हिंदू समाज उत्सवधर्मी है। परंतु आजकल लोग अपने धर्म को भी हैप्पी, इन्ज्वाय, फन-जैसे छिछले शब्दों से संबोधित करने लगे हैं।
शब्दों का विचलन धर्म को तो नहीं, लेकिन आपकी मन:स्थिति को अवश्य विचलित करते हैं।
देख लीजिए अपने धर्म का सबसे कम ज्ञान हिंदुओं को ही है। वह धर्म के मूल तत्व से अनजान हर त्यौहार पर DJ पर fun, enjoy और उछल-कूद को ही धर्म समझ रहा है, जिस कारण उसका परिवार तहस-नहस हो रहा है!
अतः दीपावली को शुभ्रता से मनाइए। लक्ष्मी शुभ का आगमन है। अतः शुभ दीपावली से सभी को संबोधित कीजिए।
धर्म तत्व का अध्ययन और मनन कीजिए और अपने त्यौहार के मूल भाव को समझिए।
याद रखिए, आपका आचरण ही आपकी अगली पीढ़ी ग्रहण करती है। अतः अपने आचरण को शुभ बनाइए।