अर्चना कुमारी। यह देश की राजधानी है , जहां पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक सिरफिरे पड़ोसी युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली मारने वाला मुस्लिम और पीड़ित हिंदू लड़की बताई जाती है । पुलिस का कहना है कि हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
कंधे में गोली लगने के बाद पीड़िता को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का दावा है दरअसल किशोरी और आरोपी युवक के बीच दोस्ती थी। लेकिन अब किशोरी ने युवक को नजरअंदाज कर किसी और से बातचीत शुरू कर दी थी। यह बात आरोपी को बदर्शत नहीं हुई और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी कासिम (19) को गिरफ्तार कर लिया। नंद नगरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। पीड़िता अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। इसके पिता की मौत हो चुकी है। किशोरी अपने घर पर मौजूद थी।
इस बीच इसके पड़ोस में रहने वाला कासिम किशोरी के घर पहुंचा। आरोपी किशोरी से कहने लगा कि उसके होते हुए वह किसी दूसरे लड़के से कैसे दोस्ती कर सकती है। आरोपी ने किशोरी का मोबाइल छीन लिया और उसके डायल नंबरों की जांच करने लगा। एक नंबर को देखकर आरोपी आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल निकाली और किशोरी पर गोली चला दी।
गोली किशोरी के कंधे पर लगी। आरोपी वहां से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कासिम की तलाश शुरू कर दी। इस बीच एक सूचना के बाद आरोपी कासिम को नंद नगरी से दबोच लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पास की एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।
बताया जाता है कि इस इलाके में आए दिन हिन्दू युवक-युवतियों पर प्राणघातक हमले होना आम बात हो गई है। इसका मुख्य कारण वहां प्रत्येक घर में घातक हथियारां का होना है। अत्यंत गरीब परिवार की नाबालिग लड़की को कासिम नामक युवक ने मात्र इसीलिए गोली मार दी क्यांकि वह अपने फोन से किसी से बात कर रही थी।
लड़की की मां वेजयन्ती से रोते हुए बताया कि कासिम मात्र दो महीने पहले ही किराए पर पड़ोस के मकान में आया है। घर में तीन-तीन लड़कियां व एक छोटा बालक उसके साथ रहते हैं जबकि पति की मृत्यु हो चुकी है। वेजयंती ने बताया कि वह लोगां के घरां में बर्तन व सफाई का काम करती है।
घटना के समय लड़की रसोई में खाना बनाते हुए फोन पर अपनी सहेली से बात कर रही थी। कासिम ने उसे फोन क्यां कर रही हो कहते हुए गोली मार दी। पीड़ित लड़की गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की सक्रियता की क्षेत्र में अत्याधिक आवश्यकता है। क्षेत्र में अवैध हथियारां के विरूद्ध बड़ा अभियान छेड़कर ही ऐसे तत्वें पर अंकुश लग सकेगा।