By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: मैं आज #SheToo की साजिश का शिकार होते-होते बचा! यह वामपंथियों का कोई ट्रैप था या सिर्फ एक घटना
Share
Notification
Latest News
मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
मुद्दा
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
English content
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
ISD videos
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
राम मन्दिर को लेकर रामभद्राचार्य के बोले गए झूठ का पोस्टमार्टम।
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > राजनीतिक विचारधारा > पंचमक्कारवाद > मैं आज #SheToo की साजिश का शिकार होते-होते बचा! यह वामपंथियों का कोई ट्रैप था या सिर्फ एक घटना
पंचमक्कारवाद

मैं आज #SheToo की साजिश का शिकार होते-होते बचा! यह वामपंथियों का कोई ट्रैप था या सिर्फ एक घटना

Sandeep Deo
Last updated: 2022/09/05 at 4:44 PM
By Sandeep Deo 351 Views 6 Min Read
Share
6 Min Read
SheToo Campaign
SHARE

मैं बेहद शॉक्ड हूं। मैं #SheToo की साजिश साजिश का शिकार होते-होते बचा, या फिर यह बस एक दुर्घटना थी? मैं समझ नहीं पा रहा हूं। मैं चाहूंगा कि सोशल मीडिया पर मौजूद महिलाएं इसमें मदद करें कि आखिर ऐसे सिचुएशन से कैसे निपटा जाए।

#SheToo

आज इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी से मैं लौट रहा था। लौटते हुए मैंने शशि थरूर की एक पुस्तक ‘अंधकार काल’ वहीं वाणी प्रकाशन से खरीद ली। मेरे साथ Manish Thakur जी थे। मंडी हाउस मेट्रो पर रुक कर हम दोनों अपने-अपने रास्ते चले गये। मैं द्वारका वाली मेट्रो में सवार हो गया। बाराखंबा रोड पर एक सीट खाली हुई। मैंने देखा, वह कोई आरक्षित सीट नहीं थी। मैं निश्चिंत होकर बैठ गया।

बैठते ही किताब खोल कर मैं पढ़ने लगा। यह मेरी रोज की आदत है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो खुली, और एक महिला घुसते ही मेरे पास आकर चिल्लाने लगी। मैंने नजरें उठायी। छोटे बाल, और काली गाउन वाली उस महिला के साथ एक छोटी सात-आठ साल की बच्ची थी। वह महिला बदतमीजी से बोली, ‘बच्ची खड़ी है और आप बैठे हैं?’ मैं बैठे-बैठे ही थोड़ा खिसक गया और कहा, ‘यहां बैठा दीजिए।’

वह जोर से चिल्लाई! “मेरी बेटी इतनी छोटी-सी जगह में बैठेगी? आप उसे अपने बगल में क्यों बैठाना चाहते हैं?”

More Read

उत्सवप्रिय मेरे पिताजी!
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.एन.मिश्र जी मेरे पिताजी को श्रद्धांजलि देने मेरे घर पधारे
मेरे स्वर्गीय पिताजी को गाड़ी का बड़ा शौक था।
रामभद्राचार्य पर क्यों भड़क रहे हैं तथाकथित बुद्धिजीवी?

मैं किताब में नजरें गड़ाए रहा। उसकी चिल्लाहट से मेरे बगल का यात्री उठ गया, और उसकी बेटी सैंडिल पहने ही पालथी मार कर सीट पर बैठ गयी।’

उस महिला की चिल्लाहट बंद हो जानी चाहिए थी, लेकिन वह और जोर-जोर से मेरे पर चिल्लाने लगी।

‘तुम मेरी बेटी को अपनी गोद में बैठाना चाहते थे।’

‘क्या? किस प्रकार की बदमीजी कर रही हैं आप?’ मैंने कहा।

‘हा़, तुम मेरी बेटी को एक्सपोलाइट करना चाहते थे।’ वह कर्कश आवाज में चिल्ला रही थी।

‘आप पागल हैं। जाइए यहां से।’ मैंने बैठे-बैठे ही कहा।

‘जाओगे तो तुम।’ वह मुझ पर झुकते हुए बोली।

“सुनिए मैडम, यह सीट आरक्षित नहीं कि मैं उठ कर यहां से जाऊं।’आप बदतमीजी कर रही हैं। मैं पुलिस को बुलाऊंगा।” मैंने कहा।

“बुला पुलिस को। बताती हूं। तेरी बेटी को कोई जब अपनी गोद में बैठाना चाहेगा, तब पता चलेगा। तूने मेरी बेटी को गोद में बैठाने का प्रयास किया है।” वह पूरी तरह नीचता पर उतर आयी।

आसपास के लोग सच देखकर भी मुर्दा की भांति चुप थे। मैं महिला की चाल समझ गया कि हो न हो यह कोई ट्रैप है, जो मुझे घटिया तरीके से बदनाम करने के लिए काम कर रहा है। मैं लोगों से मुखातिब हुआ,

“आप सब देख रहे हैं न इस महिला की बदतमीजी? क्या आप लोग कुछ नहीं बोलेंगे?”

एक बुजुर्ग आदमी आगे आए। उसने कहा, “मैडम आप बदतमीजी कर रही हैं। एक शरीफ आदमी को बदनाम कर रही हैं। बेचारा चुपचाप पढ़ रहा था। आपकी बच्ची को सीट दिया। एक व्यक्ति उठ भी गया, और आप तमाशा कर रही हैं।” तब भी सब चुप रहे।

वह महिला मुझ पर चिल्लाती रही। मैंने कहा, ‘आपे में रहो।’ तभी उसके साथ खड़ा एक हट्टा-कट्ठा मर्द सामने आया और बोला, “खबरदार जो मेरी पत्नी को ऊंगली दिखाई। हाथ तोड़ दूंगा‌।”

‘तू तोड़ेगा मेरा हाथ?’ फिर मैं लोगों से मुखातिब हुआ, ‘आप सब सच देखकर भी खामोश हो? क्या आप लोगों को यह उचित लग रहा है?’ मैं मेट्रो कॉल सेंटर को फोन मिलाने लगा‌।

इतने में उस व्यक्ति ने मुझ पर हाथ छोड़ दिया। फिर क्या था। फोन मिलाना छोड़ कर मैंने भी उसे एक लात मारी, और पंच जड़ दिया। लोग मेरे पक्ष मे़ उतर आए और उसे मारने के लिए घेर लिया। स्थिति अपने प्रतिकूल होते ही मुझे ‘बाहर निकल’ की ललकार लगाते हुए तीनों मेट्रो के गेट की ओर लपके और अगले स्टेशन पर गेट खुलते ही बाहर निकल गये, और स्टेशन से मुझे ललकारने लगे।

मैंने सोचा कि ये सारे चश्मदीद तो यहीं रह जाएंगे, और यदि मैं बाहर निकल कर इसके खिलाफ शिकायत करने पहुंचा तो यह औरत मेट्रो अधिकारी/पुलिस के सामने मुझ पर अपना या अपनी बच्ची के शोषण का अनाप-शनाप आरोप लगा देगी। पुलिस मुझे सुने बिना उसकी बात पर मुझ पर कार्रवाई कर देगी।

लोगों की भीड़ के समक्ष, जब बिना जान-पहचान के और उसकी बच्ची के बैठने के लिए मदद करने के बवजूद वह ऐसा घृणित खेल खेल सकती थी तो फिर पुलिस के समक्ष तो पूरा त्रिया चरित्र खेलती, और बेवजह बदनामी मेरे सिर आती। यह सोचते ही, उसकी ललकार को अनसुना कर उसके पीछे जाने की जगह मैं मेट्रो में ही रहा।

लोग कह रहे थे, “दो मिनट वह व्यक्ति और रुक जाता तो हमलोग उसे बुरी तरह पीट डालते…ऐसे कैरेक्टर की महिला के कारण आज कोई भी किसी महिला की मदद करने से डरता है…पता नहीं अपनी बच्ची को आगे चलकर कैसा गंदा संस्कार देगी यह महिला…” वगैरह..वगैरह!

मैं शॉक्ड हूं। इसे किसी वामपंथी की साजिश मानूं कि अचानक से मेरे साथ घटी एक अप्रत्याशित घटना? मैं कुछ समझ नहीं पा रहा हूं। बाइक पर एक बार कुछ लोगों ने पीछा किया था, तो बाइक चढ़ना छोड़ा। अब मेट्रो से चलना कैसे बंद करूं?

Related

TAGGED: delhi metro, Exposed Left Librals Gang, left politics, Sandeep Deo‬ Blog
Sandeep Deo November 20, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Sandeep Deo
Posted by Sandeep Deo
Follow:
Bestseller Author by Nielsen Jagran | Awarded by Sahitya Akademi | Journalist over two decades | Founder editor of https://indiaspeakdaily.in
Previous Article #SheToo अभियान left women conspricy आइए वामपंथी महिलाओं के खिलाफ #SheToo अभियान छेड़ें
Next Article सुप्रीम कोर्ट में हुआ साबित, सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा The wire के जरिए पहुंचा रहे थे राहुल गांधी तक अंदरूनी खबर!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!

You Might Also Like

SDeo blog

उत्सवप्रिय मेरे पिताजी!

December 4, 2025
SDeo blog

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.एन.मिश्र जी मेरे पिताजी को श्रद्धांजलि देने मेरे घर पधारे

December 4, 2025
SDeo blog

मेरे स्वर्गीय पिताजी को गाड़ी का बड़ा शौक था।

December 2, 2025
SDeo blog

रामभद्राचार्य पर क्यों भड़क रहे हैं तथाकथित बुद्धिजीवी?

December 1, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?