ पब्लिसिटी के बल पर फिल्म धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284