अर्चना कुमारी। देश के राजधानी में एक शातिर और उसका बेटा हैवानियत की हदें पार कर दी। दोनों ने मिलकर अपने संप्रदाय के मां बेटी को अपना निशाना बनाया। नांगलोई इलाके में एक मकान मालिक ने घर में घुसकर एक महिला से जबरन दुष्कर्म किया। इस तरह के वारदात के चंद ही मिनटों बाद आरोपी के बेटे ने पीड़ित महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। हद तो तब हो गई जब वारदात के बाद दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। मां और बेटी पीड़िताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िताओं का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। लेकिन दोनों आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला परिवार के साथ नांगलोई की अमर कालोनी में किराए के मकान में रहती है। उसका कहना है कि तीन माह पूर्व ही उसने अजीज नामक शख्स से मकान किराए पर लिया था।
इसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी है। महिला स्थानीय एक फैक्टरी में नौकरी करती है। आरोप है कि मंगलवार को दिन में वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसका मकान मालिक अजीज जबरन घर में घुस गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पीड़िता किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी अजीज का बेटा इरफान वहां पहुंच गया। घर पर महिला की 12 साल की बेटी मौजूद थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
नांगलोई थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन दोनों बाप और बेटा घर छोड़कर भाग खड़े हुए और पुलिस उनके घर आने का इंतजार कर रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार कर सकें जबकि बताया जाता है कि दोनों बाप बेटा की नजर मां बेटी पर थी और दोनों ने अकेला पाते उन्हें अपनी हवस का शिकार बना डाला