
Movie Review: रोमांस और कॉमेडी तो है किन्तु रहस्य नामक तत्व की भारी कमी है
विपुल रेगे। शुक्रवार को पैरामाउंट पिक्चर्स स्टूडियो की फिल्म The Lost City प्रदर्शित हुई। रोमांस-एडवेंचर पर आधारित ये फिल्म पश्चिम में तो सफल होती दिखाई दे रही है लेकिन भारत में इसे अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला है। ये बहुत रोचक फिल्म हो सकती थी लेकिन रोमांस एडवेंचर पर भारी पड़ गया। इसमें रोमांस और कॉमेडी तो है किन्तु रहस्य नामक तत्व की भारी कमी दिखाई देती है।
लोरेटा सेज (सेंड्रा बुलॉक) एक प्रसिद्ध लेखिका है। वह रोमांस और एडवेंचर पर किताबें लिखती है। उसकी नई किताब के प्रकाशित होते ही एक सनकी धनवान एबीगिल (डेनियल रेडक्लिफ) लोरेटा का अपहरण कर लेता है। एबीगिल चाहता है कि लोरेटा एक प्राचीन सभ्यता के खोए हुए ख़ज़ाने को ढूंढने में उसकी सहायता करे। चूँकि लोरेटा की रहस्यमयी किताबों में प्राचीन सभ्यताओं की लिपियों का बहुत प्रयोग होता है इसलिए एबीगिल समझता है कि लोरेटा उसे ख़ज़ाने तक पहुंचा सकती है।
लोरेटा का अपहरण होने के बाद उसकी किताब का कवर मॉडल एलन (चेनिंग टैटम ) उसे खोजने निकल पड़ता है। हॉलीवुड का सिनेमा साइंस फैंटसी के साथ-साथ रहस्यवादी फिल्मों के लिए जाना जाता है। प्राचीन सभ्यताओं की खोज हो या किसी छुपे ख़ज़ाने को खोजने की कथा हो, उसे प्रस्तुत करने में हॉलीवुड का दूर-दूर तक कोई मुकाबला नहीं है।
हालाँकि जब हम The Lost City को देखते हैं तो पाते हैं कि प्रेम तत्व रहस्य तत्व पर भारी पड़ गया है। ये एक रोमांचक कहानी से अधिक एक प्रेम कथा नज़र आती है। रहस्य और प्रेम का अद्भुत मिलन किया जा सकता था लेकिन निर्देशक एरॉन नी और एडम नी यहाँ चूक गए हैं। एक खोए हुए नगर को खोजने का जो रोमांच उत्पन्न किया जाना चाहिए था, वह इस फिल्म में पूर्णतः गायब है।
हॉलीवुड निर्देशक Jon Turteltaub इस तरह की फिल्मों के निर्माण में माहिर माने जाते हैं। उनकी दो फ़िल्में इस विधा की श्रेष्ठतम फिल्मों में शामिल है। निकोलस केज अभिनीत नेशनल ट्रेजर और नेशनल ट्रेजर : बुक ऑफ़ सीक्रेट्स में रहस्य का ऐसा ताना-बाना बुना गया है कि दर्शक फिल्म समाप्त होने से पहले उठता नहीं है। ऐसा नहीं है कि वहां रोमांस नहीं है।
वहां प्राचीन सभ्यताओं के खंडहरों में प्रेम पनपता है और दर्शक को रुचता भी है। स्टीवन स्पीलबर्ग की इंडियाना जोन्स की चार फ़िल्में पुरातत्व/रहस्य/रोमांच जॉनर की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्में मानी जाती है। The Lost City इन फिल्मों के आसपास भी नहीं पहुँच सकी है। फिल्म में सेंड्रा बुलॉक, चेनिंग टैटम मुख्य भूमिकाओं में हैं। सेंड्रा की कॉमिक टाइमिंग गजब की है और इसलिए ही दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
अपने किरदार को उन्होंने भरपूर जिया है। टैटम का किरदार और मजबूत गढ़ा जा सकता था। उन्हें एक एडवेंचर अभियान के अनुरुप व्यक्तित्व दिया जाना चाहिए था। इसलिए ही फिल्म के एक्शन दृश्य बड़े नीरस लगते हैं। फिल्म में सुपर स्टार ब्रेड पिट भी दिखाई देते हैं। दस मिनट के लिए वे परदे पर दिखाई देते हैं और उन दस मिनटों में फिल्म का पर्दा उनकी ज्वलंत उपस्थिति से जल उठता है।
बस यहीं दस मिनट होते हैं, जब दर्शक फिल्म में रुचि लेता है। The Lost City पर पैसा बर्बाद करने में कोई अर्थ नहीं है। लव के नाम पर कोई केमेस्ट्री नहीं है और रहस्य के नाम पर बट्टा लगाया गया है। इस सप्ताहांत में हॉलीवुड ने निराश किया है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284