आईएसडी नेटवर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। कुंद्रा पर पोर्न फ़िल्में बनाने और विभिन्न एप्स पर उन्हें दिखाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सोमवार रात राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के कार्यालय बुलाया गया था। यहाँ कुछ देर पूछताछ के बाद रात लगभग 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच को संदेह है कि पोर्न फिल्मों के मामले में बड़ा गिरोह कुंद्रा के साथ मिलकर कार्य कर रहा था।
इस मुद्दे पर Sandeep Deo का Video
उल्लेखनीय है कि ये प्रकरण विगत फरवरी से चल रहा है। फरवरी माह में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पहला प्रकरण दर्ज किया था। फरवरी में अश्लील फिल्म की शूटिंग का प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच ने जाँच शुरु कर दी थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार इस पोर्न रैकेट का मास्टरमाइंड राज कुंद्रा ही है।
पोर्न फिल्मों को बेचने के लिए कुंद्रा ने केन्द्रिन नामक कंपनी बनाई थी। ये कंपनी पोर्न फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करती थी। कुंद्रा ने इस कंपनी का पंजीकरण विदेश में करवाया था ताकि वह भारत में सायबर कानून के शिकंजे से बच सके। ये भी जानकारी मिली है कि कुंद्रा के परिवार के कुछ लोग इस कंपनी में निदेशक के पद पर थे।
https://twitter.com/republic/status/1187042309684125698
पहले ये गिरोह मुंबई और भारत के विभिन्न शहरों में पोर्न फ़िल्में शूट करता था। इसके बाद कुंद्रा की कंपनी इन फिल्मों को अपलोड करती थी। वी ट्रांसफर के द्वारा ये पोर्न फ़िल्में बाहर भेजी जा रही थी। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार कुंद्रा ने इस बिजनेस में 10 करोड़ का निवेश किया था। कुंद्रा की अब तक गिरफ्तारी इसलिए नहीं हो पा रही थी क्योंकि क्राइम ब्रांच को कुंद्रा का कंपनी से सीधा लिंक नहीं मिल पा रहा था।
इस केस में उमेश कामत नाम के आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद जाँच आगे बढ़ी और कुंद्रा की गिरफ्तारी का रास्ता साफ़ हुआ। मुंबई कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा है कि कुंद्रा इस केस का मुख्य साजिशकर्ता है और उसके विरुद्ध पर्याप्त प्रमाण मिल चुके हैं। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरवरी माह में एक अभिनेत्री गहना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि राज कुंद्रा रियल एस्टेट, माइनिंग, मनोरंजन, खेल, स्टॉक मार्केट बिजनेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ सन 2009 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स में निवेश किया था।
सन 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में राज कुंद्रा का नाम आया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया था कि टीम के साथ फिक्सिंग करके उन्होंने बड़ी रकम गंवाई है। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने कुंद्रा पर क्रिकेट मैचों के समय उपस्थित रहने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।