
साहीवाल गायों का मूल्य कितना है?Sahiwal Cow
अक्सर एक सवाल साहीवाल गायों के विषय में पूछा जाता है कि साहीवाल गाय का मूल्य (Sahiwal Cow Price) क्या है? साहीवाल गायें लेनी हों तो कितने रुपये में मिलेंगी? आज के ब्लॉग में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि साहीवाल गायों का आज-कल क्या मूल्य चल रहा है।

साहीवाल गायों का मूल्य 40,000 से 2 लाख तक जाता है
जब साहीवाल गायों का ज़िक्र आता है तो आपके दिमाग में उसी समय पंजाब (Punjab) प्रदेश का स्मरण आ जाता है। इसका कारण यह है कि साहीवाल गायों का मूल स्थान पंजाब ही है। अगर आप साहीवाल गायें लेने जाते हैं तो आपको इन दिनों साहीवाल 40,000 से लेकर 2 लाख तक मिलेगी। पंजाब, राजिस्थान (Rajasthan) और हरियाणा (Haryana) बॉर्डर पर गुज्जर भाई लोग साहीवाल गायों sahiwal cows को सदियों से पालते आ रहे हैं। अगर आप उन गुज्जर लोगों के पास जायेंगे तो आपको वहां पर साहीवाल गायों का अलग-अलग मूल्य सुनने को मिलेगा। Sahiwal Cow Price
आज से 10 साल पहले अगर आप वहां साहीवाल गाय लेने जाते तो आपको साहीवाल गायें 20,000 से लेकर 40,000 रुपए तक में मिल जानी थीं। क्यूंकि उस समय साहीवाल गायों के बारे में लोगों में ज़्यादा रुझान नहीं था। लेकिन अब भारत में सभी लोग साहीवाल गायों की चर्चा कर रहे हैं। साहीवाल की खूबियों को लोगों के सामने लाने में कामधेनु गौशाला का बहुत योगदान रहा है। कामधेनु गौशाला के इलावा भी बहुत लोग हैं जिन्होंने साहीवाल गायों के प्रचार-प्रसार में बहुत काम किया है।

साहीवाल के दूध और घी की विशेषता
जब साहीवाल का प्रचार हुआ तो इस सोने के रंग जैसी लाल गाय ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया। धीरे-धीरे साहीवाल गायों की मांग बढ़ने लगी। जब मांग बढ़ती है तो मूल्य भी बढ़ जाता है। आज साहीवाल की भारत में बहुत ज़्यादा मांग है। लोगों को साहीवाल के दूध की पहचान हो चुकी है।
जब लोगों ने साहीवाल के घी का स्वाद चखा तो वो उँगलियाँ चाटते रह गए। उन्होंने पहले भी सब्ज़ी में घी डाला था मगर साहीवाल के घी की बात ही कुछ और थी। जो एक बार साहीवाल गायों का घी चख लेता है उसे दूसरा घी अच्छा नहीं लगता। हम यहाँ यह नहीं कह रहें कि दूसरी देसी नस्लों की गायों का घी साहीवाल से कम स्वाद रखता है। लेकिन हम यह जरूर कहेंगे कि कभी आपको अवसर मिले तो एक बार साहीवाल गायों का घी जरूर खा के देखना, आपको साहीवाल गायों का घी बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
साहीवाल गायों का दूध भी बहुत स्वादिष्ट होता है। सबसे बड़ी बात साहीवाल गायें भारत की सभी देसी गायों से ज़्यादा दूध देती हैं। साहीवाल गायों की गर्मी-सर्दी को बर्दाश्त करने की शक्ति भी बहुत ज़बरदस्त होती है। ऐसी और बहुत सी खूबियां हैं जिनके कारण लोगों का ध्यान साहीवाल की तरफ हो गया। यही वो कारण थे जिनसे साहीवाल गायों का मूल्य 20,000 -40,000 से लाख रुपए तक या उस से भी ज़्यादा हो गया। Sahiwal Cow Price
साहीवाल खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
लेकिन आप जब पंजाब या इसके साथ लगते हरियाणा या राजिस्थान में साहीवाल गायें लेने जाएँ तो इन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जब आप गायें लेने जाएँ तो अपने साथ उस क्षेत्र के किसी जानकर व्यक्ति को जरूर लेकर जाएँ। वो जानकर व्यक्ति उन गुज्जर भाई लोगों की भाषा को जरूर समझता हो। क्यूंकि अगर आप खुद ही सीधे वहां चले गए तो आपको गायें बहुत महंगी मिलेंगी। नया ग्राहक देख कर आपको ज़्यादा मूल्य बोला जा सकता है। हो सकता है ऐसा न भी हो लेकिन अक्सर ऐसा होता है। अगर आप बड़ी गाड़ी और सूट-बूट में जाते हैं तो पहले से भी ज़्यादा मूल्य देना पड़ सकता है।
गुज्जर लोगों ने साहीवाल को पीढ़ीओ से संभाल कर रखा है
वैसे अगर मैं गुज्जर भाई लोगों की बात करूँ तो आप वहां यह जरूर सोचें कि अगर इन लोगों ने साहीवाल को संभाल कर न रखा होता तो आप साहीवाल लेने कहाँ जाते? यह लोग सदीओं से साहीवाल को पालते आ रहे हैं। इनको इसका श्रेय तो मिलना ही चाहिए। यह गुज्जर लोग गरीबी में जीते हैं। उनका पालन-पोषण साहीवाल गायें ही कर रही हैं। 10 साल पहले साहीवाल का इन्हें कोई खास मूल्य नहीं मिलता था। लेकिन अब इनकी मेहनत का फल इन्हें मिलने लगा है।
साहीवाल गायें सस्ती भी मिल सकती हैं
इन दिनों आपको साहीवाल गायें 80,000-1,00,000 रुपए तक मिल रही हैं लेकिन आने वाले दिनों में यह मूल्य बहुत ज़्यादा होने वाला है। लेकिन एक बात यहाँ और ध्यान देने वाली है कि सभी साहीवाल गायों का मूल्य ज़्यादा नहीं होता। जिस गुज्जर या गौपालक भाई के पास अच्छी साहीवाल होती हैं वहां आपको ज़्यादा मूल्य देना पड़ सकता है। मगर साधारण दिखने वाली साहीवाल गायें आपको वाजिब मूल्य पर भी मिल सकती हैं। अगर आप ज़्यादा पैसा नहीं खर्च सकते तो आप साहीवाल जैसी दिखने वाली लाल रंग की गायें ले सकते हैं। आप उनके लिए अच्छे साहीवाल नंदी या सीमेन का चुनाव करेंगे तो 2 साल में आपके घर में भी बहुत सुंदर साहीवाल गायें पैदा हो जाएँगी। Sahiwal Cow Price

सुनी सुनाई बातों पर विश्वास मत करें
आप साहीवाल गायें लेने के लिए अपनी जेब के अनुसार निर्णय लें। एक बात हम यहाँ पर और कहना चाहेंगे कि बहुत लोग यह चाहते हैं की कोई पार्सल (parcel) या कूरियर (courier) की तरह साहीवाल गाय उनके लिए ख़रीदे और घर भेज दे। हम साहीवाल गायों को लेने के लिए मेहनत नहीं करना चाहते। कई बार ऐसा होता है कि हम दूसरे लोगों की बातें सुन-सुन कर अपना एक विचार बना लेते हैं।
अगर कोई कहता है की साहीवाल तो बहुत महंगी गायें हैं तो हम यह मान कर बैठ जाते हैं की सच में साहीवाल बहुत महंगी गायें हैं। ऐसा नहीं है सज्जनों, साहीवाल गायों को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको साहीवाल गायों के क्षेत्र में जाना होगा। घर बैठे सब कुछ नहीं मिलता। जब आप उन स्थानों पर जायेंगे जहाँ साहीवाल को पाला जाता है तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह निजी अनुभव पैसे से नहीं ख़रीदा जाता।
इसलिए हम आपको आखिर में कहना चाहते हैं की साहीवाल गायें आपको इन दिनों 30,000 से लेकर 1 लाख रुपए तक की मिल जाएगी। नस्ल की शुद्धता वाली साहीवाल महंगी मिलेगी। आने वाले समय में इनका मूल्य और बढ़ने वाला है। इसलिए आप देरी ना करें। साहीवाल को जरूर अपने घर का अतिथि बनाए। जिस घर में साहीवाल होगी समृद्धि उस घर में अपने आप ही आ जाएगी। Sahiwal Cow Cost
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284
कुछ बढ़िया नस्ल के शाहीवाल गाय का व्यापार करने वालों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए थी ।
साहिवाल गाय को मैं बेचना चाहता हूं
मेरे पास एक बढ़िया नस्ल की साहिवाल गाय है और मैं उसे बेचना चाहता हूं