भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर तो पहले से ही कांग्रेसी होने का आरोप लग रहा था, लेकिन अब तो जगजाहिर हो गया है कि वे कांग्रेस के ही घुसपैठिये थे। यह भेद तब खुल गया जब से कांग्रेस पार्टी के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की बात सामने आई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कांग्रेस पार्टी उन्हीं के बलबूते इस बार लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाने वाली है। रघुराम राजन कांग्रेस में कब शामिल होंगे? होंगे भी कि नहीं ? यह तो समय बताएगा, लेकिन कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता ने यह राज खोल दिया है कि रघुराम राजन ने कांग्रेस पार्टी रोजगार को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। कांग्रेस रघुराम राजन की इसी रिपोर्ट को अपने घोषणापत्र में जगह देगी। रघुराम राजन के कांग्रेसी होने का खुलासा भले ही अभी हुआ हो, जबकि इंडिया स्पीक्स डेली के संस्थापक संपादक संदीप देव ने तो काफी पहले यह खुलासा कर दिया था कि रघुराम राजन कांग्रेस का एक जासूस है।
रघुराम राजन द्वारा तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस पार्टी अपना एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। अपने इस विजन डॉक्यूमेंट के सहारे जहां कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर विफल साबित करेगी, वहीं दूसरी तरफ देश में रोजगार पर अपना रोडमैप पेश करेगी। कांग्रेस देश की जनता को बताएगी कि वह रोजगार कैसे किस तरह पैदा करेगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस के यूपीए सरकार के दौरान आरबीआई के गवर्नर बनाए गए रघुराम राजन शुरू से ही मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के कारण ही आरबीआई से उनकी विदाई बहुत सुखद नहीं रही। वे मोदी सरकार के नोटबंदी की भी आलोचना करते रहे हैं। ये सब उन्होंने एक आरबीआई गवर्नर होने के नाते नहीं किया, बल्कि कांग्रेस को मोदी सरकार पर हमला करने का मौका देने के रूप में किया था। कांग्रेस के घोषणा पत्र से लेकर विजन डॉक्यूमेंट बनाने में इतनी अहम भूमिका निभा कर उन्होंने खुद ही साबित कर दिया कि आरबीआई गवर्नर की भूमिका भी एक कांग्रेसी होने के नाते निभाई न कि एक बेहतर अर्शशास्त्री होने के नाते।
URL : Raghuram Rajan, who was mole of Congress now become congress man!
Keyword – RBI Governor, congress, Raghuram Rajan