
Box office update : आर आर आर और द कश्मीर फाइल्स का रथ सरपट दौड़ रहा है
आईएसडी नेटवर्क। एस.एस. राजामौली की आर आर आर की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस अब तक कांप रहा है। रिलीज के उन्नीसवें दिन तक आर आर आर का विजय रथ फुल स्पीड से दौड़ रहा है। अब तक इस फिल्म ने 1040 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 11 मार्च को प्रदर्शित हुई द कश्मीर फाइल्स अब तक अखाड़े में जमी हुई है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 337 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बॉलीवुड आर आर आर और कश्मीर फाइल्स के बीच सैंडविच बनकर रह गया है। 1 अप्रैल को प्रदर्शित हुई जॉन अब्राहम की अटैक अच्छी फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दौड़ नहीं पा रही है। दूसरे सप्ताह तक अटैक 22 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी है। जॉन अब्राहम की फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है लेकिन उसके बावजूद फिल्म फेल होती दिखाई दे रही है।
ISD 4:1 के अनुपात से चलता है। हम समय, शोध, संसाधन, और श्रम (S4) से आपके लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लाते हैं। आप अखबार, DTH, OTT की तरह Subscription Pay (S1) कर उस कंटेंट का मूल्य चुकाते हैं। इससे दबाव रहित और निष्पक्ष पत्रकारिता आपको मिलती है। यदि समर्थ हैं तो Subscription अवश्य भरें। धन्यवाद।
पिछले माह प्रदर्शित हुई झुण्ड बॉलीवुड के लिए एक सदमा बनकर आई है। अमिताभ बच्चन जैसे सितारे की ये फिल्म केवल 23 करोड़ का कलेक्शन कर फुस्स हो गई। फरवरी में प्रदर्शित हुई गंगूबाई काठियावाड़ी ने अब जाकर अपनी लागत वसूल की है। दक्षिण भारतीय फिल्मों का ख़ौफ़ इस कदर छाया हुआ है कि बड़े सितारों की फिल्मों की प्रदर्शन तिथि लगातार आगे खिसकाई जा रही है।
आमिर खान की लाल सिंह चढ्ढा की रिलीज डेट दो बार बदली जा चुकी है। सोमवार को शाहिद कपूर की आगामी फिल्म जर्सी की रिलीज स्थगित कर दी गई। जर्सी के निर्माता अभिनेता यश की आगामी फिल्म केजीएफ :चैप्टर 2 से भयभीत हैं। उन्हें लगता है कि शाहिद कपूर यश का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। ये दूसरा मौका है जब जर्सी की रिलीज टाल दी गई है।
इस वर्ष प्रदर्शित भारतीय फिल्मों में 142 फ़िल्में अब तक फ्लॉप हो चुकी है। शाहिद कपूर की फिल्म अब 22 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। 29 अप्रैल को अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की रनवे 34 प्रदर्शित हो रही है। इसी दिन टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 भी प्रदर्शित हो रही है। आने वाले एक माह तक बॉलीवुड के पास ऐसी कोई फिल्म नहीं दिखाई देती, जिसे वे 2022 की पहली सफल फिल्म कह सके।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR Use Paypal below:
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284