
Box Office report: केजीएफ ने कमाई में आर आर आर को पीछे छोड़ दिया है
आईएसडी नेटवर्क। गत शुक्रवार प्रदर्शित हुई जयेशभाई ज़ोरदार की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब है। सुपरस्टार रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म है, जिसकी ओपनिंग इतनी बुरी रही है। लगभग 90 करोड़ की लागत से बनी फिल्म पहले सप्ताह में मात्र 17 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी है। जयेशभाई के साथ प्रदर्शित हुई सरकारु वारी पाटा को बुरी समीक्षाएं मिलने के बावजूद इसने 143 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बालिकाओं को जन्म होते से ही मार दिए जाने वाले मुद्दे पर बनी जयेशभाई ज़ोरदार का बॉक्स ऑफिस भविष्य तय हो गया है। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग करोड़ों की है। उनकी फिल्म प्रदर्शित होते ही पहले दिन सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लग जाते थे लेकिन इस बार ये देखने को नहीं मिला। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज के तीसरे दिन तक कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई।
रविवार को जयेशभाई ज़ोरदार ने सबसे अधिक 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार से फिल्म के कलेक्शन फिर से गिरने लगे। जब जयेशभाई की एडवांस बुकिंग शुरु हुई, तब ही पता चल गया था कि ये रणवीर सिंह की सबसे कम कलेक्शन वाली फिल्म बन सकती है। जयेशभाई का मुकाबला हॉलीवुड के दैत्य डॉक्टर स्ट्रेंज के साथ था। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस 6 मई को प्रदर्शित हुई थी।
इस फिल्म ने विश्वव्यापी प्रदर्शन में 5400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। डॉक्टर स्ट्रेंज ने भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर डाला है। गत शुक्रवार प्रदर्शित एक और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। तमिल भाषा में बनी डॉन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर डाला है। सुपरस्टार यश की केजीएफ: चैप्टर 2 का अश्वमेध यज्ञ बिना रोकटोक जारी है।
यश हिन्दी पट्टी में बहुत प्रभावी सिद्ध हुए हैं। केजीएफ के दूसरे संस्करण ने अपने विश्वव्यापी प्रदर्शन में 1176 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में इसका कलेक्शन 800 करोड़ से भी ऊपर गया है। केजीएफ को अब भी कोई दूसरी फिल्म रोक नहीं पा रही है। एस एस राजामौली की आर आर आर का कीर्तिमान भी केजीएफ ने ध्वस्त कर दिया है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284