
रोहित सरदाना को पहले कोरोना हुआ और बाद में दिल के दौरे ने प्राण हर लिए
आईएसडी नेटवर्क। भारत के ख्यात ओजस्वी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। रोहित को कोविड का संक्रमण हो गया था। बताया जा रहा है कि कोविड उपचार के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और उनका देहावसान हो गया। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने इस दुःखद समाचार की सबसे पहले पुष्टि की।
इस मुद्दे पर Sandeep Deo का Video
सुधीर चौधरी ने सबसे पहले रोहित सरदाना के निधन के समाचार बताते हुए ट्वीट किया ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।
इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है। ॐ शान्ति। रोहित वर्तमान में आजतक चैनल के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘दंगल’ में एंकरिंग कर रहे थे। वे लंबे समय तक ज़ी न्यूज़ के साथ जुड़े रहे थे। ज़ी न्यूज़ के कार्यक्रम ‘ताल ठोंक के ‘ से रोहित बहुत प्रसिद्ध हुए और उनकी ख्याति भारत के घर-घर में फ़ैल गई थी। सन 2018 में रोहित को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार दिया गया था।
कोरोना होने से पहले तक रोहित समर्पण भाव से कोरोना पीड़ितों के लिए कार्य कर रहे थे। वे लगातार लोगों की सहायता कर रहे थे। मृत्यु से एक दिन पूर्व उन्होंने एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था करने की अपील की थी। रोहित के अकस्मात निधन के समाचार से पत्रकार जगत स्तब्ध है।
साथ ही उनके लाखों प्रशंसक विश्वास नहीं कर पा रहे कि मानवता से भरा हुआ ये आक्रामक पत्रकार अब उनके बीच नहीं रहा। रोहित अपने पीछे एक पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। रोहित का स्वास्थ्य गुरुवार की रात से बिगड़ने लगा था। शुक्रवार की सुबह उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284