By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: संघ परिवार: निर्बलता का प्रसार
Share
Notification
Latest News
देश में मुस्लिम भाईचारे की नहीं, नफरत का रक्त बहा रहे हैं !
अपराध
ईद पर हिंदू बच्चियों को हिजाब पहनाकर करवाया डांस, बवाल के बाद प्रधानाध्यापक और शिक्षक नपे !
अपराध
बुरी फंसी मेनका गांधी, इस्कॉन ने 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा !
पूरब का दर्शन और पंथ मुद्दा
बंगाल में जानवरों की तरह मार दी गई युवती बंगलादेसी थी !
अपराध
उज्जैन की निर्भया नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को फांसी दो, पिता ने कहा पकड़ा क्यों, गोली मार दो, पीड़िता की मदद करने वाले राहुल की दरियादिली !
अपराध
Aa
Aa
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speaks Daily > Blog > राजनीतिक विचारधारा > संघवाद > संघ परिवार: निर्बलता का प्रसार
संघवाद

संघ परिवार: निर्बलता का प्रसार

Courtesy Desk
Last updated: 2023/06/06 at 11:25 AM
By Courtesy Desk 294 Views 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। संघ-परिवार के नेताओं का छलपूर्ण तर्क यह बनता है कि जब कांग्रेस सत्ता में हों, तब तो हिन्दू-हितों की दुर्गति के लिए राजसत्ताधारी जिम्मेदार हैं! लेकिन जब भाजपा सत्ता में हो, तब हिन्दू समाज ही जिम्मेदार है। यदि ऐसी मतिहीनता और स्वार्थपरता देश के करोड़ों संघ-भाजपा सदस्यों में भरी गई है, तो निश्चय ही संघ-परिवार ने केवल निर्बलता सह डफरता का प्रसार किया है। आखिरकार, हिन्दू ज्ञान परंपरा ने केवल सत्य को ही शक्ति का स्त्रोत बताया है। मिथ्याचार, मिथ्याभाषण, मिथ्याडंबर को नहीं।…अतः संघ-भाजपा अपने आई.टी. सेल द्वारा सोशल मीडिया पर, तथा अपने संगठन-पार्टी के सदस्यों के बीच जो भी मौखिक मिथ्या प्रचार, दोषारोपण, और आडंबर करते हैं, वह समाज को कमजोर करना है। उस का चरित्र गिराना है।

कहावत है: ‘संगठन में बल होता है’। पर संघ परिवार मानो यह मुहावरा पलटने में लगा है। जो हिन्दू उन के पार्टी/संगठन में नहीं, वह तो सच को सच, और बुराई को बुराई बता रहा है, लड़ रहा है। लेकिन जो संगठन में हैं, वही हर झूठ, घात, विश्वासघात, अन्याय, कुकर्म पर मन से या बेमन से चुप रहता है। अथवा, इच्छा अनिच्छा से उन कुकर्मों को सही ठहराता है। तो संगठन ने उसे बलवान या निर्बल बनाया?

यदि ऐसे ‘संगठित’ व्यक्ति यहाँ करोड़ से बढ़कर दो करोड़ भी हो जाएं, जो हिन्दुओं पर हो रहे जुल्म, अन्याय, विश्वासघात पर चुप रहेंगे – फलतः जिहादियों, वामपंथियों, मिशनरियों, आदि को प्रोत्साहित करेंगे – तो समाज अधिक सबल होगा या निर्बल?

यही विचारणीय है। संघ-परिवार का सारा जोर, समय, बुद्धि केवल ‘शाखा लगाने’, यानी अपना दल फैलाने पर लगी है। वे अन्य हिन्दू संगठनों, पार्टियों को मिटा देना चाहते हैं। उन के लोग ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ जैसा नारा देते हैं। जो स्वतः अन्य हिन्दू पार्टियों के लिए भी लागू है। उन के ऐसे प्रयत्न महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, बिहार तक दिखते भी रहे हैं। संघ-भाजपा के सत्तासीन लोग किसी तबलीगी संस्थान या इस्लामी नेता पर हाथ नहीं डालते। किन्तु हिन्दुओं से भरी हर पार्टी और संगठन पर टेढ़ी नजर रखते हैं।

More Read

In 2009, a big allegation has been leveled against today’s Sangh chief Mohan Bhagwat!
संघ परिवारः मुस्लिम मोह में गिरफ्तार
विश्व हिंदू परिषद अब एक लाश है उसमे अब प्राण नही है ।
धर्म नीचे, स्टैच्यू ऊपर!

इस तरह, हिन्दुओं को अपने संगठन में लाकर, अधकचरी, या झूठी बातें पिलाकर, भ्रमित, अंधविश्वासी, बँधुआ सा, मुँह-सिला अनुचर बनाते हैं जो प्रश्न न पूछे। प्रश्न पूछने वाला अपना स्वयंसेवक भी उन्हें अविश्वसनीय, ‘निगेटिव’ लगता है! वे केवल अंध-अनुगामी चाहते हैं। किन्तु ऐसा कर के वे निस्संदेह केवल निर्बलता का प्रसार कर रहे हैं। इसे वे स्वयं जो समझें, पर दशकों से केवल राजसत्ता पाने की झक पालकर संघ ने अपने को और हिन्दू समाज को भ्रमित किया। ऊर्जा और समय का घोर अपव्यय किया। क्योंकि सत्ता लेकर वे अधिकाधिक भगोड़े, भीरू होते गए हैं। जब भी हिन्दुओं पर चोट पड़ती है, उन का संगठन, सत्ता, एजेंसियाँ, बल चुपचाप देखता रहता है।

आखिर, राज्यतंत्र या संगठन-पार्टी में भी स्वतः कोई शक्ति नहीं होती। मात्र उतनी होती है जितनी उस का नेतृत्व करने वाले के कलेजे में हिम्मत, हृदय में विवेक और माथे में बुद्धि होती है। जब किसी नेतृत्व में वह साहस व विवेक हो तभी राज्य या संगठन में भी बल होता है। वरना, सत्ता की कुर्सी या कार्यालय एक निर्जीव वस्तु है। यह संघ-परिवार के असंख्य नेताओं ने भी दशकों से लज्जाजनक रूप से बार-बार दिखाया।

आज भी दिल्ली से जम्मू, और बंगाल से महाराष्ट्र तक हिन्दुओं पर होते भौतिक, सांस्कृतिक हमलों पर कुछ कार्रवाई तो दूर, एक बयान देने का साहस भी संघ-भाजपा  नेताओं में नहीं दिखता। उन की हिन्दू-चिंता वाले छिट-पुट बयान भी उसी जमाने के मिलेंगे जब वे सत्ताविहीन थे। जब हिन्दुओं के विरुद्ध भेदभाव करने के लिए ही कांग्रेस की निन्दा करते थे। तो, अपना संगठन-पार्टी फैला कर, सत्ता लेकर वे बलवान हुए, या भीरू?

उन का हाल देख कर कौन उत्साहित और कौन हताश होगा – हिन्दुओ के सभ्यतागत शत्रु या हिन्दू समाज?

इस का उत्तर इस से भी मिलता है कि सत्तासीन हो जाने पर संघ-भाजपा के कार्यकर्ता हिन्दू समाज को ही कोसते हैं, कि वह ‘खुद क्यों नहीं लड़ता’! यानी, न केवल संघ-परिवार राजकीय तंत्र हाथ में लेकर उस के प्राथमिक कर्तव्य – नागरिकों की सुरक्षा – से भागता है, बल्कि अपनी आरामपसंदगी पर पर्दा डालने के लिए उसी समाज को कोसता है, जिसे उस ने छला है। यानी, पहले घाव देना, फिर उस पर नमक भी छिड़कना।

क्योंकि प्रथम, यदि हिन्दू समाज को खुद ही जिहादियों, मिशनरियों, और वामपंथी हमलावरों से लड़ना था, तो संघ-भाजपा और इस के सैकड़ों उपसंगठन किस लिए बनाए थे? दूसरे, यदि अपनी रक्षा के लिए हिन्दुओ को राज्यतंत्र से आशा नहीं रखनी है, तो यह बात कांग्रेस के सत्ताधारी रहते क्यों नहीं कही थी? केवल इसलिए, कि तब 1. उन्हें सत्ता लेने की अपनी चाह के लिए कोई दलील नहीं रहती; 2. संघ-भाजपा नेताओं (जो हिन्दू समाज के अगुआ बनते थे) को आगे बढ़कर ‘खुद लड़ कर’ दिखाना होता जो उन्होंने कभी नहीं किया।

इस प्रकार, संघ-परिवार के नेताओं का छलपूर्ण तर्क यह बनता है कि जब कांग्रेस सत्ता में हों, तब तो हिन्दू-हितों की दुर्गति के लिए राजसत्ताधारी जिम्मेदार हैं! लेकिन जब भाजपा सत्ता में हो, तब हिन्दू समाज ही जिम्मेदार है। यदि ऐसी मतिहीनता और स्वार्थपरता देश के करोड़ों संघ-भाजपा सदस्यों में भरी गई है, तो निश्चय ही संघ-परिवार ने केवल निर्बलता सह डफरता का प्रसार किया है।

आखिरकार, हिन्दू ज्ञान परंपरा ने केवल सत्य को ही शक्ति का स्त्रोत बताया है। मिथ्याचार, मिथ्याभाषण, मिथ्याडंबर को नहीं। प्राचीनतम उपनिषदों से लेकर आज के विवेकानन्द, श्रीअरविन्द, जैसे सभी मनीषियों ने कभी भी मिथ्या स्वांग, पार्टीबंदी और अपनी चमड़ी बचाने वाली चतुराई को शक्ति का लक्षण नहीं कहा है। यह व्यवहार में भी जगजाहिर है कि भौतिक विज्ञान या समाज विज्ञान, दोनों में सत्य को झुठला या छिपा कर कोई उन्नति, आविष्कार या समाधान नहीं हो सकता।

अतः संघ-भाजपा अपने आई.टी. सेल द्वारा सोशल मीडिया पर, तथा अपने संगठन-पार्टी के सदस्यों के बीच जो भी मौखिक मिथ्या प्रचार, दोषारोपण, और आडंबर करते हैं, वह समाज को कमजोर करना है। उस का चरित्र गिराना है। क्योंकि सदैव नेतृत्वकारी लोगों (महाजनो येन गतः …) के गुण-अवगुण, तौर-तरीके ही समाज में फैलते हैं। इस रूप में, जिस हद तक संघ-भाजपा देश का नेतृत्व हैं, उस हद तक उन के आडंबर, भीरुता, और उत्तरदायित्वहीनता हमारे समाज को दुष्प्रभावित कर रही है।

उन के बयानों, प्रकाशनों, तौर-तरीकों में भी शक्ति-संपन्नता का कोई आभास नहीं मिलता। जैसे, सामने मीठी पीछे क्षुद्र बातें करना। पार्टी-संगठन द्वारा चलाई जा रही संस्था को भी अराजनीतिक, ‘स्वतंत्र’ बताना। जिस से सहयोग माँगा जा रहा हो, उस के पूछने पर भी पूरी जानकारी न देना जिस काम के लिए सहयोग की अपील की जा रही हो, आदि। वे ऐसे खोखले दावे भी करते हैं जिन की सच्चाई स्कूली छात्र भी देख सकता है। जैसे, अपने को ‘सांस्कृतिक’ संगठन कहना जिस का दलीय राजनीति से संबंध नहीं या ‘संघ चरित्र-निर्माण करता है’, आदि।

वस्तुतः यह दुर्बलता एवं उत्तरदायित्वहीनता ही है कि वे अपने सदस्यों को भी अंधेरे में रखते हैं। गंभीर और दूरगामी महत्व के क्रियाकलापों पर भी। अपने नेताओं के अप्रत्याशित कामों, बयानों पर संघ-भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तक भौंचक्के रह जाते हैं। पूछने पर उन्हें गोलमोल दिलासाओं से चुप किया जाता है। ऐसे दिलासे सदैव हवाई होते हैं और जिम्मेदारी लेकर नहीं कहे जाते। वे गुपचुप तथा अपरीक्षणीय होते हैं। अर्थात्, बेचारे विश्वासी अनुयायी भी छले जाते हैं। अनुत्तरदायी ढंग से दिलासे का आशय ही यही है कि आगे, या उसी समय कहीं और, दिलासे देने वाले वही नेता उन बातों से पल्ला झाड़ सकते है कि ऐसी कोई दिलासा हम ने नहीं दी थी!

फलत:, आए दिन उठने वाले राजनीतिक, सांस्कृतिक, और बौद्धिक प्रसंगों में अच्छे-भले कार्यकर्ता और  सहयोगी भी असहाय रहते हैं। नेताओं के भ्रामक, हानिकर कामों और झूठे बयानों पर भी मौन रहते हैं। जिन पर वे कदापि मौन न रहते, यदि उस संगठन में न होते। उन के वरिष्ठतम लोग भी सिर हिलाते हैं कि शिकायत तो ठीक है, पर ‘हम नहीं बोल‌ सकते’।

यह सब मनोबल कमजोर होते जाने का प्रमाण है। इसीलिए संघ-भाजपा के नेता, कार्यकर्ता किसी मामूली भी, किन्तु निर्भीक शत्रु के सामने प्रायः भगोड़ी प्रवृत्ति दिखाते हैं। चाहे चुनौती शाब्दिक हो या भौतिक राजनीतिक । तो ऐसे संगठन ने उन्हें बलवान बनाया या दुर्बल? जब वे अपने भी नेताओं के झूठ, या हानिकर कार्य पर मैदान छोड़ देते हैं और संघर्ष कर रहे किसी हिन्दू को ही लांछित करते हैं।

साभार

Related

TAGGED: Ideology Of RSS, RSS, rss chief, rss chief mohan bhagwat, RSS Pracharak
Courtesy Desk June 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Previous Article आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डीप फेक वीडियोज ला रहे कलाकारों पर संकट
Next Article चीनी लोन एप !           
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

देश में मुस्लिम भाईचारे की नहीं, नफरत का रक्त बहा रहे हैं !
ईद पर हिंदू बच्चियों को हिजाब पहनाकर करवाया डांस, बवाल के बाद प्रधानाध्यापक और शिक्षक नपे !
बुरी फंसी मेनका गांधी, इस्कॉन ने 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा !
बंगाल में जानवरों की तरह मार दी गई युवती बंगलादेसी थी !

You Might Also Like

English contentसंघवाद

In 2009, a big allegation has been leveled against today’s Sangh chief Mohan Bhagwat!

September 28, 2023
अब्राहम रिलिजनसंघवाद

संघ परिवारः मुस्लिम मोह में गिरफ्तार

September 26, 2023
संघवाद

विश्व हिंदू परिषद अब एक लाश है उसमे अब प्राण नही है ।

September 21, 2023
संघवाद

धर्म नीचे, स्टैच्यू ऊपर!

September 19, 2023
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2023 - Kapot Media Network LLP.All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?