
रिया के भाई की अय्याशी का खर्च सुशांत के अकाउंट से होता था
आईएसडी नेटवर्क। पटना पुलिस टीम के मुंबई पहुँचने के बाद सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में बहुत तेज़ी देखी जा रही है। इस नई जाँच से ये भी सामने आया है कि मुंबई पुलिस इस मामले की जाँच निष्ठापूर्वक नहीं कर रही थी। मुंबई में हर दिन घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है। शुक्रवार और शनिवार को पटना पुलिस की टीम ने काफी छानबीन की और कई प्रमाण भी हासिल किये। इस मामले को अब राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। सुशांत की संदिग्ध हत्या अब दो राज्यों की आपसी लड़ाई का कारण बनती जा रही है।
सोशल मीडिया पर जो कुछ छनकर सामने आ रहा है, उससे कुछ बातें सामने आई हैं। दिशा सान्याल की मौत को मुंबई पुलिस ने अपनी जाँच में शामिल नहीं किया है। बताया जा रहा है कि सुशांत की संदिग्ध मौत में एक राजनीतिक पार्टी के युवा नेता के शामिल होने की आशंका है, इसलिए ही राज्य सरकार सीबीआई को केस सौंपने से साफ़ मना कर रही है।
इधर बिहार पुलिस ने सुशांत के ख़ास दोस्त महेश शेट्टी से पूछताछ में कई राज खुलने का दावा किया है। बिहार पुलिस एक बार फिर सुशांत के घर के आसपास नए सिरे से जाँच करेगी। टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। बिहार पुलिस की इस तत्परता से मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार बहुत नाराज़ दिखाई दे रही है। शनिवार को सुशांत की बहन ने प्रधानमंत्री मोदी से इस प्रकरण में दखल देने की मांग कर डाली।

शुक्रवार की रात मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस को मीडिया से बात करने से रोक दिया। असहयोग इस कदर है कि पटना की टीम मुंबई में पैदल और ऑटो रिक्शा से घूम रही है। टीम को एक वाहन तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। अंकिता लोखंडे से पूछताछ के लिए टीम को तीन किमी तक पैदल चलना पड़ा। बाद में अंकिता की कार से टीम वापस लौटी।
रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने के बाद अब बिहार पुलिस जल्द ही उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है। पुलिस को रिया के खिलाफ कुछ ऐसे प्रमाण मिले हैं, जिनके आधार पर उनसे जल्द ही पूछताछ हो सकती है। इस बीच ये खबर भी आई कि रिया गायब हो गई है और उनकी लोकेशन पुलिस ट्रेस नहीं कर पा रही है। हालाँकि पटना पुलिस का कहना है कि रिया उनके रडार से बाहर नहीं है।
प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अपनी जाँच शुरू कर दी है। पता चला है कि रिया चक्रवर्ती के मेकअप और शॉपिंग पर बहुत पैसे खर्च किये गए थे। एक ट्रांजिक्शन में एक दिन के मेकअप का खर्च ही पचास हज़ार दर्शाया गया है। वहीं रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती पर भी काफी पैसा सुशांत के अकाउंट से खर्च किया गया था। उनके हवाई यात्राओं के खर्च और होटलों में रुकने का किराया तक सुशांत के अकाउंट से जाता था।
प्रवर्तन निदेशालय अब रिया और उनके परिवार के लोगों के बैंक खातों की जाँच करने जा रही है। इस मामले में ईडी को अवैध लेनदेन का संदेह है। इसके अलावा उन दो कंपनियों की जाँच होगी, जिसके डाइरेक्टर ये दोनों भाई-बहन थे। आशंका है कि ये शैल कंपनियां हैं। रिया के पास कोई बड़ी फिल्म नहीं थी, फिर उसकी कमाई का जरिया क्या था, इसकी भी जाँच होगी। दोनों कंपनियों में सितंबर 2019 से जनवरी 2020 के बीच पैसों का कोई ट्रांजिक्शन नहीं हुआ। ईडी पता लगाएगी कि एक साल में पैसों का कोई लेनदेन क्यों नहीं हुआ।
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और अभिनेत्री कृष्ण बैरेटो ने कई खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि रिया सुशांत को उसके किसी दोस्त से बात नहीं करने देती थी। उनके नंबर बार-बार बदलते थे इसलिए कॉन्टेक्ट नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया कि ‘जलेबी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने रिया के अंदर की नकारात्मकता को साफ़ महसूस किया था।
जिस तरह से सुशांत के समर्थन में बोलने के लिए उनके दोस्त आगे आ रहे हैं, उससे ये संभावना बनती है कि आगे और खुलासे हो सकते हैं। इस बीच शुक्रवार की रात अभिनेत्री कंगना रनौत के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इससे कंगना रनौत और उनके परिवार के मन में डर समा गया है। मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284