आईएसडी नेटवर्क। सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित दिशा सालियान केस सीबीआई ने फिर से खोल दिया है। बुधवार रात से ही सीबीआई टीम ने इस केस में छानबीन शुरू कर दी। दिशा सालियान के मंगेतर रोहन रॉय को खोजने के लिए सीबीआई टीम उसके घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को देशभर में सुशांत को न्याय दिलाने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन में लोगों द्वारा केस की जाँच में देरी पर रोष जताया गया था। सीबीआई टीम के पांच सदस्य बुधवार देर रात रोहन के घर पहुंचे और लगभग आधा घंटे तक परिवार के लोगों से पूछताछ की।
टीम ने पूछा कि आखिरी बार रोहन घर कब आया था। ये भी पूछा गया कि परिवार का उससे संपर्क हो पा रहा है या नहीं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ड्रग्स मामले में फंसते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार की सुबह विवेक के मुंबई और बेंगलुरु स्थित घर पर छापे मारे गए हैं।
बेंगलुरु में पुलिस ने छापेमारी की है। उनके जुहू स्थित निवास पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की है। क्राइम ब्रांच आदित्य अल्वा की तलाश में विवेक के घर गई थी। सैंडल वुड ड्रग्स मामले में आदित्य अल्वा की तलाश की जा रही है।
आदित्य एक पूर्व मंत्री के बेटे हैं और विवेक ओबेरॉय के साले हैं। सितंबर माह में ये केस सामने आया था। संजना गलरानी नामक अभिनेत्री इस केस में जेल भेजी गई थी। कुल मिलाकर केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी जाँच का दूसरा चरण शुरु कर दिया है।
कुछ मीडिया संस्थान अब भी सीबीआई के सूत्रों को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुशांत केस में जाँच कर रही सीबीआई ने अब तक मीडिया के सामने आकर औपचारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के इंस्टाग्राम और ट्वीटर अकाउंट फिर बहाल हो गए हैं।
बुधवार को उन्होंने अचानक अपने दोनों अकाउंट डिलीट कर दिए थे। इसके बाद सुशांत वारियर्स अटकलें लगा रहे थे कि सीबीआई जाँच में देरी के कारण गुस्से में उन्होंने अकाउंट हटा दिए थे। हालांकि गुरुवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ था।
विवेक ओबेरॉय के घर पर ड्रग्स कनेक्शन को लेकर छापेमारी

पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक
पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment
Leave a comment