By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • Blog
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • JOIN US
Reading: साल की फिल्मों का लेखा जोखा : फिल्म उद्योग ने पांच हज़ार करोड़ की कमाई का आंकड़ा छुआ
Share
Notification
Latest News
राहुल को सजा, फिर संसद से निलंबन और अब तोड़फोड़ ! 
मुद्दा राजनीतिक खबर
उमेश पाल का ‘दोस्त’ मोहम्मद सजर  था अतीक अहमद का मुखबिर ! 
अपराध
ब्रिटेन में भारतीय दूतावास से तिरंगा उतारने के केस में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस  !
देश-विदेश
मानहानि मामले में सुनवाई टली !   
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
राहुल गांधी की मुसीबत कम नहीं हो रही है !
मुद्दा राजनीतिक खबर
Aa
Aa
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • Blog
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speaks Daily > Blog > पाॅप कल्चर > बॉलीवुड न्यूज़ > साल की फिल्मों का लेखा जोखा : फिल्म उद्योग ने पांच हज़ार करोड़ की कमाई का आंकड़ा छुआ
बॉलीवुड न्यूज़

साल की फिल्मों का लेखा जोखा : फिल्म उद्योग ने पांच हज़ार करोड़ की कमाई का आंकड़ा छुआ

Vipul Rege
Last updated: 2019/12/31 at 2:39 PM
By Vipul Rege 7 Views 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

2019 का साल फिल्म उद्योग को भारी-भरकम आर्थिक लाभ दे गया। हिन्दी फिल्म उद्योग ने इस वर्ष लगभग पांच हज़ार करोड़ का व्यवसाय किया है। इस व्यवसाय में हिन्दी व अन्य भाषाओँ की डब फिल्मों से हुई कमाई शामिल है। ख़ुशी की बात ये है कि इस कमाई में ‘राष्ट्रवाद का छौंका’ भी लगा है। बॉयोपिक और पीरियड फिल्मों का इस साल खूब ज़ोर रहा। बड़े सितारें अपनी ब्रांड इमेज के सहारे जैसे-तैसे टिके रहे और स्माल टाउन मूवीज़ ने भी अच्छी चांदी काटी। सदी का ये उन्नीसवां साल ये भी दिखा गया है कि कई सुपर सितारों के सिंहासन डोल रहे हैं और नए टिमटिमाते सितारें जल्द ही सफलताओं के शिखर छूने के लिए तैयार है।

साल की दस सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों पर निगाह दौड़ाए तो स्पष्ट हो जाता है कि ऊपर की पंक्ति में विराजमान कई बड़े स्टार्स का कॅरियर लगभग समाप्ति की ओर है। इन सितारों की फिल्मों का कंटेंट ऐसा नहीं था कि ‘सुपर ग्रोसर्स’ में शामिल हो सके, लेकिन सितारों की जबरदस्त फॉलोइंग और बिकाऊ नाम ने इन फिल्मों को कामयाबी दिलवा दी। जैसे ‘भारत’ ने 325 करोड़ का व्यवसाय किया लेकिन भारत में वह उतनी सफल नहीं हो सकी। इस कमाई में विदेश से हुआ व्यवसाय शामिल है।

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल-4’ ने 280 करोड़ की कमाई की, जबकि ये एक वाहियात फिल्म है। अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने 290 करोड़ का व्यवसाय किया। अक्षय कुमार की ये फिल्म कंटेंट के लिहाज से बहुत अच्छी सिद्ध हुई। इसकी प्रशंसा हुई लेकिन हाउसफुल-4 से अक्षय के प्रशंसक नाराज़ थे। ‘8th mile’ की नकल पर बनी ‘गली बॉय’ ने 238 करोड़ का व्यवसाय किया और भारत की ओर से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री भी मिली, लेकिन वहां चोरी पकड़ी गई । इस फिल्म को ओवरसीज का सहारा न मिला होता तो आज ये टॉप टेन में शामिल नहीं हो पाती।

गत वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में सात फ़िल्में प्रदर्शित हुई थी। इनमे से ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ से फिल्म उद्योग को कोई ख़ास उम्मीद नहीं थी। अनुपम खेर की फिल्म ने पहले ही सप्ताह में दम तोड़ दिया लेकिन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने दिखाया कि राष्ट्रवाद की लहर भारत में प्रवाहित हो रही है, बस इस फिल्म ने उस लहर को सतह पर ला कर प्रवाहित कर दिया। फिल्म ने 342 करोड़ का व्यवसाय किया और टॉप टेन में तीसरे नंबर पर रहकर सिद्ध कर दिया कि देशभक्ति आज भी सबसे ‘मैजिकल बॉक्स ऑफिस मसाला’ है। सही मायने में इन दस सबसे अधिक कमाऊ फिल्मों में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ श्रेष्ठ फिल्म मानी जाएगी क्योंकि ये सोद्देश्य मनोरंजन देती है। एक सच्ची घटना को सामने रखती है।

More Read

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार का 68 वर्ष की आयु में निधन
Zee फिल्म्स ने फ्लॉप ‘थलाइवी’ के लिए दिए छह करोड़ वापस मांग लिए
स्वरा के ‘पाकिस्तानी लहंगे’ की यात्रा की स्तुति करता भारतीय मीडिया
‘16 अगस्त 1947’ का हिन्दी ट्रेलर मंगलवार रिलीज हुआ, दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स

बड़े सितारों की जगमग में हम ‘बी-टाउन’ फिल्मों को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। पांच हज़ार करोड़ की कमाई में उनका बराबर योगदान है। टॉप टेन में ‘छिछोरे’ शामिल हुई है। 54 करोड़ में बनी ये फिल्म 212 करोड़ का व्यवसाय कर गई। इसमें स्टार के नाम पर केवल सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर थे। 25 करोड़ की लागत से बनी बी-टाउन मूवी ‘लुका-छुपी’ ने 125 करोड़ का व्यवसाय किया।आयुष्यमान खुराना की फिल्म ‘बाला’ का बजट केवल 27 करोड़ था और इसने लगभग 171 करोड़ का व्यवसाय किया।कार्तिक आर्यन की ‘पति, पत्नी और वो’ 40 करोड़ के मिनी बजट से बनी और 112 करोड़ की कमाई कर डाली।आयुष्यमान खुराना और कार्तिक आर्यन बी-टाउन फिल्मों के लिए भरोसेमंद अभिनेता बन चुके हैं। कम बजट में अच्छे कलाकारों को लेकर कंटेंट से भरपूर फिल्म बना लेने में ही इस छप्पर फाड़ सफलता की कुंजी छुपी है।

सोद्देश्य मनोरंजन वाली फ़िल्में, जिन्होंने अच्छी कमाई की

  • उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’
  • छिछोरे
  • केसरी
  • मिशन मंगल
  • सुपर 30
  • सांड की आंख
  • द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
  • द ताशकंद फाइल्स
  • बटाला हॉउस

डार्क हॉर्स ऑफ़ द ईयर

किसने सोचा था कि तेलगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक ‘कबीर सिंह’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर विराजमान होगी। 60 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 380 करोड़ की कमाई कर डाली। अरसे से फ्लॉप चल रहे शाहिद कपूर का सितारा जगमगा दिया। मीडिया में सर्वत्र आलोचना के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराती रही।

जिन्होंने दिल तोड़ा

आशुतोष गोवारिकर की ‘पानीपत‘ की बहुत अपेक्षाओं के साथ प्रतीक्षा की जा रही थी लेकिन सौ करोड़ से बनी ये फिल्म केवल 32 करोड़ ही बटोर सकी। अर्जुन कपूर का सपाट चेहरा सौ करोड़ की फिल्म को ले डूबा। मणिकर्णिका: द क़्वीन ऑफ़ झाँसी दूसरी फिल्म रही, जिसने दिल तोड़ा। 99 करोड़ में बनी इस फिल्म ने केवल 90 करोड़ कमाकर जैसे-तैसे लाज बचाई। निर्देशन का अनुभव कंगना रनौत को रास नहीं आया।

जिन बड़े बजट की फ़िल्में, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई

  • कलंक
  • पागलपंती
  • स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर: 2
  • ठाकरे
  • पल-पल दिल के पास

जिनकी खूबसूरती कायम रही

  • श्रद्धा कपूर
  • आलिया भट्ट
  • कृति सेनन
  • कंगना रनौत
  • कैटरीना कैफ

जिनका सितारा डूबने को है

  • सलमान खान
  • अर्जुन कपूर
  • संजय दत्त
  • सोनम कपूर
  • सूरज पंचोली

Related

TAGGED: bollywood industry, bollywood movies, Box office
Vipul Rege December 31, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article The Politics Behind Mamata Banerjee Over CAA
Next Article ‘Disruptive’ Historian, Thy Name Is Irfan Habib
Leave a comment Leave a comment

Share your Comment Cancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

राहुल को सजा, फिर संसद से निलंबन और अब तोड़फोड़ ! 
उमेश पाल का ‘दोस्त’ मोहम्मद सजर  था अतीक अहमद का मुखबिर ! 
ब्रिटेन में भारतीय दूतावास से तिरंगा उतारने के केस में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस  !
मानहानि मामले में सुनवाई टली !   

You Might Also Like

बॉलीवुड न्यूज़

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार का 68 वर्ष की आयु में निधन

March 24, 2023
बॉलीवुड न्यूज़

Zee फिल्म्स ने फ्लॉप ‘थलाइवी’ के लिए दिए छह करोड़ वापस मांग लिए

March 23, 2023
बॉलीवुड न्यूज़

स्वरा के ‘पाकिस्तानी लहंगे’ की यात्रा की स्तुति करता भारतीय मीडिया

March 22, 2023
बॉलीवुड न्यूज़

‘16 अगस्त 1947’ का हिन्दी ट्रेलर मंगलवार रिलीज हुआ, दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स

March 21, 2023
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Advertise Contact
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2023 - Kapot Media Network LLP.All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?