By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: ‘काला’ पूरी तरह से रजनीकांत बनाम नाना पाटेकर है! दोनों के समर्थकों को इस गैंगवार में मजा आने वाला है!
Share
Notification
Latest News
मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
मुद्दा
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
English content
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
ISD videos
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
राम मन्दिर को लेकर रामभद्राचार्य के बोले गए झूठ का पोस्टमार्टम।
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > ‘काला’ पूरी तरह से रजनीकांत बनाम नाना पाटेकर है! दोनों के समर्थकों को इस गैंगवार में मजा आने वाला है!
मूवी रिव्यू

‘काला’ पूरी तरह से रजनीकांत बनाम नाना पाटेकर है! दोनों के समर्थकों को इस गैंगवार में मजा आने वाला है!

Vipul Rege
Last updated: 2018/06/09 at 7:45 AM
By Vipul Rege 768 Views 6 Min Read
Share
6 Min Read
Rajinikanth and Nana Patekar in Movie 'Kaala'
SHARE

हरिनाथ अभ्यंकर जब अपने सफ़ेद झक कुर्ते की सलवटे हाथों से ठीक करता हुआ स्क्रीन की फ्रेम में दाखिल होता है तो दर्शक एक खौफ महसूस करता है। कोल्हापुरी चप्पलों में डग भरता हुआ जब वह जनता के बीच जाता है तो हमें उससे वितृष्णा होने लगती है। गोल चश्मे से झांकती उसकी धूर्त आँखें हमें डराती है। ये ‘खौफ’ एक अरसे से गायब था। शोले के गब्बर सिंह ने रुपहले परदे पर पहली बार इस खौफ को पैदा किया था। सीधे शब्दों में कहूं तो हरिनाथ अभ्यंकर को हम आज का ‘गब्बर’ कह सकते हैं। रजनीकांत की ‘काला’ नाना पाटेकर के बगैर उतनी ही अधूरी है, जितनी कि बिना नमक की दाल।

रजनीकांत की हालिया फिल्मों में उन्हें एक महानायक की तरह प्रस्तुत किया जाता रहा है। उन्होंने अंडरवर्ल्ड पर कई फ़िल्में की है लेकिन ‘काला’ उनमे कुछ अलग स्थान रखती है। दक्षिण की फिल्मों का अनिवार्य ‘अतिरेक’ काला में भी मौजूद है लेकिन एक चुस्त पटकथा और रजनीकांत-नाना पाटेकर का रोचक अभिनय उस अतिरेक को हावी नहीं होने देता। निर्देशक पीए रंजीथ ने संतुलित निर्देशन किया है लेकिन कुछ कमियां भी रह गई हैं। इन कमियों के बावजूद ये एक सराहनीय प्रयास कहा जाएगा। काला करिकालान तमिलनाडु से भागकर मुंबई की झुग्गी धारावी में शरण लेता है। उसका पिता इस बस्ती को बसाने में मदद करता है। हजारों करोड़ की इस जमीन पर स्थानीय नेता हरिनाथ अभ्यंकर की नज़र लगी हुई है। हरिनाथ बहुत ताकतवर है और काला की शक्ति उसके समर्थकों से है।

निःसंदेह ‘काला’ रजनीकांत की पिछली फिल्म कबाली से हर मामले में बेहतर है। तकनीक, निर्देशन, कलाकारों का अभिनय बहुत बेहतर रहा है। कई सीक्वेंस बहुत आनंद देते हैं। खास तौर से जब रजनीकांत और नाना पाटेकर सामने होते हैं तो वे दर्शकों के लिए सबसे अच्छे पल होते हैं। रजनीकांत हमेशा की तरह महानायक की तरह प्रस्तुत किये गए हैं। उनके इस नए रूप में ताज़गी दिखाई देती है। हुमा कुरैशी, ईश्वरी राव, अंजलि पाटिल ने अपने किरदारों के साथ बेहतर किया है।

More Read

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है
कांतारा “चैप्टर-1”
अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!
केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

नाना पाटेकर का अचूक अभिनय इस हंगामेदार फिल्म का हासिल है। एक शक्तिशाली नेता के किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया है कि उनके इस किरदार से नफरत होने लगती है। कहने में गुरेज नहीं कि कई दृश्यों में नाना रजनीकांत से अधिक प्रभावी सिद्ध हुए हैं। निर्देशक ने रजनीकांत जैसे दिग्गज के सामने उन्हें सशक्त किरदार दिया। मुकाबला तगड़े अभिनय और टर्मिनेटर छवि के बीच है, जिसे आनंद लेकर देखा जा सकता है। एक्टिंग के नए विद्यार्थी नाना को देखकर जान सकते हैं कि ‘मेथर्ड एक्टिंग’ क्या होती है और एक किरदार को कितनी बारीकी से गढ़ा जा सकता है।

एक दृश्य में काला हरिनाथ से मिलने उसके घर गया है। इस सीन का आर्ट डायरेक्शन बेजोड़ है। नेता का घर पूरा सफ़ेद है। सफ़ेद सोफे पर काले कपड़ों में ‘काला’ बैठा है। काला उससे कहता है कि पत्नी और बेटे की मौत के बावजूद वह टूटा नहीं है। इस सीन के संवाद सुनने लायक है। नाना ने इस दृश्य में अपना सर्वस्व झोंक दिया है। दृश्य दिखाता है कि काले कपड़े वाले का दिल उजला है और सामने सफ़ेद कुर्ते में बैठे नेता के मन में उतनी ही कालिख है। फिल्म का ‘मास्टर सीन’ यही है।

हिन्दी बेल्ट के दर्शक को कई दृश्यों से आपत्ति हो सकती है। जैसे नाना का किरदार एक खास दल की ओर अस्पष्ट संकेत देता है। रजनीकांत की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं इस फिल्म में झलक रही हैं। उनकी इस फिल्म में सभी धर्म-जातियों के किरदार दिखाई देते हैं। ईसाई समुदाय का दिखाया जाना भी इस बात का संकेत है कि वे अपने राज्य के प्रत्येक समुदाय को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

फिल्म का क्लाइमैक्स इसकी सबसे कमज़ोर कड़ी है। हरिनाथ अभ्यंकर जब धारावी में भूमि पूजन करने पहुँचता है तो निर्देशक अंत को ‘रचनात्मक’ बना देते हैं। एक बच्ची हरिनाथ की ओर कालिख फेंकती है और कुछ देर में वह काले रंग में घिर जाता है। दर्शक को समझ नहीं आता कि उसकी मौत आखिर कैसे हुई। दर्शक फिल्म के सबसे सशक्त किरदार का तार्किक अंत देखना चाहेगा न कि रचनात्मकता।

रजनीकांत और नाना पाटेकर के प्रशंसक हैं तो देख सकते हैं। फिल्म में हिंसा का अतिरेक है जो महिला दर्शकों को शायद पसंद न आए। फिल्म के कुछ दृश्यों को देखने के लिए बहुत साहस चाहिए। कुल मिलाकर इस सप्ताहांत में अपराध फिल्म देखने का शौक रखते हैं तो ‘काला’ आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा।

URL: Movie review : kaala movie not disappoint their fans

keywords: काला मूवी,काला फिल्म रिव्यू, रजनीकांत, नई फिल्म, नाना पाटेकर, फिल्म समीक्षा, Kaala, Rajnikant Movie, nana patekar, Rajnikant in Don

Related

TAGGED: movie review, new movie, New Release Film, फिल्‍म समीक्षा
Vipul Rege June 8, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article न्यूज चैनल लाने से पहले ही बरखा दत्त ने मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए फेक न्यूज के जरिए शुरु किया प्रोपोगंडा वार!
Next Article प्रणव मुखर्जी आरएसएस के सिद्धांत ‘एक देश एक निशान’ को सार्थक बता गए!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

मिसप्लानिंग के कारण इंडिगो एयरलाइन ठप्प
Vladimir Putin Interview with Aaj Tak and  India Today TV channels
PMO में ‘स्कैंडल’ की खबर से मचा हड़कंप!
पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का धन्यवाद!

You Might Also Like

मूवी रिव्यू

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है

November 22, 2025
मूवी रिव्यू

कांतारा “चैप्टर-1”

October 4, 2025
SDeo blogमूवी रिव्यू

अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!

July 28, 2025
मूवी रिव्यू

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

May 14, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?