संदीप कुमार: लेख पूर्व मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता नही हूँ। अभी जिस तरह सोशल मीडिया पर नोटा का शोर चल रहा है, गहराई से सोचेंगे तो पता चलेगा कि ये भी भाजपा शाषित राज्यो में आरक्षण के आंदोलन की तरह आगामी चाल, षड्यंत्र है मोदी सरकार को किसी भी प्रकार से 2019 में रोकने के लिए।
अच्छा एक बार चुनाव के गणित पर दिमाग लगाइए, मत का प्रतिशत होता है 50, 52, 55 या बम्पर वोटिंग मने 60%…!! क्या मजाक है? और इन सब में वोटिंग कोन करता है, गरीब मजदूर या निम्न वर्ग का आदमी। बाकी बचे हुए 30,40% लोग उस दिन किस बिल में छुप जाते है? कभी सोचा है? नही ना, उतना ही सोचोगे जितना सोचने के लिए आपको मजबूर किया जाता है। अतः सोचिए, कांग्रेस के कोई भी सवर्ण समर्थक नोटा डालने के लिए नही बोल रहे है ये सब भाजपा के समर्थक ही शोर मचा रहे है। 2019 के चुनावों की रणनीति का अगला षड्यंत्र है कि भाजपा का मूल मतदाता जो सवर्ण से आता है उसको नोटा डालने के लिए मजबूर किया जाए ताकि शांतिदूतों की कम्युनिटी के वोट निर्णायक भूमिका अदा करे और मोदी किसी भी प्रकार से 2019 में आ नही सके।
अब आते है सुप्रीम कोर्ट को सवर्णो की अभी ही क्यो याद आई? 2014 से पहले ये किस कोठे पर सोये हुए थे? इनको कांग्रेस के कार्यकाल में कभी इस कानून का दुरुपयोग नही दिखा? ये अचूक दांव मोदी सरकार को लपेटने के लिए फेंका गया था, जिसमे दोनों तरफ मोदी सरकार की हार होनी थी। यदि मोदी सरकार इसका समर्थन करती तो कांग्रेस इसे दलितों के खिलाफ बता कर मोदी सरकार का जीना हराम कर देती! और अगर कानून बदला(जेसे कि किया है) तो सवर्ण नोटा-नोटा का शोर मचाना शुरू कर देंगे, जैसा कि कर रहे हैं।
अब मेरे पढ़े लिखे नासमझ मित्रो, इतनी सी बात आपको समझ नही आ रही कि ये सब एक षड्यंत्र का हिस्सा मात्र है। जागरूक बनिये, 2019 का चुनाव देशविरोधी लोगों के लिए अंतिम प्रहार होने वाला है। धैर्य रखिये समुद्र मंथन में सबसे पहले विष ही निकलता है, अमृत के लिए समुद्र का और मंथन करना होगा। पीड़ा भी सहनी होगी। यदि आपको अपनी आगामी पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य चाहिए तो आँखे और दिमाग खुले रखिये। षडयंत्रो को पहचानिए और अपने नासमझ मित्रो को भी समझाइए।
URL: Nota: Attempt to make a conspiracy against modi Government
Keywords: NOTA in election, Modi government, NOTA Conspiracy, election 2019, social media, Sc/st act, modi hater, चुनाव में नोटा, मोदी सरकार, नोटा साजिश, चुनाव 2019, सोशल मीडिया, एससी/एसटी एक्ट,